Sunday, August 16, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ में गोहत्या की तैयारी कर रहे दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 16, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मेरठ जिले के सरूरपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर गोहत्या की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान लिसाड़ी गेट की खुशहाल कॉलोनी निवासी यामीन (35) और दूसरे आरोपी की पहचान जानी क्षेत्र के सिवालखास निवासी पप्पू (30) के रूप में हुई है।

सरूरपुर थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार रात हर्रा-खिवाई मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हिंडन नदी के पुल से पहले खिवाई की ओर जाने वाले खड़ंजे के पास चार लोग एक गोवंश को पेड़ से बांधकर गोहत्या की तैयारी कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर सरूरपुर पुलिस और स्वात टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।पुलिस के मुताबिक, टीम ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी गोलीबारी की, जिसमें यामीन के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सरूरपुर भेजा गया।

पुलिस ने मौके से पप्पू को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो अन्य साथी अंधेरे और गन्ने के खेतों का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मौके से .315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस, दो चाकू, दो बांका/गड़ांसे, लकड़ी का गुटका, तीन रस्सियां, दो सूजे, काले रंग का कपड़ा, एक प्लास्टिक का थैला और एक जीवित गाय बरामद की गई। इसके अलावा एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।

पुलिस के मुताबिक यामीन के खिलाफ गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में लूट, हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम, आयुध अधिनियम और गैंगस्टर अधिनियम समेत 20 मामले दर्ज हैं। वहीं, पप्पू के खिलाफ जानी थाने में आयुध अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज है।पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Tags: मेरठ में गोहत्या की तैयारी
Previous Post

गुमराह करने वाला विज्ञापन: FDA ने अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और शाहरूख को दिया नोटिस

Next Post

सुपारी के आयात में 2,500 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क धोखाधड़ी का भंडाफोड़, 75 लाख रुपये बरामद, नौ गिरफ्तार

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Gorakhpur : अंडमान में हनीमून के दौरान महिला से मारपीट, पति निखिल मिश्रा समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

August 16, 2026
उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी में युवती से दरिंदगी: घर बुलाकर 3 दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

August 16, 2026
क्राइम

UAE से भारत प्रत्यर्पित मादक पदार्थ सरगना वीरेंद्र सिंह बसोया को 21 अगस्त तक NCB की हिरासत में

August 16, 2026
उत्तर प्रदेश

इटावा में जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या

August 16, 2026
Next Post

सुपारी के आयात में 2,500 करोड़ रुपये की सीमा शुल्क धोखाधड़ी का भंडाफोड़, 75 लाख रुपये बरामद, नौ गिरफ्तार

Recent Posts

Gorakhpur : अंडमान में हनीमून के दौरान महिला से मारपीट, पति निखिल मिश्रा समेत ससुराल वालों पर केस दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 16, 2026
0

गोरखपुर में महिला ने आरोप लगाया है कि अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में हनीमून के दौरान माहवारी आने पर उसके...

नाग पंचमी की पौराणिक कथाएं: क्यों आस्तिक मुनि ने बचाया नागवंश और श्रीकृष्ण ने कालिया नाग का गर्व किया चूर-चूर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 16, 2026
0

हिंदू धर्म में नाग पंचमी का पर्व न केवल धार्मिक आस्था बल्कि पौराणिक कथाओं और पर्यावरण संरक्षण के गहरे संदेश...

Nag Panchmi 2026: कल सावन के तीसरे सोमवार पर नाग पंचमी का पर्व, अत्यंत दुर्लभ सोमवार, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और प्रमुख मंत्र

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 16, 2026
0

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष नाग पंचमी का पवित्र पर्व कल यानी सोमवार, 17 अगस्त 2026 को पूरे देश...

लखीमपुर खीरी में युवती से दरिंदगी: घर बुलाकर 3 दोस्तों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 16, 2026
0

लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर तीन युवकों द्वारा...

Watch, यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में रूस के Wildberries में लॉजिस्टिक्स हब नष्ट

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 16, 2026
0

यूक्रेन ने रविवार को रूस के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों ड्रोन से हमला किया, जिसमें कम से कम छह लोगों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group