Tuesday, August 18, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

दिनुशा की शतकीय पारी के बावजूद सुथार और जडेजा की गेंदबाजी ने भारत को दिलाई 178 रन की बढ़त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
in खेल
0

सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा संघर्ष करने पर मजबूर किया लेकिन मानव सुथार की अगुवाई में गेंदबाजी इकाई ने श्रीलंका को पहली पारी में 284 रन पर समेटकर दो मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट के तीसरे दिन सोमवार को भारत को 178 रन की मजबूत बढ़त दिला दी।

वामहस्त स्पिनर सुथार ने 76 रन देकर चार और अनुभवी रविंद्र जडेजा ने 57 रन देकर तीन विकेट झटके। भारत की धारदार गेंदबाजी के सामने श्रीलंका एक समय लंच से पहले 90 रन पर पांच विकेट गंवा कर बेहद मुश्किल में था।

सुथार ने शुरुआती सत्र में श्रीलंका के शीर्ष क्रम को परेशान किया और उस समय मेजबान टीम के जल्दी सिमटने के आसार नजर आ रहे थे लेकिन अपना चौथा टेस्ट खेल रहे दिनुशा ने इस प्रारूप में पहला अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ते हुए 168 गेंदों पर 100 रन की जुझारू पारी खेली। उन्हें टीम में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे अनुभवी निरोशन डिकवेला (80 रन, 115 गेंद) का अच्छा साथ मिला।

दोनों ने छठे विकेट के लिए 216 गेंदों में 146 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की और भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक सफलता से दूर रखा। इस जोड़ी ने दूसरे सत्र में बिना कोई विकेट गंवाए 116 रन जोड़े। शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के विपरीत डिकवेला और दिनुशा ने जल्दबाजी नहीं की और बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर शॉट चयन में खासा संयम दिखाया।

भारतीय स्पिनरों के खिलाफ दोनों ने स्वीप शॉट का प्रभावी इस्तेमाल किया और स्टंप की लाइन में आने वाली गेंदों को सहजता से बाउंड्री के पार भेजा। स्थानीय क्रिकेट हलकों में अपने चयन को लेकर विवादों में रहे डिकवेला ने 67 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

सुथार की गेंद पर 20 रन के निजी स्कोर पर केएल राहुल द्वारा स्लिप में जीवनदान पाने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अंतिम सत्र में एकाग्रता गंवा दी। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उनके बल्ले का किनारा लगा और ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे कैच लपक लिया।

जडेजा ने इसके तुरंत बाद केशरा नुवंता को गिल के हाथों कैच कराकर टेस्ट में अपने 350 विकेट पूरे किये। वह टेस्ट क्रिकेट में 4000 से अधिक रन और 350 विकेट लेने वाले चौथे और महान कपिल देव के बाद भारत के सिर्फ दूसरे हरफनमौला है।

दिनुशा ने इसके कुछ देर बाद 167 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर जडेजा ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। इससे पहले भारत में सुबह नौ विकेट पर 460 रन से अपनी पहली पारी आगे बढ़ाई, लेकिन केवल चार गेंद के अंदर उसने कृष्णा के रूप में अपना आखिरी विकेट गंवा दिया।

भारत ने इस बीच अपने स्कोर में दो रन जोड़े। श्रीलंका को ठोस शुरुआत की जरूरत थी लेकिन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पारी की दूसरी ही गेंद पर ही उसे पहला झटका दे दिया। अभ्यास मैच में श्रीलंका एकादश की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने वाले निशान फर्नांडो (00) सिराज की स्विंग लेकर बाहर की ओर जाती गेंद को नहीं समझ पाए और उन्होंने पहली स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल को कैच दे दिया। इससे श्रीलंका की टीम दबाव में आ गई जिसका भारतीय स्पिनरों ने पूरा फायदा उठाया।

सुथार ने अपनी शानदार फ्लाइट, डिप और टर्न से बल्लेबाजों को खासा परेशान किया। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर कमाल दिखाया जब उनकी गेंद अनुभवी दिनेश चांदीमल (04) के बल्ले का हल्का सा किनारा लेकर पंत के दस्तानों में चली गई।

टेस्ट क्रिकेट में 50 से अधिक का औसत रखने वाले दो बल्लेबाज लाहिरू उदरा (27) और कामिंदु मेंडिस (14) सहज नजर आ रहे थे। मेंडिस ने तो कृष्णा पर पुल शॉट से छक्का भी जड़ा। उदरा ने भी सुथार की गेंदों पर कुछ चौके जड़े। लेकिन सुथार ने तेजी से टर्न लेती गेंद पर उदरा को गली में खड़े यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच करा दिया।

मेंडिस खुद को थोड़ा बदकिस्मत मानेंगे क्योंकि कुलदीप यादव की गेंद पर लगाये उनके ऊंचे शॉट को गिल ने डाइव लगाकर कैच में बदल दिया। इसके बाद जडेजा ने श्रीलंका के कप्तान धनंजय डिसिल्वा (21) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। धनंजय ने स्लिप में खड़े राहुल को कैच दिया।

Tags: दिनुशा की शतकीय पारी के
Previous Post

गोरखपुर में नाग पंचमी पर तालाब में स्नान करने गए तीन बच्चे डूबे, मृत घोषित

Next Post

बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल

Related Posts

खेल

श्रीलंका पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, लंच तक श्रीलंका 99/5

August 17, 2026
अंतराष्ट्रीय

पडिक्कल के नाबाद शतक से भारत ने दो विकेट पर 288 रन

August 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

FIH Hockey World Cup: भारत ने वेल्स को 3-1 से रौंदा, हरमनप्रीत सिंह बने ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

August 15, 2026
अंतराष्ट्रीय

India vs Sri lanka: केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल की बेहतरीन बल्लेबाजी, लंच तक भारत 1 विकेट पर 101 रन

August 15, 2026
Next Post

बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल

Recent Posts

लखनऊ मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा, गो स्मार्ट कार्ड अब मुफ्त में NCMC में बदल सकेंगे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम (यूपीएमआरसी) ने लखनऊ मेट्रो के मौजूदा गो स्मार्ट कार्ड धारकों को नेशनल कॉमन मोबिलिटी...

गोरखपुर में पति पर नपुंसकता की बात छिपाने और दहेज उत्पीड़न का आरोप, आठ के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

गोरखपुर, शाहपुर क्षेत्र की 30 वर्षीय महिला ने अपने पति पर कथित तौर पर नपुंसकता की बात छिपाने और दहेज...

यूपी में नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली शुरू, लाभांश 90 से बढ़ाकर 125 रुपये प्रति कुंतल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उचित दर विक्रेताओं यानी कोटेदारों के लिए नई ई-पॉस आधारित कोटेदार कमीशन प्रणाली का...

बार एसोसिएशन रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल

by Atul Narain Srivastava
August 17, 2026
0

अयोध्या, बार एसोसिएशन तहसील रूदौली के चुनाव हेतु विभिन्न पदों पर प्रथम दिवस 9 नामांकन पत्र दाखिल हुए। चुनाव अधिकारी...

दिनुशा की शतकीय पारी के बावजूद सुथार और जडेजा की गेंदबाजी ने भारत को दिलाई 178 रन की बढ़त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 17, 2026
0

सोनल दिनुशा की शानदार शतकीय पारी ने भारतीय गेंदबाजों को थोड़ा संघर्ष करने पर मजबूर किया लेकिन मानव सुथार की...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group