Wednesday, August 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ के मेले में झूला का बकेट टूटा, नीचे गिरीं दो युवतियां घायल

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

लखनऊ में सावन मेले में मंगलवार रात जश्न का माहौल उस वक्त दहशत और अफरा-तफरी में बदल गया जब एक ‘फेरिस व्हील’ (विशाल झूला) की एक ‘रॉड’ ढीली होकर गिर गयी तथा उसकी चपेट में आने से दो लड़कियां घायल हो गयीं।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे इंदिरा नगर के इस्माइलगंज इलाके में सावन महोत्सव में हुई। अधिकारियों के अनुसार अपने दोस्तों के साथ मेले में आईं दो नाबालिग लड़कियां फेरिस व्हील के नीचे बैठी थीं तभी उसकी एक ‘रॉड’ निकलकर गिर गयी, जिससे दोनों चोटिल हो गयीं।

हालांकि, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि दो लड़कियों समेत पांच लोग घायल हुए हैं, मगर उनकी चोट गंभीर नहीं थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों लड़कियों के हाथ और पैर में चोटें आईं तथा उन्हें इलाज के लिए सुषमा अस्पताल ले जाया गया।

एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं जिनमें से तीन को प्राथमिक उपचार दिया गया, बाकी दो को अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। हादसे के कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जा रहे हैं।

इस बारे में पुलिस का कहना है कि ‘फेरिस व्हील’ में झूला झूलने वालों की सीटों पर सुरक्षा के लिये लगायी गयी ‘रॉड’ ढीली हो गई थी, जो गिर गयी। पुलिस के मुताबिक इस दौरान झूले पर बैठा कोई भी व्यक्ति नीचे नहीं गिरा।

एक अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि वह ‘रॉड’ किन वजहों से ढीली हुई। घायलों के परिजन ने दावा किया कि उन्होंने घटना के बाद ‘राइड ऑपरेटर’ को पकड़ लिया था, लेकिन वह बाद में मौके से भाग गया। उन्होंने मेले में सुरक्षा इंतज़ामों पर भी सवाल उठाए।

Tags: लखनऊ के मेले में झूला
Previous Post

कोलकाता में इमारत में आग लगने से नौ लोगों की मौत

Next Post

FSSAI की सख्त कार्रवाई: एमवे, इमामी और बॉन बिस्किट्स समेत 6 कंपनियों ने हटाए ‘100%’ वाले भ्रामक दावे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में फैक्टरी से ड्यूटी कर घर लौट रहे चौकीदार को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सीने में मारी गोली

August 19, 2026
उत्तर प्रदेश

E20 ईंधन विवाद पर अखिलेश यादव का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ‘जनता पर दोहरी मार’

August 19, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में सरकारी अस्पताल के अंदर सिरिंज में दवा भरने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

August 19, 2026
उत्तर प्रदेश

पीलीभीत में हादसे की आड़ में हत्या, ब्लैकमेलिंग से तंग प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया, महिला गिरफ्तार

August 19, 2026
Next Post

FSSAI की सख्त कार्रवाई: एमवे, इमामी और बॉन बिस्किट्स समेत 6 कंपनियों ने हटाए '100%' वाले भ्रामक दावे

Recent Posts

भारत ने हॉकी वर्ल्ड कप (पुरुष) में पाकिस्तान को 5-3 से रौंदा, दूसरे दौर में किया प्रवेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
0

भारतीय पुरुष टीम ने बुधवार को यहां अपने पूल के अंतिम मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर...

उत्तराखंड: धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुलागाड़ में पहाड़ से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आने से वैलीब्रिज पूरी तरह ध्वस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
0

उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में जारी बारिश के बीच पिथौरागढ़ जिले में धारचूला-तवाघाट मोटर मार्ग पर बुधवार को हुए भूस्खलन...

सऊदी अरब भेजी जा रही 56 किलो मेथंफेटामाइन जब्त: DRI ने मकई की आड़ में नशीले पदार्थ की तस्करी का किया भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
0

मादक पदार्थों और मनोरोगी पदार्थों की अंतर्राष्ट्रीय तस्करी पर अपनी लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने...

NEET-UG व पेपर लीक मामला: FAIMA ने SC में NTA के उपायों पर उठाए सवाल, पूछा- राधाकृष्णन समिति की सिफारिशें लागू क्यों नहीं हुईं?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
0

नयी दिल्ली, द फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) ने परीक्षा पेपर लीक रोकने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी...

FSSAI की सख्त कार्रवाई: एमवे, इमामी और बॉन बिस्किट्स समेत 6 कंपनियों ने हटाए ‘100%’ वाले भ्रामक दावे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
0

नयी दिल्ली, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) के कड़े रुख के बाद एमवे इंडिया, इमामी, बॉन बिस्किट्स समेत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group