Sunday, September 20, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में प्रस्तावित दो बदलाव टाले; ‘बिल-टू–शिप-टू’; शिप टू जीएसटीआईएन, जाने और पढ़े!

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
July 30, 2026
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, माल एवं सेवा कर नेटवर्क (जीएसटीएन) ने ई-वे बिल प्रणाली में प्रस्तावित दो बदलाव के अमल पर फिलहाल रोक लगा दी है। उद्योग जगत से मिले सुझावों और आपत्तियों के बाद यह कदम उठाया गया है।

इन बदलावों को एक अगस्त, 2026 से लागू किया जाना था। इनमें पहला बदलाव ‘बिल-टू–शिप-टू’ यानी बिल किसके नाम पर बनेगा माल किसे या किस स्थान पर भेजा जाएगा लेनदेन में माल प्राप्त करने वाले का जीएसटीआईएन (शिप टू जीएसटीआईएन) दर्ज करना अनिवार्य करना था। इसका मकसद वस्तुओं के वास्तविक प्राप्तकर्ता की पहचान बेहतर ढंग से करने और माल की आवाजाही का पता लगाने की व्यवस्था को मजबूत करना है।

दूसरा बदलाव ‘स्वैच्छिक समापन’ सुविधा शुरू करना था। इसके तहत करदाता उन परिस्थितियों में सक्रिय ई-वे बिल बंद कर सकते थे, जब अंततः माल की ढुलाई नहीं हो पाती। इन बदलावों के साथ ईआरपी (एंटरप्राइज रिर्सोस प्लानिंग) और ई-इनवॉयस एकीकरण के लिए ‘एप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस’ (एपीआई) में भी संशोधन प्रस्तावित थे।

जीएसटीएन ने कहा कि नौ जून और 17 जून को जारी उसके परामर्श अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं। परामर्श में इन बदलावों को एक अगस्त, 2026 से लागू करने का प्रस्ताव था।

ईवाई इंडिया के कर भागीदार सौरभ अग्रवाल ने कहा कि परीक्षण के दौरान कई कंपनियों ने पाया कि विशेषकर ‘ऑटो कंपोनेंट’, ईपीसी और ई-कॉमर्स जैसे जटिल आपूर्ति श्रृंखला वाले क्षेत्रों में प्रस्तावित ‘शिप-टू जीएसटीआईएन’ अनिवार्यता और ई-वे बिल की स्वैच्छिक समापन सुविधा को मौजूदा ई-इनवॉयसिंग और आईआरएन-आधारित ई-वे बिल प्रणाली के साथ लागू करना कठिन है।

उन्होंने कहा, “जीएसटीएन द्वारा केवल समयसीमा बढ़ाने के बजाय परामर्श और अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू) वापस लेना इस बात का संकेत है कि सरकार उद्योग जगत की प्रतिक्रियाओं और व्यावहारिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए इन बदलावों के स्वरूप पर पुनर्विचार कर रही है।

अग्रवाल ने कहा कि कंपनियां अब तक किए गए परीक्षण कार्य को सुरक्षित रखें, क्योंकि माल की आवाजाही की निगरानी को बेहतर बनाने का उद्देश्य संशोधित स्वरूप में आगे भी जारी रह सकता है।

एएमआरजी ग्लोबल के प्रबंध भागीदार रजत मोहन ने कहा कि हालांकि जीएसटीएन ने स्थगन का कारण स्पष्ट नहीं किया है, लेकिन माना जा सकता है कि यह फैसला विभिन्न पक्षों को और तैयारी का समय देने के लिए लिया गया है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इन बदलावों को रोकने से कारोबार में समस्या नहीं आएगी और संशोधित कार्यान्वयन योजना घोषित होने तक मौजूदा ई-वे बिल व्यवस्था जारी रहेगी।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) व्यवस्था के तहत 50,000 रुपये से अधिक मूल्य का माल ले जाने वाले व्यक्ति के लिए ई-वे बिल साथ रखना अनिवार्य है। माल की ढुलाई शुरू होने से पहले जीएसटी पंजीकृत व्यक्ति या परिवहनकर्ता को जीएसटी पोर्टल पर यह दस्तावेज तैयार करना होता है।

एक जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू होने के साथ राज्यों की सीमाओं पर मौजूद जांच चौकियां समाप्त कर दी गई थीं। इसके बाद ई-वे बिल प्रणाली डिजिटल विकल्प के रूप में सामने आई। इसने माल की ऑनलाइन निगरानी को संभव बनाया और राज्य सीमाओं पर भौतिक बाधाएं दोबारा लगाए बिना कर प्रशासन के उद्देश्यों को पूरा करने में मदद की।

Tags: GST नेटवर्क ने ई-वे बिल में
Previous Post

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 2026 की सही तारीख; 14 या 15 अगस्त, जानिए कब और कितने बजे करें पूजा

Next Post

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ में पहली बार एयर शो, सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने आसमान में बनाया तिरंगा

September 19, 2026
खेल

रोहित शर्मा के भविष्य पर रार और वीवीएस लक्ष्मण से मतभेद, अजीत अगरकर के जाने की क्या रही वजह?

September 19, 2026
देश

गुरुग्राम : पुलिस ने 18 स्पा पर मारे छापे, 30 महिलाओं सहित 50 लोग हिरासत में

September 19, 2026
देश

ICC ग्लोबल बिजनेस समिट में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा, वैश्विक कारोबारियों को न्योता, पूर्वोत्तर से निकलेगी भारत की अगली विकास यात्रा

September 18, 2026
Next Post
sanketik photo

अमेरिका-ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, संघर्ष बढ़ने का खतरा, मिस्र में गैस भंडारों पर ईरानी ड्रोनों का हमला

Recent Posts

अयोध्या में स्कूल वैन के नीचे दबकर 2 वर्षीय मासूम की मौत, चालक हिरासत में

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

अयोध्या, इनायतनगर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। मुकीमपुर के...

भाजपा ने घोषित किए यूपी के जिला प्रभारी, अयोध्या में अनूप गुप्ता और महानगर में शिवभूषण सिंह को जिम्मेदारी

by Atul Narain Srivastava
September 19, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को प्रदेश के विभिन्न सांगठनिक...

यूपी में 13 PCS अधिकारियों के तबादले, अयोध्या-कानपुर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ,  प्रदेश शासन ने शनिवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में अपर...

यूपी में 35 IPS अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-कानपुर समेत कई कमिश्नरेट में बदले अफसर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने शनिवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया...

Watch, मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर साइबर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 14 शिकायतों का खुलासा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

मेरठ में बैंक कर्मचारी बनकर क्रेडिट कार्ड धारकों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group