Friday, October 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0


लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियां रद्द करने के कुलाधिपति के आदेश को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि प्रबंधन और व्यवसाय प्रशासन विषय में नियुक्तियों के लिए निर्धारित विशेष पात्रता मानदंड सामान्य पात्रता नियमों पर प्रभावी होंगे।

न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने बृहस्पतिवार को डॉ. हिमांशु मोहन और डॉ. संगीता साहू की ओर से दायर अलग-अलग याचिकाओं पर यह फैसला सुनाया।

अदालत ने दोनों के चयन को सही ठहराते हुए निर्देश दिया कि उन्हें नियुक्ति से जुड़े सभी लाभ दिए जाएं।

दोनों याचिकाकर्ताओं को विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत व्यवसाय प्रशासन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त किया गया था। हालांकि, डॉ. रितु नारंग की ओर से नियुक्तियों को चुनौती देते हुए की गई शिकायत के बाद कुलाधिपति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 68 के तहत 27 नवंबर 2017 को उनकी नियुक्तियां रद्द कर दी थीं।

कुलाधिपति का मानना था कि अभ्यर्थी ऐसे दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे, जिनसे यह साबित होता कि उन्होंने शोधार्थियों और डॉक्टरेट के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया था। विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम के सामान्य प्रावधानों के तहत यह एक अनिवार्य शर्त थी।

पीठ ने अपने फैसले में कहा कि राज्य सरकार ने तीन दिसंबर 2013 से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के 2010 के नियमों को विश्वविद्यालय के प्रथम परिनियम में शामिल कर लिया था। परिनियम 11.03.04(जी) में प्रबंधन और व्यवसाय प्रशासन विषय में नियुक्तियों के लिए विशेष पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए थे।

पीठ ने कहा कि ये विशेष प्रावधान सामान्य पात्रता नियमों पर प्रभावी होंगे। व्यवसाय प्रशासन विभाग के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत होने के बावजूद विषय-विशिष्ट पात्रता मानदंड निष्प्रभावी नहीं हो जाते।

अदालत ने कहा कि जब चयन समिति ने लागू विशेष प्रावधानों के तहत नियुक्तियां की थीं और संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने की मांग नहीं की थी, तो उम्मीदवारों के वे दस्तावेज जमा नहीं कर पाने के आधार पर उनके चयन को अवैध नहीं ठहराया जा सकता।

पीठ ने माना कि कुलाधिपति का आदेश कानून और तथ्यों की गलत व्याख्या पर आधारित था। इसके बाद अदालत ने आदेश निरस्त करते हुए दोनों याचिकाएं स्वीकार कर लीं।

Tags: लखनऊ विश्वविद्यालय
Previous Post

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी; 16 नवंबर से स्व-गणना का मौका

Next Post

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

Related Posts

उत्तर प्रदेश

श्रावस्ती में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के आरोप में प्रेमिका और पति गिरफ्तार

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

October 16, 2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी; 16 नवंबर से स्व-गणना का मौका

October 16, 2026
अयोध्या

Watch: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज, पांच टेंडर जारी; एक सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी

October 15, 2026
Next Post

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

Recent Posts

श्रावस्ती में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव नहर किनारे फेंकने के आरोप में प्रेमिका और पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

श्रावस्ती जिले में एक युवक की कथित तौर पर हत्या करने और शव को बोरे में भरकर बहराइच में नहर...

बलिया में कुएं में मिला लापता बच्ची का शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

बलिया जिले के उभांव क्षेत्र में सात वर्ष की एक लापता बच्ची का शव शुक्रवार की सुबह एक कुंए में...

लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्ति रद्द करने का आदेश निरस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने लखनऊ विश्वविद्यालय में दो एसोसिएट प्रोफेसर की नियुक्तियां रद्द करने के कुलाधिपति...

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 1 दिसंबर से घर-घर जुटाई जाएगी जानकारी; 16 नवंबर से स्व-गणना का मौका

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
October 16, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने का काम आगामी एक दिसंबर...

Watch: अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव की तैयारियां तेज, पांच टेंडर जारी; एक सप्ताह में पूरी होगी प्रक्रिया, नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने दी जानकारी

by Atul Narain Srivastava
October 15, 2026
0

अयोध्या, रामनगरी अयोध्या में दुर्गा पूजा और दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर निगम की ओर से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group