Thursday, August 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Adulterated Food Action : अयोध्या, अलीगढ़ और गोरखपुर तक मिलावटी खाद्य सामग्री पर छापेमारी, 35 नमूने जांच के लिए भेजे गए

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, उत्तर प्रदेश के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने रक्षा बंधन त्योहार से पहले पूरे राज्य में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मिलावटी, संदिग्ध और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में परिवहन किए जा रहे खाद्य उत्पादों पर अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।

अयोध्या में खाद्य सुरक्षा का हेल्पलाइन नंबर? क्या डीएम को दे शिकायत, cug बस ना बोलो

प्रवर्तन दलों ने 25-26 अगस्त को एक विशेष अभियान चलाया, जिसमें टोल प्लाजा, राजमार्गों और कई जिलों में संपर्क सड़कों पर खाद्य पदार्थ से भरे वाहनों का गहन निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान, 97 वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 28 वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, जिनमें संदिग्ध या मिलावटी खाद्य उत्पाद और अस्वच्छ परिस्थितियों में परिवहन की जाने वाली वस्तुएं शामिल थीं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए 35 नमूने एकत्र किए और मौके पर आवश्यक कार्रवाई की। बयान के अनुसार इसके अलावा, लगभग 16.3 क्विंटल खाद्य उत्पाद असुरक्षित और अस्वच्छ परिस्थितियों में संग्रहीत या परिवहन किए जाते पाए गए और बाद में उन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बयान के अनुसार इस खाद्य उत्पाद की कीमत लगभग 20 लाख रुपये आकी गई है।

आगामी 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दौरान मिठाई, खोया, पनीर, दूध, नमकीन और अन्य खाद्य उत्पादों की बढ़ती मांग को देखते हुए विभाग ने आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी है।

अभियान का उद्देश्य बाजारों में बिक्री के स्तर पर कार्रवाई तक सीमित नहीं था, बल्कि खाद्य उत्पादों को एक जिले से दूसरे जिले तक ले जाने वाले वाहनों की जांच सुनिश्चित करना भी था।

गोरखपुर में अयोध्या-बस्ती मार्ग से आ रही एक गाड़ी की जांच के दौरान करीब 600 किलोग्राम तैयार मिल्क केक जैसी मिठाई बरामद हुई। बयान के अनुसार हालात को देखते हुए करीब 1.08 लाख रुपये कीमत की मिठाई नष्ट करा दी गई और एक नमूना जांच के लिए एकत्र कर लिया गया।

मथुरा में दिल्ली हाईवे पर एक वाहन की जांच के दौरान करीब 1200 किलोग्राम पनीर बरामद हुआ। इसमें कहा गया कि खाद्य उत्पाद की गुणवत्ता एवं स्थितियां संदिग्ध पाये जाने पर लगभग 3 लाख रुपये मूल्य का पनीर मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। बयान के अनुसार मामले में जांच के लिए नमूना एकत्र किया गया।

इसी तरह मेरठ में हाईवे पर दो वाहनों की जांच की गई और दोनों वाहनों में करीब 10 क्विंटल खोया अस्वच्छ स्थिति में ले जाते हुए पाया गया। इसमें कहा गया है कि लगभग 3.30 लाख रुपये का खोया नष्ट कर दिया गया और परीक्षण के लिए दो नमूने एकत्र किए गए।

अयोध्या-गोरखपुर हाईवे पर खाद्य सुरक्षा टीम ने नमकीन लदे वाहन की जांच की। बयान के अनुसार वाहन में लगभग 3,416 किलोग्राम नमकीन पायी गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 32,000 रुपये है। बयान के अनुसार कार्रवाई के दौरान नमकीन के करीब चार नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए।

इसी दौरान पिलखुवा-हापुड़ हाईवे पर दो वाहनों को रोककर जांच की गई और निरीक्षण के दौरान लगभग 1,670 किलोग्राम खोया अस्वच्छ परिस्थितियों में पाया गया। बयान के अनुसार लगभग 35 हजार रुपये मूल्य का खोया नष्ट कराया गया और जांच के लिए पांच नमूने एकत्र किये गये।

बागपत में दिल्ली मार्ग पर चार वाहनों की जांच की गई और इनमें से दो वाहनों में लगभग 520 किलोग्राम खोया अस्वच्छ परिस्थितियों में भंडारित पाया गया। बयान के अनुसार करीब 1.44 लाख रुपये का खोया मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

अलीगढ़ में नोएडा रूट पर एक दूध टैंकर की जांच की गई और करीब 7,000 लीटर दूध नष्ट कर दिया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 1.75 लाख रुपये है। बयान के अनुसार जांच के लिए दूध का नमूना भी लिया गया।

कानपुर में खाद्य सुरक्षा टीम ने रेलवे स्टेशन मार्ग पर कार्रवाई करके करीब 500 किलोग्राम असुरक्षित खोया नष्ट कराया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.75 लाख रुपये बतायी गयी।

नोएडा-दिल्ली मार्ग पर पनीर से लदी दो गाड़ियों की जांच की गई और गाड़ियों में करीब 185 किलोग्राम पनीर मिला। बयान के अनुसार इस संदेह के चलते कि पनीर को केमिकल का उपयोग करके बनाया गया था, उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बयान के अनुसार नष्ट किये गये पनीर की अनुमानित कीमत लगभग 2.75 लाख रुपये थी।

Tags: Adulterated Food Action
Previous Post

SC Special Lok Adalat 2026: दुबई से व्हाट्सएप पर साइन हुआ समझौता, अयोध्या से जयपुर तक के दशकों पुराने मुकदमों का अंत

Next Post

Meerut Crime : मेरठ में महिला से संबंधों को लेकर खूनी रंजिश, युवक की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; 3 गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

OP Rajbhar on Reservation: आर्थिक आधार पर आरक्षण का ओम प्रकाश राजभर ने किया समर्थन, बोले—’अमीरों को नहीं, गरीबों को मिले लाभ’

August 26, 2026
उत्तर प्रदेश

Meerut Crime : मेरठ में महिला से संबंधों को लेकर खूनी रंजिश, युवक की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; 3 गिरफ्तार

August 26, 2026
अयोध्या

Rudouli: अकीदत व एहतराम के साथ मनाया गया जश्ने ईदमिलादुन्नबी, शान से निकला जुलूसे मोहम्मदी

August 26, 2026
उत्तर प्रदेश

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ योजना शुरु, 60 साल की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा

August 26, 2026
Next Post

Meerut Crime : मेरठ में महिला से संबंधों को लेकर खूनी रंजिश, युवक की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; 3 गिरफ्तार

Recent Posts

Sugar Ethanol Blending Myth vs Fact: एथेनॉल के लिए केवल 9% चीनी का इस्तेमाल, सरकार ने जारी की आधिकारिक रिपोर्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

नई दिल्ली, देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और एथेनॉल उत्पादन के लिए चीनी के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे...

FSSAI: Delhi Aerocity के 5-स्टार होटल जेडब्ल्यू मैरियट और ‘अंदाज’ की रसोई में मिले कॉकरोच और सड़ा खाना, 87 किलो एक्सपायर्ड मिठाई?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

नयी दिल्ली, खाद्य सुरक्षा नियामक एफएसएसएआई ने दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पांच सितारा (फाइव स्टार) होटल जे डब्ल्यू मैरियट और...

OP Rajbhar on Reservation: आर्थिक आधार पर आरक्षण का ओम प्रकाश राजभर ने किया समर्थन, बोले—’अमीरों को नहीं, गरीबों को मिले लाभ’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

गाजीपुर,प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने आर्थिक आधार पर आरक्षण...

Mohan Bhagwat America Visit: अमेरिका पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत, ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का संदेश देकर करेंगे वैश्विक संवाद

by Atul Narain Srivastava
August 26, 2026
0

न्यूयॉर्क, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के वैश्विक जनसंपर्क अभियान के तहत संघ प्रमुख मोहन भागवत अमेरिका पहुँच...

Meerut Crime : मेरठ में महिला से संबंधों को लेकर खूनी रंजिश, युवक की हत्या कर गंगनहर में फेंका शव; 3 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 26, 2026
0

मेरठ जिले में पुलिस ने एक महिला से पुराने संबंध को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group