Tuesday, September 8, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

WhatsApp पर शुरू हुई यूजरनेम रिजर्वेशन सुविधा, अब यूजरनेम से कर सकेंगे चैट

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 30, 2026
in देश
0

मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने सोमवार को वैश्विक स्तर पर यूजरनेम रिजर्वेशन (Username Reservation) सुविधा की शुरुआत की। यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं की गोपनीयता को मजबूत करने के उद्देश्य से लाया गया है, जिससे वे अपना मोबाइल नंबर साझा किए बिना दूसरों से जुड़ सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, सोमवार से चरणबद्ध तरीके से यूजरनेम रिजर्वेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। इससे उपयोगकर्ता ऐप में फीचर पूरी तरह उपलब्ध होने से पहले ही अपना पसंदीदा यूजरनेम सुरक्षित (रिजर्व) कर सकेंगे। यह सुविधा इस वर्ष के अंत तक सभी यूजर्स के लिए ऐप में उपलब्ध करा दी जाएगी।

WhatsApp ने बताया कि जैसे ही किसी उपयोगकर्ता के लिए यह सुविधा उपलब्ध होगी, उसे ऐप के माध्यम से इसकी सूचना दी जाएगी।

WhatsApp के मुताबिक, यूजरनेम की मदद से लोग बिना अपना मोबाइल नंबर बताए एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे। उपयोगकर्ता अपनी पसंद का कोई भी यूनिक यूजरनेम चुन सकते हैं और यह जरूरी नहीं होगा कि वह अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल किए जा रहे हैंडल जैसा ही हो।

कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह सोशल मीडिया हैंडल की तरह नहीं होगा, बल्कि पूरी तरह गोपनीयता पर आधारित फीचर है। इसमें न तो कोई सार्वजनिक डायरेक्टरी होगी और न ही यूजरनेम खोजने के लिए कोई सुझाव (Suggestions) दिए जाएंगे। किसी व्यक्ति से संपर्क करने के लिए उसका सटीक यूजरनेम पता होना आवश्यक होगा।

WhatsApp ने सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए ‘यूजरनेम की’ (Username Key) नाम का नया विकल्प भी पेश किया है। यदि कोई व्यक्ति पहली बार केवल यूजरनेम के माध्यम से संपर्क करना चाहता है, तो उसे पहले यह विशेष ‘की’ दर्ज करनी होगी। इससे अनचाहे संदेशों से सुरक्षा मिलेगी।उपयोगकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार इस ‘यूजरनेम की’ को कभी भी बदल सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि इस फीचर का उद्देश्य उपयोगकर्ताओं की व्यक्तिगत जानकारी, विशेष रूप से मोबाइल नंबर, को अधिक सुरक्षित रखना है। अब लोग अपने फोन नंबर की बजाय केवल अपना यूजरनेम साझा कर दूसरों से बातचीत शुरू कर सकेंगे।

इस बीच, मेटा ने हाल ही में यह भी घोषणा की है कि फिनटेक कंपनी CRED के संस्थापक कुणाल शाह WhatsApp के अगले वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Global CEO) के रूप में जुड़ेंगे। साथ ही मेटा ने CRED में लगभग 900 मिलियन डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) के निवेश की भी घोषणा की है।

Tags: WhatsApp पर शुरू हुई
Previous Post

मेरठ में सोशल मीडिया रील बनी चोरी की वजह, प्लंबर ने की लाखों की चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Next Post

तटरक्षक बल ने मंगलुरु तट के पास भारतीय नौका मंजू माथा के छह सदस्यीय चालक दल को बचाया

Related Posts

देश

Delhi Building Collapse: बेसमेंट में सीपेज और मरम्मत के दौरान ढही इमारत, फरार ठेकेदार की तलाश में पुलिस

September 8, 2026
उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने तिरुमला मंदिर में किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन, देश की समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद

September 8, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia ki Dosti; Indian engineer detained, allegations of pressure to enlist in the army?? भारतीय दूतावास ने मांगी काउंसलर एक्सेस

September 7, 2026
क्राइम

Bihar : स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के AC-1 कोच से 75 लीटर शराब बरामद, युवती समेत दो गिरफ्तार

September 7, 2026
Next Post

तटरक्षक बल ने मंगलुरु तट के पास भारतीय नौका मंजू माथा के छह सदस्यीय चालक दल को बचाया

Recent Posts

Watch, Sambhal Land Controversy: 1960 की चकबंदी में दर्ज थी आर्य समाज मंदिर की भूमि, फर्जीवाड़े पर चला एसडीएम कोर्ट का चाबुक, होगी बेदखली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

संभल जिले के शेर खां सराय क्षेत्र में स्थित आर्य समाज मंदिर की करीब पांच बीघा जमीन के मालिकाना हक...

Bulandshahr Viral Video: दूल्हे का 2022 की शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने आरोपी शादाब पर दर्ज किया मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

बुलंदशहर जिले में शादी के दौरान दूल्हे द्वारा की गई ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी...

सीएम योगी ने अयोध्या से आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को दी बड़ी सौगात: मानदेय 12 हजार, 5 लाख के कैशलेस इलाज समेत 4 बड़े ऐलान

by Atul Narain Srivastava
September 8, 2026
0

अयोध्या, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की पावन धरती से प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को...

सपा की छात्र सभा के लिए नई ड्रेस कोड तय, नीली टी-शर्ट, जींस नया ‘ड्रेस कोड’

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की छात्र इकाई ‘छात्र सभा’ ने...

सुल्तानपुर जिले में स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 8, 2026
0

सुल्तानपुर जिले में मंगलवार सुबह स्कूल बस की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group