Tuesday, September 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नेपाल त्रासदी में बलिया के तीन लोग लापता: 4 महीने पहले हुई थी शादी, बिलखते परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0


बलिया, नेपाल में आई त्रासदी में बलिया जिले की एक महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों के लापता होने से उनके परिजन परेशान हैं तथा उन्होंने केंद्र सरकार से लापता लोगों को ढूंढने की गुहार लगाई है।

बांसडीह तहसील क्षेत्र के बेउर गांव की प्रियंका ने अपने पति गोविंद कुमार भारती को ढूंढने के लिए सरकार से मदद मांगी है। प्रियंका ने सोमवार को बताया कि गोविंद से चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।

प्रियंका ने कहा कि पति से आखिरी बात 26 अगस्त को हुई थी और उन्होंने 15 सितंबर को घर आने का वादा किया था। उसने कहा कि शादी के एक महीने बाद रोजगार के लिए उसके पति नेपाल चले गए थे, जहां त्रासदी के बाद से लापता हैं।

गोविंद के पिता सुमेर बेटे के लापता होने से बेसुध हैं और मां चिंता देवी ने बिलखते हुए केंद्र सरकार से बेटे को ढूंढने की फरियाद की है। गोविंद की शादी एक मई को प्रियंका के साथ हुई थी।

रसड़ा के पुरानी मस्जिद के पास रहने वाले पन्नालाल चौरसिया की पत्नी जगदरा उर्फ उषा देवी (54) और 18 वर्षीय बेटा राहुल भी नेपाल त्रासदी में लापता हैं।

पन्नालाल करीब 40 साल पहले रोजगार की तलाश में नेपाल गए थे। नुवाकोट के त्रिशूली बाजार में उन्होंने कपड़े का कारोबार शुरू किया और धीरे-धीरे परिवार भी वहीं बस गया। राहुल पढ़ाई के साथ पिता की दुकान में हाथ बंटाता था।

पन्नालाल के लिए बृहस्पतिवार की सुबह दर्दनाक बन गई। सुबह करीब छह बजे बेटे राहुल ने रोज की तरह पिता के लिए चाय बनाई और पिलाई। इसके बाद पन्नालाल व्यायाम के लिए बटार की ओर निकल गए। घर और दुकान पर उस समय पत्नी और बेटा मौजूद थे। उन्हें नहीं पता था कि बेटे के हाथ की यह चाय आखिरी मुलाकात बन जाएगी।

पन्नालाल की दो बेटियां हैं। पहली बेटी शिवानी (24) चौरसिया वाराणसी में रहती हैं और शादीशुदा हैं। दूसरी बेटी 28 वर्षीय दीक्षा चौरसिया रसड़ा में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती हैं। उनका विवाह समीर से हुआ है।

पत्नी और बेटे के सैलाब में बहने की सूचना मिलने के बाद दोनों बेटियों समेत पूरा परिवार सदमे में है। रसड़ा में रहने वाली दीक्षा को उम्मीद है कि राहत और बचाव कार्य के दौरान मां और भाई का कोई सुराग मिलेगा।

Tags: बलिया के तीन लोग लापता
Previous Post

अयोध्या में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत, बारिश और मूसलाधार उत्साह के बीच बुलडोजरों से हुई पुष्पवर्षा

Next Post

कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर चिनफिंग का कड़ा रुख: ‘शक्तियों के साथ निभानी होगी जिम्मेदारी’

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर चिनफिंग का कड़ा रुख: ‘शक्तियों के साथ निभानी होगी जिम्मेदारी’

August 31, 2026
Featured

AI टूल और वेब सर्च की जंग: क्यों खतरे में है ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ का 30 साल पुराना नियम?

August 31, 2026
देश

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

August 31, 2026
Featured

मुंबई: अंजुमन-ए-इस्लाम लाइब्रेरी में संरक्षित किए जा रहे महाभारत-रामायण के दुर्लभ फारसी और उर्दू अनुवाद

August 31, 2026
Next Post

कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर चिनफिंग का कड़ा रुख: 'शक्तियों के साथ निभानी होगी जिम्मेदारी'

Recent Posts

UP Adhyapak Puraskar 2025: प्रदेश के 61 शिक्षकों का ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार’ के लिए चयन, देखें नाम

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

राज्य की भाजपा सरकार ने इस साल पांच सितम्बर यानी शिक्षक दिवस पर होने वाले समारोह के लिए शिक्षकों का...

लखनऊ में टावर पर चढ़ा अयोध्या का युवक: भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से था नाराज, हजरतगंज पुलिस ने सुरक्षित उतारा

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

अयोध्या,  जमीन से जुड़े एक विवाद में मनमुताबिक कार्रवाई न होने से आहत अयोध्या जिले का एक युवक सोमवार को...

अयोध्या में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर पूर्व महापौर...

कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर चिनफिंग का कड़ा रुख: ‘शक्तियों के साथ निभानी होगी जिम्मेदारी’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों को एक नयी चेतावनी देते हुए कहा है...

नेपाल त्रासदी में बलिया के तीन लोग लापता: 4 महीने पहले हुई थी शादी, बिलखते परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
0

बलिया, नेपाल में आई त्रासदी में बलिया जिले की एक महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों के लापता होने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group