Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 बारिश के कारण रद्द, अय्यर और अभिषेक के अर्धशतकों से भारत ने बनाये थे सात विकेट पर 189 रन

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 2, 2026
in खेल, देश
0

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का पहला मैच बुधवार को लगातार हो रही बारिश के कारण रद्द कर दिया गया । भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 189 रन बनाये थे।

इसके बाद बारिश शुरू हो गई और पांच ओवर का मैच कराने के लिये कट आफ समय में 40 मिनट से अधिक बाकी थे जब अंपायरों ने मैच रद्द करने का फैसला किया।

अभिषेक शर्मा (59) और कप्तान श्रेयस अय्यर (68) के अर्धशतकों की मदद से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले टी20 मैच में सात विकेट पर 189 रन बनाये।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनने वाली भारतीय टीम की शुरूआत खराब रही।

टी20 विश्व चैम्पियन टीम ने एक बार फिर संजू सैमसन का विकेट जल्दी गंवा दिया जो साकिब महूमूद की गेंद पर प्वाइंट में टॉम बेंटोन को कैच दे बैठे । ईशान किशन भी अभिषेक के साथ हुई गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए जब स्कोर बोर्ड पर सिर्फ छह रन टंगे थे । इंग्लैंड के लिये साकिब ने 33 रन देकर तीन विकेट लिये।

आयरलैंड से 0 . 2 से श्रृंखला हारकर आई भारतीय टीम उसी कहानी को दोहराती दिखी लेकिन अभिषेक ने टीम को दबाव से निकाला । उन्होंने महमूद के ओवर में एक चौका और दो छक्के लगाये और अय्यर ने भी एक चौका जड़कर चौथे ओवर में 21 रन निकाले।

महमूद ने अभिषेक को शॉर्टपिच गेंदें डाली लेकिन वह इसके लिये तैयार थे और बेहतरीन पूल शॉट लगाये।

तीसरे विकेट के लिये अभिषेक और अय्यर ने 82 रन की साझेदारी की । अभिषेक ने मार्क वुड को लगातार तीन चौके लगाये जिससे पावरप्ले के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 61 रन था।

पावरप्ले के बाद भी अभिषेक ने उसी रफ्तार से खेलना जारी रखा और 20 गेंद में अर्धशतक पूरा कर दिया । इसके बाद वह हालांकि सैम कुरेन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

इसके बाद अय्यर ने मोर्चा संभालकर बतौर कप्तान पहला टी20 अर्धशतक लगाया । उन्होंने लेग स्पिनर आदिल रशीद को चौका लगाया और वुड को एक्स्ट्रा कवर में छक्का जड़ा । उन्होंने 38 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया लेकिन वह भी इसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं सके और महूमूद की गेंद पर पगबाधा आउट हुए।

शिवम दुबे ने आखिर में 21 गेंद में 42 रन बनाकर भारत को 189 रन तक पहुंचाया।

Tags: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला
Previous Post

लखनऊ में Solaris Solution के नाम से चल रहे कॉल सेंटर से अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड, डॉलर ऐप का उपयोग, 119 युवक युवतियां गिरफ्तार

Next Post

Russia’s Kyiv पर बैलिस्टिक एवं क्रूज मिसाइलों तथा ड्रोन से हमला, 11 लोगों की मौत, इमारतों को भारी नुकसान

Related Posts

देश

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

September 10, 2026
क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
देश

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
Next Post

Russia's Kyiv पर बैलिस्टिक एवं क्रूज मिसाइलों तथा ड्रोन से हमला, 11 लोगों की मौत, इमारतों को भारी नुकसान

Recent Posts

Ayodhya : अभिषेक सावंत ने उठाई जर्जर नरेंद्रालय सभागार में कर्मचारियों की सुरक्षा की आवाज, 15 दिन का अल्टीमेटम

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या में जर्जर नरेंद्रालय सभागार में संचालित नगर निगम के प्रवर्तन दल कार्यालय को लेकर कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा...

China Ship Fire: चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर जहाज में भीषण आग, 25 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चीन के किंगदाओ बंदरगाह पर एक विदेशी मालवाहक जहाज में भीषण आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई।...

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता...

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group