मेरठ में रिटायर्ड बैंककर्मी के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, चोरी की साजिश घर में पहले काम कर चुके प्लंबर ने अपने साथी के साथ मिलकर रची थी। घटना नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर की है। 20 जून को रिटायर्ड बैंककर्मी राजकुमार खुराना के बंद घर से नकदी और जेवर चोरी हो गए थे।
पुलिस जांच के दौरान घर में घुसते हुए चोरों का सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसके आधार पर आरोपियों तक पहुंचा गया। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि परिवार ने घर के रिनोवेशन की रील सोशल मीडिया पर साझा की थी। उसी रील को देखकर मुख्य आरोपी नजाकत ने घर की रेकी की।
वह पहले इसी घर में प्लंबर का काम कर चुका था, इसलिए उसे घर की बनावट और कीमती सामान की जानकारी थी









