Tuesday, September 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट कर सकेंगे यूपीआई भुगतान, फोनपे ने शुरू की सेवा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
in देश, व्यापार जगत
0


डिजिटल भुगतान कंपनी फोनपे ने सोमवार को ‘फोनपे यूपीआई 123पे’ सेवा शुरू करने की घोषणा की, जिसके जरिये फीचर फोन उपयोगकर्ता भी इंटरनेट कनेक्शन के बगैर यूपीआई से भुगतान कर सकेंगे।

कंपनी ने दावा किया कि इस सेवा के साथ वह फीचर फोन उपयोगकर्ताओं को यूपीआई भुगतान की सुविधा देने वाली पहली प्रमुख टीपीएपी कंपनी बन गई है। इस समय देश में 20 करोड़ से अधिक फीचर फोन उपयोगकर्ता होने का अनुमान है।

फोनपे के मुताबिक, यह सेवा उसकी स्वामित्व वाली प्रौद्योगिकी पर आधारित है और लेनदेन को सीमित 2जी कनेक्टिविटी वाले क्षेत्रों में भी भरोसेमंद बनाने के लिए एसएमएस आधारित ढांचे का इस्तेमाल करती है।

कंपनी ने इस सेवा को अपने उपकरणों में पहले से उपलब्ध कराने के लिए नोकिया, एचएमडी, लावा इंटरनेशनल और आईटेल मोबाइल जैसे मोबाइन फोन विनिर्माताओं के साथ साझेदारी की है।

फोनपे के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) समीर निगम ने कहा, ‘‘फोनपे यूपीआई 123पे के जरिये फीचर फोन पर यूपीआई लाने से डिजिटल भुगतान का लाभ स्मार्टफोन से आगे देश के हर कोने तक पहुंचेगा।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य अगले 30 करोड़ उपयोगकर्ताओं को डिजिटल भुगतान के दायरे में लाकर वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है।

इस सेवा के जरिये उपयोगकर्ता एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति (पी2पी) और व्यक्ति से व्यापारी (पी2एम) को भुगतान कर सकेंगे। कैमरे वाले फीचर फोन में क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा भी होगी। इसके अलावा उपयोगकर्ता खाते का प्रबंधन, शेष राशि की जांच और लेनदेन का इतिहास भी देख सकेंगे।

पहली बार सेवा का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं की सहायता के लिए कंपनी ने आवाज-आधारित कृत्रिम मेधा (एआई) हेल्पलाइन भी शुरू की है। इससे अंग्रेजी और 12 भारतीय भाषाओं में जरूरी जानकारी मुहैया कराई जाएगी।

फोनपे ने कहा कि आगे के अपडेट में बिजली-पानी आदि के बिल भुगतान, रिचार्ज और आधार आधारित सेवा शुरू करने जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

जुलाई, 2026 तक फोनपे के पंजीकृत उपयोगकर्ताओं की संख्या 71.5 करोड़ से अधिक थी, जबकि उसके व्यापारी नेटवर्क में पांच करोड़ से अधिक भागीदार थे।

Tags: फीचर फोन से भी बिना इंटरनेट
Previous Post

कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से 24 घायल, 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

Next Post

AI टूल और वेब सर्च की जंग: क्यों खतरे में है ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ का 30 साल पुराना नियम?

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

नेपाल त्रासदी में बलिया के तीन लोग लापता: 4 महीने पहले हुई थी शादी, बिलखते परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

August 31, 2026
Featured

AI टूल और वेब सर्च की जंग: क्यों खतरे में है ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ का 30 साल पुराना नियम?

August 31, 2026
Featured

मुंबई: अंजुमन-ए-इस्लाम लाइब्रेरी में संरक्षित किए जा रहे महाभारत-रामायण के दुर्लभ फारसी और उर्दू अनुवाद

August 31, 2026
अयोध्या

अयोध्या: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर के लिए मणिराम छावनी में पूजी गई रजत शिला, ‘अब मथुरा की बारी है’ के नारों से गुंजायमान हुआ माहौल

August 30, 2026
Next Post

AI टूल और वेब सर्च की जंग: क्यों खतरे में है 'वर्ल्ड वाइड वेब' का 30 साल पुराना नियम?

Recent Posts

UP Adhyapak Puraskar 2025: प्रदेश के 61 शिक्षकों का ‘राज्य अध्यापक पुरस्कार’ के लिए चयन, देखें नाम

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

राज्य की भाजपा सरकार ने इस साल पांच सितम्बर यानी शिक्षक दिवस पर होने वाले समारोह के लिए शिक्षकों का...

लखनऊ में टावर पर चढ़ा अयोध्या का युवक: भूमि विवाद में कार्रवाई न होने से था नाराज, हजरतगंज पुलिस ने सुरक्षित उतारा

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

अयोध्या,  जमीन से जुड़े एक विवाद में मनमुताबिक कार्रवाई न होने से आहत अयोध्या जिले का एक युवक सोमवार को...

अयोध्या में पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय के नेतृत्व में नवनियुक्त भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का ऐतिहासिक स्वागत

by Atul Narain Srivastava
August 31, 2026
0

अयोध्या, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री और पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम अयोध्या आगमन पर पूर्व महापौर...

कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर चिनफिंग का कड़ा रुख: ‘शक्तियों के साथ निभानी होगी जिम्मेदारी’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
0

बीजिंग, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों को एक नयी चेतावनी देते हुए कहा है...

नेपाल त्रासदी में बलिया के तीन लोग लापता: 4 महीने पहले हुई थी शादी, बिलखते परिजनों ने केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 31, 2026
0

बलिया, नेपाल में आई त्रासदी में बलिया जिले की एक महिला और उसके बेटे सहित तीन लोगों के लापता होने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group