Tuesday, September 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

AI टूल और वेब सर्च की जंग: क्यों खतरे में है ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ का 30 साल पुराना नियम?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
in Featured, देश
0


पिछले 30 वर्षों से ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ एक अनकहे नियम पर चलता आया है-ज्यादातर वेबसाइट सर्च इंजन को अपनी सामग्री तक मुफ्त पहुंच देती हैं, लेकिन बदले में उनकी सामग्री का इस्तेमाल करने पर मूल स्रोत का लिंक देकर उन्हें श्रेय दिया जाता है।

हाल के दिनों में यह व्यवस्था टूटने लगी है। कृत्रिम मेधा (एआई) के टूल अब वेबसाइट को उनकी सामग्री का इस्तेमाल कर मॉडल तैयार करने और जवाब देने के लिए खंगाल रहे हैं, न कि लोगों को उन वेबसाइटों तक पहुंचाने के लिए। एआई से मिले ये जवाब सही भी हो सकते हैं और गलत भी।

जब आप कुछ खोजते हैं तो चैटजीपीटी का जवाब या गूगल का ‘एआई ओवरव्यू’ अब भी स्रोतों की कड़ियां दे सकता है, लेकिन ये मुख्य जवाब का जरूरी हिस्सा नहीं, बल्कि एक अतिरिक्त सुविधा भर रह गई हैं।

इससे वेबसाइट संचालकों, आम लोगों और यहां तक कि एआई कंपनियों के लिए भी एक मुश्किल स्थिति पैदा हो रही है। वेबसाइटों पर पहुंचने वाले लोगों की संख्या और उनसे होने वाली कमाई घट रही है, ऐसे में कई वेबसाइट एआई टूल को अपनी सामग्री खंगालने से रोकने लगी हैं। नतीजतन, एआई के जवाबों की निर्भरता कम गुणवत्ता वाली वेबसाइट पर बढ़ रही है और इनमें से कई वेबसाइट खुद एआई द्वारा तैयार की गई हैं। इससे अच्छी और भरोसेमंद जानकारी ढूंढना पहले से कहीं मुश्किल हो सकता है।

हम यहां तक कैसे पहुंचे

‘वर्ल्ड वाइड वेब’ के शुरुआती दौर में सर्च इंजन और सामग्री तैयार करने वालों के बीच वेबसाइट को खंगालने को लेकर एक व्यवस्था बनी थी। वेबसाइट के मालिक सर्च इंजनों को अपनी सामग्री तक मुफ्त पहुंच देते थे, ताकि वे उसे सूचीबद्ध कर सकें और खोज परिणामों में दिखा सकें। सर्च इंजन भी सामग्री के छोटे अंश दिखाने की अनुमति का इस्तेमाल करते थे।

इसके बदले सर्च इंजन उन वेबसाइट के लिंक उपलब्ध कराते थे, जिनसे सामग्री तैयार करने वालों को वेबसाइट पर आने वाले लोगों के रूप में फायदा मिलता था। अगर किसी सामग्री निर्माता को यह व्यवस्था पसंद नहीं थी, तो वह ‘रोबोट्स डॉट टीएक्सटी’ नाम की एक फाइल में निर्देश देकर सर्च इंजन को अपनी वेबसाइट खंगालने से रोक सकता था।

लेकिन अगर एआई टूल अब वेबसाइट पर लोगों को नहीं भेजते, तो इससे सामग्री तैयार करने वाले इस आर्थिक व्यवस्था से बाहर हो जाते हैं। वेबसाइट पर हर बार किसी के आने से कुछ लागत भी जुड़ी होती है। ऐसे में एआई द्वारा वेबसाइट को खंगालने से वेबसाइट संचालकों का खर्च तो बढ़ सकता है, लेकिन उन्हें इंसानी विजिटर से मिलने वाले विज्ञापन या अन्य आय नहीं मिलती। एआई के जरिए वेबसाइट को खंगालने वाले टूल पारंपरिक ‘वेब क्रॉलर’ की तुलना में कहीं अधिक गहराई और तेजी से सामग्री खंगालते हैं, जिससे यह खर्च और बढ़ जाता है।

वेबसाइट पर आने वाले लोगों की संख्या में यह बदलाव मामूली या काल्पनिक समस्या नहीं है। ‘वेब होस्टिंग’ और इंटरनेट की शीर्ष 10,000 वेबसाइट में से 30 प्रतिशत या उससे अधिक का प्रबंधन करने वाली कंपनी क्लाउडफ्लेयर का अनुमान है कि अब वेब पर होने वाले कुल ट्रैफिक में आधे से ज्यादा हिस्सा एआई बॉट का है।

इसमें कुछ एआई एजेंट ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें लोग सीधे नियंत्रित कर रहे हों, लेकिन ज्यादातर हिस्सा सामग्री खंगालने वाले टूल का होगा। वेबसाइट संचालक ‘रोबोट्स डॉट टीएक्सटी’ के जरिए ‘एआई क्रॉलर’ से अपनी वेबसाइट से दूर रहने के लिए कह सकते हैं—लेकिन कुछ एआई कंपनियां इस अनुरोध को नजरअंदाज भी कर सकती हैं।

अगर एआई कंपनियां इस अनुरोध का सम्मान करती हैं तो एक अलग समस्या पैदा हो सकती है। गलत जानकारी वाली वेबसाइट ‘एआई क्रॉलर’ को रोकने की संभावना कम रखती हैं। ऐसे में एआई के जवाबों को उच्च गुणवत्ता वाले स्रोतों से जानकारी मिलने की संभावना भी कम हो जाएगी।

निकट भविष्य में क्या होने वाला है

आने वाले समय में एक ऐसी स्थिति की चर्चा हो रही है, जिसे ‘गूगल जीरो’ कहा जा रहा है। यह वह दिन होगा जब गूगल से वेबसाइट पर पहुंच पूरी तरह खत्म हो जाएगी। इस लेख के लेखकों में से एक जैसे कुछ पुराने इंटरनेट उपयोगकर्ता अब भी एआई के जवाबों की पुष्टि करने के लिए स्रोत की वेबसाइट पर जा सकते हैं, लेकिन एआई द्वारा दिए जा रहे संक्षिप्त जवाबों के कारण ऐसे लोगों की संख्या तेजी से घट रही है।

विकिपीडिया के एक अध्ययन से भी इसकी पुष्टि होती है। अध्ययन में पाया गया कि अंग्रेजी में गूगल पर एआई के संक्षिप्त जवाब शुरू होने के बाद वेबसाइट पर व्यस्तता तेजी से घटी है। दूसरी भाषाओं में भी एआई के संक्षिप्त जवाब शुरू किए जाने के बाद यही रुझान देखने को मिला।

किसी जवाब के लिए वेबसाइट पर जाने की जरूरत ही न पड़ना सूचना तलाशने वालों के लिए सुविधाजनक लग सकता है, लेकिन इसकी तस्वीर इतनी सरल नहीं है।

अब कई वेबसाइट ‘एआई क्रॉलर’ को पूरी तरह रोक रही हैं। जो वेबसाइट संचालक ‘एआई क्रॉलर’ को रोकते हैं, उनके गूगल ‘एआई ओवरव्यू’ के जवाबों में स्रोत के रूप में शामिल होने की संभावना कम हो जाती है। ऐसा तब भी हो सकता है जब एआई टूल जवाब तैयार करने के लिए उनकी सामग्री तक ‘रिट्रीवल-ऑगमेंटेड जनरेशन’ नाम की तकनीक के जरिए पहुंच बना सकें।

सामग्री तैयार करने वालों को उनकी सामग्री के इस्तेमाल का भुगतान करने के लिए ‘धन देकर सामग्री खंगालने’ जैसी वैकल्पिक व्यवस्था का सुझाव भी दिया गया है, लेकिन इसे अब तक ज्यादा समर्थन नहीं मिला है।

क्लाउडफ्लेयर की सेवाओं का इस्तेमाल करने वाली वे वेबसाइट 15 सितंबर से ‘एआई क्रॉलर’ को स्वत: रूप से रोक देंगी जिनके पेज पर विज्ञापन हैं और जिनसे सामग्री तैयार करने वालों को कमाई होती है।

इसका मतलब है कि दुनिया की शीर्ष वेबसाइट में से 30 प्रतिशत तक गूगल के ‘एआई ओवरव्यू’ के संक्षिप्त जवाबों में दिखाई नहीं देंगी। इसका यह भी अर्थ है कि एआई को प्रशिक्षित करने के लिए इस्तेमाल की जा रही सामग्री का एक बड़ा हिस्सा खुद एआई द्वारा तैयार किया गया पाठ होगा।

आपके लिए इसका क्या मतलब है?

जब आप कोई जानकारी तलाशेंगे तो इसका सबसे बड़ा असर यह हो सकता है कि कम से कम निकट भविष्य में एआई के संक्षिप्त जवाबों की गुणवत्ता गिर जाए। इंटरनेट की नई आर्थिक व्यवस्था अभी तय हो रही है और इस बदलाव के दो प्रमुख कारण हैं।

पहला, उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री के एआई के संक्षिप्त जवाबों में शामिल होने की संभावना घट रही है। हाल के एक अध्ययन में पाया गया कि एआई आधारित सर्च टूल द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले करीब छह में से एक स्रोत की वेबसाइट खुद एआई द्वारा तैयार की गई है।

दूसरा कारण यह है कि जैसे-जैसे एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए एआई द्वारा तैयार किए गए पाठ का इस्तेमाल बढ़ेगा, उनके जवाबों की गुणवत्ता भी गिर सकती है। इसे ‘मॉडल कोलैप्स’ कहा जाता है।

ऐसे में वे सर्च इंजन ज्यादा भरोसेमंद साबित हो सकते हैं, जो एआई पर कम निर्भर हैं। हालांकि चुनौती ऐसे सर्च इंजन को ढूंढने की है, जो एआई आधारित ‘क्रॉलर’ का इस्तेमाल न करता हो। ऐसे सर्च इंजन मौजूद हैं। ‘जेडीनेट’ ने मोजीक की सिफारिश की है, जबकि पीसीमैग ने ब्रेव को बेहतर विकल्प बताया है। ‘बैन द बॉट्स’ ने भी ऐसे कई सर्च इंजन की सूची दी है, जिनमें ब्लॉग जैसी ‘छोटे निर्माताओं’ की सामग्री के लिए विशेष रूप से बनाया गया एक सर्च इंजन भी शामिल है।

फिलहाल, आप चाहे जिस सर्च इंजन का इस्तेमाल कर रहे हों, सबसे अच्छा तरीका यही है कि नीचे जाकर वास्तविक खोज परिणामों में से कुछ पर क्लिक करें। इससे सामग्री तैयार करने वालों को फायदा होगा और आपको अधिक सटीक जानकारी मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।

द कन्वरसेशन

Tags: AI टूल और वेब सर्च की जंग
Previous Post

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

Next Post

रुदौली में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार राजनारायण मौर्या को दी गई बिदाई

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

नेपाल त्रासदी में बलिया के तीन लोग लापता: 4 महीने पहले हुई थी शादी, बिलखते परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

August 31, 2026
देश

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

August 31, 2026
Featured

मुंबई: अंजुमन-ए-इस्लाम लाइब्रेरी में संरक्षित किए जा रहे महाभारत-रामायण के दुर्लभ फारसी और उर्दू अनुवाद

August 31, 2026
अयोध्या

अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए मणिराम छावनी में पूजी गई रजत शिला, ‘अब मथुरा की बारी है’ के नारों से गुंजायमान हुआ माहौल

August 30, 2026
Next Post

रुदौली में सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार राजनारायण मौर्या को दी गई बिदाई

Recent Posts

UP Adhyapak Puraskar 2025: प्रदेश के 61 शिक्षकों का ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार’ के लिए चयन, देखें नाम

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

राज्य की भाजपा सरकार ने इस साल पांच सितम्बर यानी शिक्षक दिवस पर होने वाले समारोह के लिए शिक्षकों का...

लखनऊ में टावर पर चढ़ा अयोध्या का युवक: भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से था नाराज, हजरतगंज पुलिस ने सुरक्षित उतारा

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

अयोध्या,  जमीन से जुड़े एक विवाद में मनमुताबिक कार्रवाई न होने से आहत अयोध्या जिले का एक युवक सोमवार को...

अयोध्या में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर पूर्व महापौर...

कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर चिनफिंग का कड़ा रुख: ‘शक्तियों के साथ निभानी होगी जिम्मेदारी’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों को एक नयी चेतावनी देते हुए कहा है...

नेपाल त्रासदी में बलिया के तीन लोग लापता: 4 महीने पहले हुई थी शादी, बिलखते परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
0

बलिया, नेपाल में आई त्रासदी में बलिया जिले की एक महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों के लापता होने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group