Monday, August 17, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुमराह करने वाला विज्ञापन: FDA ने अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और शाहरूख को दिया नोटिस

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 16, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने ‘विमल इलायची’ के विज्ञापन को लेकर अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

एफडीए का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह प्रतिबंधित पान मसाला और तंबाकू से जुड़े उत्पादों का “अप्रत्यक्ष या छद्म” प्रचार प्रतीत होता है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कहा कि विज्ञापन में “विमल इलायची” शब्द का इस्तेमाल विमल पान मसाला ब्रांड के साथ संबंध स्थापित करता हुआ प्रतीत होता है। इससे उपभोक्ता गुमराह हो सकते हैं और अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिबंधित उत्पाद का प्रचार हो सकता है।

एफडीए के ग्रेटर मुंबई डिवीजन द्वारा 11 अगस्त को जारी नोटिस में कहा गया कि यह मामला इसलिए भी गंभीर है क्योंकि विज्ञापन में विमल पान मसाला से जुड़ी ब्रांड पहचान का इस्तेमाल किया गया है। नोटिस में तीनों अभिनेताओं को ‘ब्रांड प्रचारक’ बताया गया है और उनसे 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है।

नोटिस को “अंतिम चेतावनी” बताते हुए कहा गया कि प्रथम दृष्टया यह विज्ञापन खाद्य पदार्थ से संबंधित भ्रामक विज्ञापन प्रतीत होता है और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा उसके तहत बनाए गए नियमों के प्रावधानों के विपरीत है।

एफडीए ने अन्य कानूनों और दिशानिर्देशों के तहत छद्म या अप्रत्यक्ष विज्ञापन से संबंधित संभावित उल्लंघनों की ओर भी ध्यान दिलाया है।

एफडीए ने अभिनेताओं को निर्देश दिया है कि वे विमल पान मसाला/इलायची के विज्ञापन में अपनी भागीदारी और उसे प्रचारित करना तुरंत बंद करें और अपने नियंत्रण वाले आधिकारिक सोशल मीडिया खातों, वेबसाइट और दूसरे डिजिटल मंचों से इससे जुड़ी प्रचार सामग्री हटा दें।

आदेश के मुताबिक, उनसे अपने प्रचार अनुबंध, प्रचार अभियान का संक्षिप्त विवरण, उत्पाद की जानकारी, भुगतान या प्रचार से जुड़ी व्यवस्थाओं की कॉपी और विवरण देने के साथ-साथ प्रचार अभियान में शामिल विज्ञापन एजेंसी और ब्रांड के मालिक की जानकारी भी देने को कहा गया है।

नोटिस मिलने की तारीख से 15 दिनों के अंदर कलाकारों को लिखित स्पष्टीकरण और सहायक दस्तावेज जमा करने होंगे। वे व्यक्तिगत रूप से या किसी अधिकृत प्रतिनिधि के जरिए व्यक्तिगत सुनवाई का अनुरोध भी कर सकते हैं।

एफडीए ने चेतावनी दी है कि अगर तय समय के अंदर कोई स्पष्टीकरण नहीं मिलता है, या स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाता है, तो बिना किसी और सूचना के आगे की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।

Tags: गुमराह करने वाला विज्ञापन
Previous Post

UAE से भारत प्रत्यर्पित मादक पदार्थ सरगना वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक NCB की हिरासत में

Next Post

मेरठ में गोहत्या की तैयारी कर रहे दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Related Posts

उत्तर प्रदेश

लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, गो स्मार्ट कार्ड अब मुफ्त में NCMC में बदल सकेंगे

August 17, 2026
देश

राम माधव, स्मृति ईरानी, बिप्लब देब भाजपा की नयी टीम में शामिल; पीयूष गोयल कोषाध्यक्ष

August 17, 2026
देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर 326 ग्राम सोना बरामद, उज्बेकिस्तान की यात्री के खिलाफ सीमा शुल्क कार्रवाई

August 17, 2026
अयोध्या

राम मंदिर चढ़ावा कथित हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, SIT को जांच जल्द पूरी करने का निर्देश

August 17, 2026
Next Post

मेरठ में गोहत्या की तैयारी कर रहे दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Recent Posts

लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, गो स्मार्ट कार्ड अब मुफ्त में NCMC में बदल सकेंगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) ने लखनऊ मेट्रो के मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारकों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी...

गोरखपुर में पति पर नपुंसकता की बात छिपाने और दहेज उत्पीड़न का आरोप, आठ के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

गोरखपुर, शाहपुर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने अपने पति पर कथित तौर पर नपुंसकता की बात छिपाने और दहेज...

यूपी में नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली शुरू, लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के लिए नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का...

बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल

by Atul Narain Srivastava
August 17, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन तहसील रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए। चुनाव अधिकारी...

दिनुशा की शतकीय पारी के बावजूद सुथार और जडेजा की गेंदबाजी ने भारत को दिलाई 178 रन की बढ़त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा संघर्ष करने पर मजबूर किया लेकिन मानव सुथार की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group