Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Whatapp ने विवादित यूजरनेम फीचर को लेकर FAQ किया जारी; धोखाधड़ी रोकने के बताए उपाय

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 2, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

मेटा के स्वामित्व वाले संदेश मंच व्हाट्सऐप ने अपने विवादित ‘यूजरनेम फीचर’ को लेकर अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (एफएक्यू) का विस्तृत दस्तावेज जारी किया है।

इसमें बताया गया है कि ‘यूजरनेम’ का उपयोग किसी और का रूप धारण करने या धोखाधड़ी के लिए न हो इसके लिए कंपनी कौन-कौन से कदम उठाएगी।

यह ‘एफएक्यू’ ऐसे समय जारी किया गया है, जब केंद्र सरकार ने मेटा को नोटिस भेजकर संभावित धोखाधड़ी और किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण करने (इम्पर्सनेशन) के जोखिमों पर चिंता जताई है।

सरकार ने कहा है कि इन मुद्दों पर उसकी संतुष्टि होने और परामर्श प्रक्रिया पूरी होने से पहले इस सेवा को लागू नहीं किया जाना चाहिए। सरल शब्दों में कहें तो नया ‘फीचर’ उपयोगकर्ताओं को ऐसा विशिष्ट (यूनिक) ‘यूजरनेम’ बनाने की सुविधा देगा, जिसके जरिये वे अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना व्हाट्सऐप पर दूसरों से जुड़ सकेंगे।

एफएक्यू के अनुसार, ‘यूजरनेम’ रखना वैकल्पिक होगा। अजनबी लोग ‘यूजरनेम’ खोज नहीं सकेंगे। उपयोगकर्ता चाहें तो अतिरिक्त सुरक्षा के लिए ‘यूजरनेम की’ को भी जोड़ सकते हैं, जिससे किसी को संपर्क करने के लिए ‘यूजरनेम’ के साथ यह ‘की’ (कोड आदि) भी पता होनी चाहिए।

व्हाट्सऐप ने कहा कि सार्वजनिक हस्तियों, मशहूर व्यक्तियों, सरकारी संस्थाओं और मेटा से सत्यापित (वेरिफाइड) खातों के प्रसिद्ध नाम पहले से सुरक्षित रखे गए हैं, ताकि उन्हें केवल वास्तविक मालिक ही प्राप्त कर सकें। कंपनी ने यह भी कहा कि जो उपयोगकर्ता अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक खाते को व्हाट्सऐप से जोड़ेंगे, वे उसी नाम का ‘यूजरनेम’ प्राप्त कर सकेंगे। इससे वास्तविक स्वामित्व की पुष्टि होगी। बाद में वे चाहें तो इन खातों को अलग भी कर सकते हैं।

संदेश मंच ने कहा कि वह ‘ब्लॉक’ और ‘रिपोर्ट’ की लगातार निगरानी करेगा और धोखेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करेगा। साथ ही उसने आगाह किया कि लोकप्रिय या चर्चित ‘यूजरनेम’ आरक्षित कराने के दावे झूठे हैं। ऐसे सुरक्षित नाम केवल वास्तविक खाताधारकों को ही दिए जाएंगे।

व्हाट्सऐप के एफएक्यू में दिए गए प्रमुख सवाल-जवाब इस प्रकार हैं:-

प्रश्न: क्या ‘यूजरनेम’ रखना अनिवार्य होगा?

उत्तर: नहीं, यह पूरी तरह वैकल्पिक होगा।

प्रश्न: अगर मेरी पसंद का ‘यूजरनेम’ उपलब्ध नहीं है तो?

उत्तर: इसके कई कारण हो सकते हैं—

1. वह पहले से किसी इंस्टाग्राम या फेसबुक खाते का ‘यूजरनेम’ हो, जिसे उसके मालिक के लिए सुरक्षित रखा गया है।

2. सार्वजनिक हस्तियों, मशहूर व्यक्तियों, सरकारी संस्थाओं और मेटा-वेरिफाइड खातों जैसे प्रसिद्ध नाम और उनके कुछ रूप पहले से सुरक्षित रखे गए हैं। यदि आप ऐसा नाम लेने का प्रयास करेंगे तो सिस्टम बताएगा कि वह उपलब्ध नहीं है।

3. यदि कोई सामान्य नाम पहले ही किसी अन्य उपयोगकर्ता ने ले लिया है, तो आप ‘यूजरनेम जनरेटर’ सुविधा का उपयोग कर सकते हैं।

प्रश्न: यदि कोई मेरे जैसा ‘यूजरनेम’ बनाकर मेरा रूप धारण करे या धोखाधड़ी करे तो उसे कैसे रोका जाएगा?

उत्तर: अभी ‘यूजरनेम’ के माध्यम से संदेश भेजने की सुविधा शुरू नहीं हुई है। जब यह सुविधा शुरू होगी और कोई नया व्यक्ति आपको संदेश भेजेगा, तो व्हाट्सऐप उसके देश की जानकारी तथा पहली बार संपर्क करने संबंधी चेतावनी दिखाएगा। सार्वजनिक हस्तियों के प्रसिद्ध नाम और उनके विभिन्न रूप सत्यापित मालिकों के लिए सुरक्षित रखे गए हैं। साथ ही कंपनी ‘ब्लॉक’ और ‘रिपोर्ट’ के मामलों पर नजर रखकर धोखेबाजों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

प्रश्न: यदि किसी को मेरा ‘यूजरनेम’ पता चल जाए या वह उसका अनुमान लगा ले, तो क्या वह मुझे संदेश भेज सकेगा?

उत्तर: जिस तरह व्हाट्सऐप पर किसी फोन नंबर को खोजा नहीं जा सकता, उसी तरह ‘यूजरनेम’ भी खोजा नहीं जा सकेगा। अनचाहे संपर्क से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप ‘यूजरनेम की’ जोड़ें और ऐसा ‘यूजरनेम’ चुनें जो केवल व्हाट्सऐप के लिए विशिष्ट हो।

अनजान लोगों से संपर्क रोकने के लिए पहले से मौजूद सभी सुरक्षा उपाय भी लागू रहेंगे। इनमें नए प्रेषक के बारे में चेतावनी, उसका खाता नया है या नहीं, क्या आपके साझा समूह हैं, वह किस देश से है, जैसी जानकारी तथा उसे ‘ब्लॉक’ और ‘रिपोर्ट’ करने का विकल्प शामिल है।

प्रश्न: ‘यूजरनेम की’ क्या है?

उत्तर: यह अतिरिक्त सुरक्षा उपाय है। यदि आप इसे सक्रिय करते हैं, तो किसी व्यक्ति को संपर्क करने के लिए आपका ‘यूजरनेम’ और ‘यूजरनेम की’ दोनों की जानकारी होनी चाहिए। आप किसी भी समय इस ‘की’ को बदल सकते हैं, जिससे पुराने विवरण के जरिये नया संपर्क संभव नहीं होगा।

प्रश्न: क्या मुझे अपने अन्य मेटा खातों को जोड़ना होगा?

उत्तर: यदि आप इंस्टाग्राम या फेसबुक वाला ही ‘यूजरनेम’ चाहते हैं, तो उन खातों को लिंक करना होगा। इससे प्रतिरूपण रोकने और वास्तविक मालिक की पुष्टि करने में मदद मिलेगी। हालांकि बाद में आप चाहें तो इन खातों को अलग कर सकते हैं या व्हाट्सऐप के लिए अलग ‘यूजरनेम’ चुन सकते हैं।

प्रश्न: क्या मैं बाद में अपना ‘यूजरनेम’ बदल सकता हूं?

उत्तर: हां, यदि नया ‘यूजरनेम’ उपलब्ध होगा तो आप उसे बदल सकेंगे।

व्हाट्सऐप ने यह भी स्पष्ट किया कि लोकप्रिय या चर्चित ‘यूजरनेम’ आरक्षित कराने के दावे गलत हैं। ऐसे नाम केवल वास्तविक खाताधारकों के लिए ही सुरक्षित हैं।

कंपनी ने कहा कि उसने इस वर्ष बाद में ‘फीचर’ की औपचारिक शुरुआत से पहले ही ‘यूजरनेम’ आरक्षित करने की सुविधा इसलिए शुरू की है, क्योंकि लोगों की अपनी पसंद के ‘यूजरनेम’ को लेकर मजबूत रुचि हो सकती है। कंपनी इस ‘फीचर’ को पूरी तरह लागू करने से पहले उपयोगकर्ताओं की प्रतिक्रियाओं पर गौर कर रही है, ताकि इसे सही तरीके से पेश किया जा सके।

Tags: Whatapp ने विवादित यूजरनेम फीचर
Previous Post

बदायूं में 50 हजार का इनामी कुख्यात डकैत जितेंद्र उर्फ ढालू पुलिस मुठभेड़ में ढेर; एसआई और सिपाही घायल

Next Post

गोंडा में सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौत

Related Posts

अंतराष्ट्रीय

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
Next Post

गोंडा में सरिया लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाइयों समेत तीन मजदूरों की मौत

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group