Wednesday, September 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 7, 2026
in देश
0

मुंबई, उत्तरी मुंबई में मनोरी तट के पास एक मानवरहित वाणिज्यिक टैंकर के समुद्र में फंसने के बाद भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने स्थिति का जायजा लेने के लिए अपने जहाजों को मौके की ओर रवाना कर दिया है।

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह जहाज तट से एक किलोमीटर दूर है। तटरक्षक बल ने एक बयान में बताया कि उसे पांच जुलाई को नौवहन महानिदेशालय से एक संदेश मिला था, जिसमें खराब मौसम के कारण तीन जहाजों ‘एमटी एस्फाल्ट स्टार’, ‘एमटी स्टेलर रूबी’ और ‘एमटी अल जाफ़ज़िया’ के लंगर उखड़ने और उनके अपनी जगह से बहने की जानकारी दी गई थी।

बयान के अनुसार, स्थिति का आकलन करने और जहाजों को आवश्यक सहायता देने के लिए तटरक्षक बल के जहाज ‘आईसीजीएस सम्राट’ का मार्ग बदलकर उसे उस क्षेत्र में भेजा गया।

साथ ही, नौवहन महानिदेशालय से सहायता के लिए जहाज खींचने वाले आपातकालीन पोत (ईटीवी) ‘वाटर लिली’ को तैनात करने का भी अनुरोध किया गया था।

तटरक्षक बल ने कहा कि वर्तमान में ‘एमटी एस्फाल्ट स्टार’ और ‘एमटी स्टेलर रूबी’ सुरक्षित रूप से लंगर डाले हुए हैं और उनके चालक दल के सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, मढ़ तट के पास लंगर डाले खड़ा ‘एमटी स्टेलर रूबी’ खराब मौसम के कारण धीरे-धीरे बह रहा है। तटरक्षक बल ने बयान में कहा, ‘लंगर डाले खड़ा मानवरहित जहाज ‘एमटी अल जाफज़िया’ संभवतः मनोरी तट के पास समुद्र में फंस गया है।’

उसने बताया कि ‘आईसीजीएस समुद्र प्रहरी’ और जहाज खींचने वाले आपातकालीन पोत ‘वाटर लिली’ सहायता प्रदान करने के लिए उस क्षेत्र में मुस्तैद हैं।

समुद्री यातायात पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘मरीन ट्रैफिक’ के अनुसार, ‘अल जाफज़िया’ नामक यह जहाज एक तेल/रासायनिक टैंकर है और दो महीने पहले मुंबई बंदरगाह पर आया था।

जहाजों की आवाजाही और बंदरगाहों पर उनकी मौजूदा स्थिति की वास्तविक समय में जानकारी देने वाली समुद्री विश्लेषण प्रदाता संस्था ‘मरीन ट्रैफिक’ ने बताया कि 182.75 मीटर लंबा और 32.26 मीटर चौड़ा यह जहाज निकारागुआ के ध्वज के तहत संचालित हो रहा है।

तटरक्षक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके कर्मियों ने इस साल फरवरी में अवैध रूप से ईंधन भरने के आरोप में तीन जहाजों को पकड़ा था। इन जहाजों को मुंबई लाया गया था और येलो गेट पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि इन जहाजों के मालिकों ने मुंबई उच्च न्यायालय का भी रुख किया था, जिसने इन्हें कबाड़ में तब्दील करने के लिए गुजरात के अलंग ले जाने का निर्देश दिया था।

इससे पहले दिन में मुंबई पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के बीच यह जहाज मनोरी समुद्र तट (बीच) से करीब एक किलोमीटर दूर फंस गया है।

गोराई थाने के एक अधिकारी ने बताया कि फंसे हुए जहाज के बारे में सुबह जानकारी मिली और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार नौसेना, तटरक्षक बल (आईसीजी) तथा अन्य संबंधित समुद्री प्राधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘जहाज मनोरी तट से करीब एक किलोमीटर दूर फंसा हुआ है। जहाज ने लंगर डाल दिया है और इससे जुड़ी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया कि समुद्री एजेंसियों के अधिकारी स्थिति पर पैनी नजर रख रहे हैं।

स्थानीय मछुआरों ने कहा कि यह क्षेत्र चट्टानी है और तेज हवाओं के कारण छोटे जहाजों के लिए उस फंसे जहाज की ओर जाना असुरक्षित हो गया है।

मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Tags: मुंबई के मनोरी तट के पास
Previous Post

Ayodhya दलित कृष्ण मोहन बने राम मंदिर ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव; कौन हैं कृष्ण मोहन, मिली राम मंदिर की पूरी..

Next Post

अंबेडकरनगर में एक लाख रुपये का इनाम डकैत विक्की उर्फ आसिफ पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

अंबेडकरनगर में एक लाख रुपये का इनाम डकैत विक्की उर्फ आसिफ पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group