Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

झारखंड सरकार ने अनियमितताओं की वजह से रद्द 44 भर्ती परीक्षाओं की अधिसूचना जारी की

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 19, 2026
in देश
0

झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच, मंगलवार रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है।

झारखंड सरकार ने देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसस) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) ने आयोजित की थीं।

राज्य सरकार द्वारा रद्द परीक्षाओं में औषधि निरीक्षक, सहायक प्राध्यापक, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और वन क्षेत्राधिकारी जैसे पदों के लिए होने वाली भर्तियां शामिल हैं।

रद्द की गई अन्य प्रमुख परीक्षाओं में सरकारी पॉलिटेक्निक में प्रवक्ता, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी, सहायक वन सरंक्षक और अन्य प्रशासनिक व तकनीकी पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं।

अधिसूचनाओं में कहा गया है कि झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी)- झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) में अनियमितताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतें गठित करने के लिए उच्च न्यायालय से अनुरोध किया जाएगा, साथ ही जेपीएससी-जेएसएससी में एक आंतरिक सतर्कता प्रकोष्ठ भी बनाया जाएगा।

सरकार ने कहा कि इसके अलावा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में जेपीएससी-जेएसएससी में सुधार के लिए बनाई गई समिति दो महीने में उसे अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

झारखंड सरकार ने सोमवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों की मुख्य मांगों में से एक, जेएसएससी-संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) परीक्षा को रद्द करने की घोषणा की। साथ ही, आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं और उसके द्वारा जारी नतीजों को भी रद्द कर दिया।

Tags: झारखंड सरकार ने अनियमितताओं
Previous Post

पीलीभीत में हादसे की आड़ में हत्या, ब्लैकमेलिंग से तंग प्रेमिका ने प्रेमी को जिंदा जलाया, महिला गिरफ्तार

Next Post

नोएडा में सरकारी अस्पताल के अंदर सिरिंज में दवा भरने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Watch, 8 साल बाद बरेली लौटी भारतीय वायुसेना की सारंग टीम, स्वदेशी ध्रुव हेलीकॉप्टरों ने दिखाया आसमानी शौर्य

October 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

सऊदी अरब में उड़ानें प्रभावित, उमरा यात्रियों की मदद के लिए मक्का में भारत ने खोला अतिरिक्त कंट्रोल रूम

October 15, 2026
Featured

तुर्किये के तट पर मिला 4,500 साल पुराना जहाज का मलबा, दुनिया की सबसे प्राचीन समुद्री खोज होने का दावा

October 15, 2026
क्राइम

खुद ‘डिजिटल अरेस्ट’ ठगी से बचा, फिर साइबर ठगों का मददगार बना डिजाइनर; 9,600 लोगों से 150 करोड़ की ठगी का आरोप

October 15, 2026
Next Post

नोएडा में सरकारी अस्पताल के अंदर सिरिंज में दवा भरने का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के गार्ड, नर्स की सेवाएं समाप्त

Recent Posts

श्रावस्ती में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के आरोप में प्रेमिका और पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

श्रावस्ती जिले में एक युवक की कथित तौर पर हत्या करने और शव को बोरे में भरकर बहराइच में नहर...

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में सात वर्ष की एक लापता बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह एक कुंए में...

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियां रद्द करने के कुलाधिपति...

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी; 16 नवंबर से स्व-गणना का मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने का काम आगामी एक दिसंबर...

Watch: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज, पांच टेंडर जारी; एक सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी

by Atul Narain Srivastava
October 15, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम की ओर से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group