अयोध्या, सरकारी सेवा में आने के दिन ही सरकारी सेवक की सेवानिवृत्त होने की तिथि तय हो जाती है।जीवन का यह विराम नहीं है।सकारात्मकता बनाए रखने से जीवन में आनंद आता है। तहसील के नायब तहसीलदार राजनारायण मौर्या के सेवा निवृत के अवसर पर उपरोक्त बाते एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने तहसील सभागार में कही।
विदाई समारोह में तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता ने कहा कि राजस्व विभाग का कार्य चुनौती पूर्ण व काजल की कोठरी जैसा होता है। बेदाग सेवा निवृत होना राजस्व सेवा में आज के समय में कठिन है।उन्होंने सेवा निवृत्ति को जीवन का एक पड़ाव बताया।
समारोह को पिछडा आयोग के सदस्य रघुनंदन चौरसिया, बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम मिलन यादव,अमरेश यादव, चौधरी अजीमुद्दीन, साहब सरन वर्मा, वेद तिवारी, रमेश तिवारी, रामभोला तिवारी, कमरुद्दीन, सुरेश शर्मा, सहजराम कनोजिया ने सम्बोधित करते हुए उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी।
वक्ताओं ने नायब तहसीलदार के कार्यकाल के दौरान जनसमस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण, न्यायिक निर्णयों में पारदर्शिता तथा कर्मचारियों से सहज और सरल तरीके से कार्य कराने की उनकी कार्यशैली की प्रशंसा व चर्चा की। वक्ताओं ने उनके व्यवहार और कार्य के प्रति समर्पण की भी सराहना की।
इस अवसर पर न्यायिक तहसीलदार विजय प्रकाश तिवारी, महामंत्री अखिलेश अवस्थी, पूर्व महामंत्री अमर सिंह यादव, रमेश शुक्ला, रविंद्र तिवारी, मोहम्मद फहीम खान, इम्तिराज आज़म, रजिस्ट्रार कानूनगो सुरेश शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, राजस्व निरीक्षक जितेंद्र विश्वकर्मा, अनिल यादव,नरसिंह प्रसाद श्रीवास्तव, लेखपाल रोशन लाल, ओम प्रकाश यादव, दीप चंद्र यादव, क्षितिज श्रीवास्तव और पंकज कुमार व अंकित श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन लेखपाल नक्षेद भारती ने किया।