Tuesday, August 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

ईरान को पूरी तरह तबाह करना नामुमकिन क्यों? भारतीय सैन्य विशेषज्ञ ने बताई 40 साल पुरानी रणनीति

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
in Featured, अंतराष्ट्रीय
0


भारतीय सैन्य विशेषज्ञ ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के साथ संभावित युद्ध के लिए चार दशक तक तैयारी की थी, जिसमें उसके शीर्ष नेतृत्व के खत्म होने जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी भी शामिल थी, यही वजह है कि उसके विरोधियों के लिए ईरान को पूरी तरह तबाह करना मुश्किल हो रहा है।

‘ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) अमेरिका’ की ओर से शुक्रवार को वाशिंगटन में आयोजित एक परिचर्चा में भारतीय सेना के सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. ढिल्लों ने कहा कि अमेरिका और इजराइल के साथ संघर्ष में भारी नुकसान उठाने के बावजूद ईरान में लंबा खींचने वाला युद्ध लड़ने की क्षमता है।

भारत की रक्षा खुफिया एजेंसी के पूर्व प्रमुख ढिल्लों ने कहा कि इस युद्ध से सबसे बड़ी सीख यह है कि किसी भी सैन्य अभियान का राष्ट्रीय लक्ष्य स्पष्ट होना चाहिए और उससे बाहर निकलने की रणनीति पहले से तय होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, “युद्ध शुरू करने से पहले कुछ बातें जानना जरूरी है। आपका घोषित राष्ट्रीय लक्ष्य आपके लिए, आपकी सेना और सरकार में मौजूद लोगों के लिए स्पष्ट होना चाहिए। यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि युद्ध के किस चरण में आप जीत की घोषणा कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद निकास रणनीति आती है, खासकर तब जब युद्ध किसी दूसरे देश में लड़ा जा रहा हो। उस क्षेत्र से मैं कैसे बाहर निकलूंगा?”

ढिल्लों ने कहा कि युद्ध में उतरने वाले देशों को युद्ध के विस्तार की स्थिति के लिए भी तैयारी करनी चाहिए और उस पर नियंत्रण रखना चाहिए, खासकर जब उनका सामना एक साथ अमेरिका और इजराइल जैसी शक्तियों से हो।

ढिल्लों ने कहा कि ईरान ने पिछले 40 वर्षों में संभावित युद्ध की जिस रूपरेखा को ध्यान में रखकर तैयारी की थी, मौजूदा संघर्ष काफी हद तक उसी के अनुरूप रहा। उसने अपने शीर्ष नेतृत्व के संभावित नुकसान जैसी परिस्थितियों से निपटने की तैयारी भी पहले से कर रखी थी।

उन्होंने बताया कि ईरान ने “मोजेक सिद्धांत” अपनाया और अपनी सशस्त्र सेनाओं को 31 स्वतंत्र मुख्यालयों में विकेंद्रीकृत किया। केंद्रीय नेतृत्व नष्ट होने की स्थिति में भी ये मुख्यालय काम करने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि ईरान ने लंबा खींचने वाला युद्ध लड़ने की क्षमता बरकरार रखी है, जिसमें कमजोर पक्ष को फायदा मिल सकता है।

सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा कि ईरान का पहाड़ी भूभाग उसके विरोधियों के लिए जमीनी हमला मुश्किल बनाता है, जबकि इराक और सऊदी अरब के अपेक्षाकृत खुले रेगिस्तानी इलाकों में ऐसा करना आसान है।

उन्होंने कहा, “ईरान चारों ओर से पहाड़ों से घिरा एक कटोरे जैसा है और इसके भीतर रेगिस्तान है, जहां गर्मियों में तापमान 55 से 60 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।”

ढिल्लों ने कहा, “ईरान के मध्य तक पहुंचने के लिए आपको उन पहाड़ों को पार करना होगा। आपको सचमुच हर चौकी पर कब्जा करना होगा, इसलिए जमीनी सैनिकों की तैनाती संभव नहीं थी।”

उन्होंने कहा कि ईरान के पास विमानवाहक पोत या इतनी मजबूत वायुसेना नहीं है कि वह खुले समुद्र में सीधे अमेरिका को चुनौती दे सके। इसके बजाय उसने होर्मुज जलडमरूमध्य की रक्षा के लिए उपयुक्त सैन्य क्षमताएं विकसित कीं।

ढिल्लों के अनुसार, ईरान ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों के संकरे हिस्सों को केंद्र में रखते हुए तेज गति वाली नौकाओं, समुद्री बारूदी सुरंगों, टॉरपीडो नौकाओं, तटीय तोपों, मिसाइलों और ड्रोन पर आधारित रणनीति अपनाई। उसकी नौसेना भी मुख्य रूप से इस रणनीतिक जलमार्ग की रक्षा के लिए तैयार की गई।

उन्होंने कहा, “ईरान ने वायुसेना नहीं बनाई; उसके पास मिसाइलें और वायु रक्षा थी और उसने इसी तरह युद्ध लड़ा।”

ढिल्लों ने कहा, “सैन्य रणनीतिकारों के लिए ये सीख हैं। यह देश एक बेहद शक्तिशाली दुश्मन से लड़ रहा है और फिर भी पूरी तरह तबाह नहीं हुआ है, क्योंकि उसने इस युद्ध के लिए 40 साल तक तैयारी की थी।”

ढिल्लों इन दिनों अमेरिका में अपनी नई पुस्तक “ऑपरेशन सिंदूर : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडिया डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान” के प्रचार के लिए दौरे पर हैं।

वाशिंगटन में भारतीय-अमेरिकी प्रवासी एसोसिएशन ने भी उन्हें सम्मानित किया।

Tags: ईरान को पूरी तरह तबाह
Previous Post

पत्रकार अभिषेक उपाध्याय की याचिका पर SC सुनवाई को तैयार: राम मंदिर चढ़ावे में गड़बड़ी उजागर करने पर दर्ज हुई थी FIR

Next Post

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

डोभाल-वांग यी वार्ता आज: सीमा पर शांति के साथ क्या शी चिनफिंग के भारत दौरे पर बनेगी बात?

August 24, 2026
अंतराष्ट्रीय

जापान में भूकंप के बाद बाल्टिक देशों में तबाही: चक्रवात से 5 लाख घर बिना बिजली, 2 की मौत

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

बांग्लादेश में सेवानिवृत्त हिंदू शिक्षक, पत्नी, दो बच्चों की हत्या; दो हिरासत में

August 23, 2026
अंतराष्ट्रीय

यशस्वी जायसवाल पर आचार संहिता उल्लंघन का खतरा, फर्नांडो से बहस में हेलमेट से हुआ शारीरिक संपर्क

August 23, 2026
Next Post

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

Recent Posts

उत्तर भारत में H1N1 इन्फ्लूएंजा का कहर: विशेषज्ञों ने दी सावधानी बरतने की सलाह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हाल के हफ्तों में एच1एन1 इन्फ्लूएंजा के मामले बढ़े हैं। विशेषज्ञ लोगों...

केरल की केजिया लिज मेजो बनीं मिस यूनिवर्स इंडिया 2026, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

जयपुर, केरल की केजिया लिज मेजो को यहां आयोजित भव्य समारोह में मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 चुना गया है। अब...

प्रतापगढ़ STF कस्टडी डेथ मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त, CJM को 6 हफ्ते में जांच पूरी करने के निर्देश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) की हिरासत में...

चीनी की कीमतों में उछाल पर इस्मा की सफाई: देश में चीनी की कोई कमी नहीं, जमाखोरी से बढ़े दाम

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

चीनी की कीमतों में अचानक आए उछाल के बीच उद्योग संगठन इस्मा ने सोमवार को कहा कि देश में चीनी...

Amazon और Flipkart की नई सेलर पॉलिसी लागू: डिस्पैच में देरी और ऑर्डर रद्द करने पर पेनल्टी का प्रावधान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 24, 2026
0

ई-कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट ने आगामी त्योहारी मौसम से पहले अपने मंचों पर विक्रेताओं के लिए शुल्क एवं जुर्माने...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group