Sunday, August 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिजली विभाग के एक ठेकेदार की शनिवार शाम कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान शिवकुमार त्रिपाठी (52) के रूप में हुई है। वह गांव में आयोजित ब्रह्म भोज में शामिल होने आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान गांव के ही राहुल चौधरी ने पीछे से उन पर कथित रूप से बांका से हमला कर दिया।

ग्रामीणों और ब्रह्म भोज आयोजित करने वाले परिवार के लोगों ने घायल त्रिपाठी को ऑटोरिक्शा से अस्पताल ले जाने का प्रयास किया। आरोप है कि रास्ते में राहुल चौधरी ने अपने भाई रोहित के साथ वाहन को रोक लिया। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद दोनों कथित रूप से त्रिपाठी को खींचकर करीब 200 मीटर दूर ले गए और तलवार से उन पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब एक साल पहले हुई एक हत्या का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है।

शिवकुमार त्रिपाठी बिजली विभाग में ठेकेदारी का काम करते थे। उनके बेटे आदित्य त्रिपाठी गोरखपुर की अदालत में वकालत करते हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, राहुल चौधरी के चचेरे भाई आदेश चौधरी की वर्ष 2024 में हत्या कर दी गई थी और इस मामले में त्रिपाठी के परिवार के कुछ लोगों को आरोपी बनाया गया था।

पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि इस मामले में शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तीन नामजद आरोपियों समेत सात अन्य लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस हत्या के पीछे वास्तविक कारणों का पता लगा रही है और हमले में शामिल सभी लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

🚨 Breaking News | Gorakhpur
"ब्रह्मभोज से लौट रहे ठेकेदार की निर्मम हत्या"

गोरखपुर के सिकरीगंज क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिजली विभाग के ठेकेदार शिव कुमार तिवारी की निर्मम हत्या कर दी गई। आशंका है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया। आरोप है कि ब्रह्मभोज में गए… pic.twitter.com/8FhKhB17ib

— TNC INDIA (@thenewschapter) August 8, 2026

Tags: गोरखपुर में बिजली विभाग
Previous Post

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

Next Post

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

Related Posts

बदायूं में डीजे वाहन के जनरेटर में करंट, कांवड़ यात्री की मौत, सात बच्चों समेत आठ घायल
उत्तर प्रदेश

बदायूं में डीजे वाहन के जनरेटर में करंट, कांवड़ यात्री की मौत, सात बच्चों समेत आठ घायल

August 9, 2026
बरेली में कांवड़ मार्ग पर बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर, दो दुकानदार हिरासत में
उत्तर प्रदेश

बरेली में कांवड़ मार्ग पर बिरयानी की दुकान पर चला बुलडोजर, दो दुकानदार हिरासत में

August 9, 2026
Watch, योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला: साल 2017 से पहले लोग ‘माफिया’ और ‘मच्छरों’ से परेशान थे
उत्तर प्रदेश

Kakori Train Action की शताब्दी पर गरजे सीएम योगी, पूर्व जो लोग सत्ता में आए क्रांतिकारियों को बताया डकैत

August 9, 2026
मथुरा में पति के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी-बेटी समेत 3 गिरफ्तार
क्राइम

मथुरा में पति के अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा, पत्नी-बेटी समेत 3 गिरफ्तार

August 9, 2026
Next Post
Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

Recent Posts

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में एक तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर हमला किया। हूती...

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

रूस और यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एक दूसरे के ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाया।...

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिजली विभाग के एक ठेकेदार की शनिवार शाम कथित तौर...

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

by Atul Narain Srivastava
August 9, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र के चका का पुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय राज बहादुर लोधी पुत्र मूलचंद लोधी की शनिवार...

Nikita Rawal Kiss : रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल

Nikita Rawal Kiss : रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group