Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Russia’s Kyiv पर बैलिस्टिक एवं क्रूज मिसाइलों तथा ड्रोन से हमला, 11 लोगों की मौत, इमारतों को भारी नुकसान

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 2, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बृहस्पतिवार रातभर मिसाइल एवं ड्रोन से भीषण हमले किए जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हमलों के दौरान शहर में कई घंटों तक जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं।

बैलिस्टिक एवं क्रूज मिसाइलों तथा ड्रोन से किए गए इस हमले से पूरे शहर में इमारतों और नागरिक बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अन्य अधिकारियों की ओर से हमले को लेकर पहली बार सतर्क किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मेट्रो स्टेशनों में शरण ली।

गृह मंत्री इहोर क्लीमेंको के अनुसार, इस हमले में कीव में 11 लोगों की मौत के साथ ही 20 आवासीय इमारतों को भारी नुकसान हुआ है।

कीव शहर के सैन्य प्रशासन के प्रमुख तिमूर तकाचेंको ने बताया कि इस हमले में दो बच्चों समेत 54 लोग घायल हुए और आवासीय इमारतों एवं नागरिक बुनियादी ढांचों सहित 30 स्थानों पर भारी नुकसान की सूचना है। विदेश मंत्री आंद्रेई सिबिहा ने कीव पर हुए हमले को ‘‘खौफनाक’’ करार देते हुए सहयोगी देशों से यूक्रेन की वायु रक्षा क्षमता को और मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सहयोगी देश वायु रक्षा प्रणालियों और मिसाइलों की आपूर्ति से जुड़े फैसलों में अब और देरी न करें।

सिबिहा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि बचाव अभियान अभी जारी है और मलबा हटाने का काम किया जा रहा है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

हाल के सप्ताहों में रूस ने कीव पर अपने हमले और तेज कर दिए हैं। वहीं, यूक्रेन भी रूस के सैन्य ठिकानों और ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर लगातार ड्रोन हमले कर रहा है जिससे रूस के भीतर ईंधन की कमी पैदा हो गई है तथा उसकी आपूर्ति शृंखला भी प्रभावित हुई है।

सिबिहा ने यूक्रेन के ड्रोन हमलों के जवाब में रूस की कार्रवाई को उचित ठहराने की किसी भी कोशिश को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 51 के तहत यूक्रेन आत्मरक्षा के अपने अधिकार का प्रयोग कर रहा है जबकि रूस ही आक्रामक रूख बनाए हुए है।

कीव के मेयर विताली क्लिट्स्को ने राजधानी पर ‘‘दुश्मन के भीषण हमले’’ के मद्देनजर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की।

उन्होंने बताया कि शेवचेंकिव्स्की जिले में घायल हुए लोगों में से एक स्वास्थ्यकर्मी की हालत बेहद गंभीर है। यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, इस जिले में एक होटल और दो पांच मंजिला आवासीय इमारतों को नुकसान पहुंचा है।

क्लिट्स्को ने बताया कि देस्न्यांस्की जिले में क्षतिग्रस्त नौ मंजिला आवासीय इमारत में कुछ लोग फंस गए जिनकी मदद के लिए बचाव दल को मौके पर भेजा गया।

आपातकालीन सेवा के अनुसार, होलोसिएव्स्की जिले में एक 16 मंजिला इमारत की छत पर आग लग गई।

वहीं, स्वियातोशिनस्की जिले में दो घरों में आग लग गई। मेयर के अनुसार, इनमें से एक मकान के मलबे में लोग फंस गए थे।

क्लिट्स्को ने बताया कि रूस की ओर से किए गए हमले के बाद दार्नित्स्की जिले में नौ मंजिला इमारत के छह फ्लोर ढह गए और एक अन्य पांच मंजिला आवासीय इमारत क्षतिग्रस्त हो गई। आपातकालीन सेवा ने कहा कि इस क्षेत्र में 16 मंजिला इमारत और घर को भी नुकसान पहुंचा है।

तकाचेंको ने बताया कि हमले में देस्न्यांस्की जिले की एक आवासीय इमारत को आंशिक नुकसान पहुंचा। पेचेर्स्की जिले में दो स्थानों पर आवासीय इमारतों के पास और सोलोमियांस्की जिले में एक सरकारी इमारत के निकट आग लग गई। उन्होंने कहा कि अधिकारी ओबोलोनस्की और पोदिल्स्की जिलों में हुए नुकसान का भी आकलन कर रहे हैं।

कीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख मायकोला कालशनिक ने कहा कि क्षेत्र के पांच जिलों में नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि बूचा जिले में तीन लोग घायल हुए हैं।

Tags: Russia's Kyiv पर बैलिस्टिक
Previous Post

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला T20 बारिश के कारण रद्द, अय्यर और अभिषेक के अर्धशतकों से भारत ने बनाये थे सात विकेट पर 189 रन

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा केस: आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को ADA का नोटिस, अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

Related Posts

क्राइम

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

September 10, 2026
देश

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

निजी स्कूल शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय नीति की मांग: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्यों को दिया नोटिस

September 10, 2026
अंतराष्ट्रीय

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

September 10, 2026
Next Post

राम मंदिर चढ़ावा केस: आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी को ADA का नोटिस, अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी

Recent Posts

Mayawati-Akash Anand: उतार-चढ़ाव भरा रहा सियासी सफर, सियासी सफर में कभी अर्श तो कभी फर्श पर नजर आये आकाश आनंद

by admin
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती द्वारा बृहस्पतिवार को पार्टी से ‘पूरी तरह मुक्त’ किये गये उनके भतीजे आकाश...

E-Commerce Rules 2026: ऑनलाइन शॉपिंग पर सरकार की सख्ती, छूट की पुरानी कीमत बताना होगा

by admin
September 10, 2026
0

नई दिल्ली, सरकार ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और कीमतों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उपभोक्ता...

Bareilly : रामगंगा के तेज कटान में समाया प्राचीन मंदिर, 4 करोड़ की पानी की टंकी भी नदी में गिरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

बरेली में रामगंगा नदी के हो रहे तेज कटान के चलते मीरगंज तहसील के कपूरपुर गांव में स्थित एक प्राचीन...

Punjab : अमृतसर में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो AK-47 समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

चंडीगढ़, पंजाब पुलिस ने बृहस्पतिवार को अमृतसर में तीन लोगों को गिरफ्तार कर अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क का भंडाफोड़ किया...

Delhi High Court: बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण के बिना नहीं होगा GST रजिस्ट्रेशन, फर्जीवाड़े पर सख्त आदेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, दिल्ली उच्च न्यायालय ने बायोमेट्रिक आधारित आधार प्रमाणीकरण के बिना माल एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण की अनुमति...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group