Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उत्तर प्रदेश TET परीक्षा संपन्न, 88.77 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल, 44 फर्जी परीक्षार्थियों गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी में तीन दिवसीय TET परीक्षा दूसरे दिन संपन्न, वर्षों तक परीक्षा लेने वाले कई शिक्षक इस बार स्वयं बने परीक्षार्थी

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के लिए शनिवार को प्रदेश के 60 जिलों में सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। तीन दिनों तक चली इस परीक्षा में कुल 88.77 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।

इस दौरान कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली की मदद से 44 फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा गया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार की नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था के तहत शिक्षक पात्रता परीक्षा-2026 का आयोजन दो, तीन और चार जुलाई को किया गया। परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा एक से पांच) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा छह से आठ) के लिए आयोजित की गई।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि दो जुलाई की दोनों पालियों और तीन जुलाई की पहली पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें पंजीकृत 12,11,459 अभ्यर्थियों में से 10,57,055 अभ्यर्थियों (87.25 प्रतिशत) ने परीक्षा दी।

उन्होंने बताया कि तीन जुलाई की दूसरी पाली और चार जुलाई की पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा हुई, जिसमें पंजीकृत 7,83,202 अभ्यर्थियों में से 7,13,659 (91.12 प्रतिशत) ने हिस्सा लिया। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में महिला अभ्यर्थियों की उपस्थिति 87 प्रतिशत और प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 90.85 प्रतिशत रही।

डॉ. कुमार ने बताया कि शनिवार को पहली पाली में प्रदेश के 955 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 3,79,316 अभ्यर्थियों में से 3,34,775 (लगभग 88 प्रतिशत) ने परीक्षा दी।

उन्होंने कहा कि दोनों स्तरों की परीक्षा को मिलाकर कुल 19,94,661 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 17,70,714 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों का 88.77 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए निर्धारित सभी 60 जिलों में आयोग के सदस्यों तथा सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को प्रेक्षक नियुक्त किया गया था। प्रेक्षकों ने परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की।

डॉ. कुमार के अनुसार, एआई आधारित सॉफ्टवेयर की मदद से संदिग्ध अभ्यर्थियों की जांच के दौरान दो जुलाई को 14, तीन जुलाई को 11 और चार जुलाई को 19 सहित कुल 44 फर्जी परीक्षार्थियों को दूसरे अभ्यर्थियों के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि तीन जुलाई को एक अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन के माध्यम से नकल का प्रयास करते हुए भी पकड़ा गया। सभी आरोपियों को आगे की विधिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बयान में कहा गया कि प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पारदर्शी, नकलविहीन, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुई।

Tags: TET परीक्षा संपन्न
Previous Post

सेना ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में लश्कर के दो स्थानीय आतंकवादियों को घेरा; मुठभेड़ में दोनों आतंकवादी ढेर

Next Post

रवि बिश्नोई का महंगा ओवर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर भारी, इंग्लैंड की जीत

Related Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

July 24, 2026
संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप
उत्तर प्रदेश

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

July 24, 2026
शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

July 24, 2026
कानपुर देहात: मेज पर नोटों की गड्डियों की तस्वीरें वायरल, मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित
उत्तर प्रदेश

कानपुर देहात: मेज पर नोटों की गड्डियों की तस्वीरें वायरल, मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य निलंबित

July 24, 2026
Next Post
रवि बिश्नोई का महंगा ओवर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर भारी, इंग्लैंड की जीत

रवि बिश्नोई का महंगा ओवर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर भारी, इंग्लैंड की जीत

Recent Posts

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की घोषणा के कुछ घंटे बाद शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रश्न पत्र लीक के मामलों में...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट पुलिस ज्यादती के आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर 27 जुलाई करेगा को सुनवाई

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

उच्चतम न्यायालय ने उन दो याचिकाओं पर 27 जुलाई को सुनवाई करने पर शुक्रवार को सहमति जताई, जिनमें पुलिस पर...

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

संभल में तुर्क समुदाय के लोगों पर देवबंदी को नमाज से रोकने और सामाजिक बहिष्कार का लगा आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

संभल जिले में एक मुस्लिम व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसे और उसके परिवार को जुमे की नमाज अदा...

शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

सुलतानपुर में नाबालिग के अपहरण के मामले में अदालत के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सुलतानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्षीय एक लड़की के कथित अपहरण के मामले में अदालत के आदेश...

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने TV रेटिंग नीति 2026 की जारी; नई नीति के तहत कोई भी संस्था पंजीकृत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 24, 2026
0

सूचना एवं  प्रसारण मंत्रालय ने टीवी रेटिंग नीति2026 जारी की है, जो भारत में टेलीविज़न रेटिंग को विनियमित करने के लिए व्यापक दिशानिर्देश तय करती है। यह नीति टीवी रेटिंग सेवाएँ देने वाली एजेंसियों के पंजीकरण, संचालन, ऑडिट और निगरानी के लिए स्पष्ट मानक तय करती है, जिसका उद्देश्य दर्शक मापन में पारदर्शिता, स्वतंत्रता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। टीवी रेटिंग नीति 2026 ने भारत में टीवी रेटिंग एजेंसियों के लिए 16 जनवरी 2014 के विद्यमान दिशानिर्देश की जगह ली है। नीति के तहत किए गए प्रमुख सुधारों में शामिल हैं: नेटवर्थ की शर्त को 20 करोड़ रुपये से घटाकर 5 करोड़ रुपये करना; कनेक्टेड टीवी और ओटीटी  प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध टीवी चैनलों सहित कई प्लेटफॉर्म पर टेक्नोलॉजी-न्यूट्रल दर्शक मापन; मीटर वाले घरों की संख्या 50,000 से बढ़ाकर 80,000 करके सैंपल साइज़ बढ़ाना; हर तीन साल में एस्टैब्लिशमेंट सर्वे; व्यूअरशिप डेटा की गणना में लैंडिंग पेज को शामिल न करना; vi, सालाना स्वतंत्र ऑडिट; और .vii नियमों का पालन न करने पर अलग-अलग स्तर का जुर्माना ढांचा। अनुशंसित सुरक्षा उपायों में क्रॉस-होल्डिंग पर रोक, एजेंसी के बोर्ड में कम से कम 33 प्रतिशत स्वतंत्र डायरेक्टर की ज़रूरत, हितों के टकराव (कॉन्फ्लिक्ट ऑफ़ इंटरेस्ट) की स्थिति पैदा करने वाली कंसल्टेंसी या सलाह देने वाली गतिविधियों पर रोक, सुरक्षा मंज़ूरी की आवश्यकता और रेटिंग एजेंसियों की कामकाज और संचालन संबंधी स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए ऑडिट और पारदर्शिता की ज़िम्मेदारियाँ शामिल हैं। इस नीति के तहत, भारत में टेलीविज़न रेटिंग के कारोबार में लगी किसी भी संस्था को कुछ अतिरिक्त शर्तों का पालन करना होगा और नई पॉलिसी के तहत पंजीकरण कराना होगा। अभी तक, नई नीति के तहत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group