Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उप्र की सामूहिक विवाह योजना 42,781 ‘‘अपात्र’’ आवेदकों की हुई पहचान; डिजिटल जांच से 427 करोड़ रुपये गलत भुगतान रोका

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 14, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
उन्नाव में वरमाला की रस्म के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के संग फरार

लखनऊ, एक नकली दुल्हन, शादीशुदा दूल्हा जो कुंवारा बनकर आया और सवाल पूछते ही गायब हुई बारात- कन्नौज का यह मामला सरकारी मदद में धोखाधड़ी की आसानी से एक और नजीर बन सकता था, लेकिन इसके उलट यह घटना इस बात का सबूत बन गई कि प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश में सरकारी लाभ पहुंचाने की व्यवस्था को कैसे बदल रही है।

उत्तर प्रदेश की ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों की शादी में मदद करने वाली प्रमुख कल्याणकारी योजना है और इसके क्रियान्वयन में प्रौद्योगिकी की मदद से बड़ा डिजिटल बदलाव किया जा रहा है।

ऑनलाइन आवेदन, आधार-आधारित पहचान सत्यापन, आय प्रमाणपत्रों की डिजिटल जांच और अलग-अलग डेटाबेस से मिलान अब धोखाधड़ी रोकने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

वित्त वर्ष 2025-26 में समाज कल्याण विभाग ने लाभ देने से पहले ही 42,781 ‘‘अपात्र’’ आवेदकों की पहचान कर उन्हें योजना से हटा दिया। चूंकि हर जोड़े को एक लाख रुपये की मदद मिलती है, ऐसे में इस प्रक्रिया से सरकारी खजाने से 427.81 करोड़ रुपये का गलत भुगतान होने से बचा।

कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से जुड़े अधिकारियों के लिए यह आंकड़ा इस बात का सबसे मजबूत संकेत बनकर उभर रहा है कि प्रौद्योगिकी कैसे शासन को बेहतर बना सकती है।

समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच पर आधारित एक कल्याणकारी पहल है। यह वास्तव में जरूरतमंद परिवारों के लिए है। पहले कभी-कभी गड़बड़ियों की खबरें आती थीं लेकिन प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से हम धोखाधड़ी को प्रभावी ढंग से रोक पाए हैं। इससे योजना अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनी है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर आप हिसाब लगाएं, तो सरकार इस योजना के तहत हर पात्र जोड़े को एक लाख रुपये देती है। पिछले साल 42,781 अपात्र आवेदकों को हटाकर हमने 427.81 करोड़ रुपये व्यर्थ खर्च होने से बचाए।’’

कन्नौज की घटना नयी व्यवस्था की ताकत दिखाती है। अधिकारियों के अनुसार, एक शादीशुदा व्यक्ति ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नकली दुल्हन पेश कर लाभ लेने की कोशिश की। तकनीकी जांच और रिकॉर्ड मिलान में गड़बड़ी पकड़ी गई, जिसके बाद इसमें शामिल लोग समारोह से पहले ही कथित तौर पर फरार हो गए।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऐसी घटनाएं ध्यान तो खींचती हैं, लेकिन बड़ी बात उन हजारों मामलों का पकड़ा जाना है, जो अंतिम चरण तक पहुंचने से पहले ही रोक दिए गए।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, राज्य की डिजिटल सत्यापन व्यवस्था अब आवेदकों की कई स्तरों पर जांच करती है। इसमें आंखों की पुतली यानी आईरिस और बायोमेट्रिक जांच, आधार सत्यापन, आय प्रमाणपत्र का ऑनलाइन सत्यापन और लाभार्थियों के आंकड़ों का मिलान शामिल है।

इससे वास्तविक लाभार्थियों और योजना का गलत फायदा उठाने की कोशिश करने वालों के बीच अंतर करना आसान हुआ है।

समाज कल्याण विभाग के उप निदेशक आर. पी. सिंह के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य में इस योजना के तहत 76,522 पात्र जोड़ों के विवाह कराए गए। सत्यापन के बाद इन्हें सहायता पाने के योग्य पाया गया।

योजना के तहत हर जोड़े को एक लाख रुपये की मदद मिलती है। इसमें 60,000 रुपये सीधे बैंक खाते में भेजे जाते हैं, 25,000 रुपये विवाह से जुड़ी सामग्री के लिए दिए जाते हैं और 15,000 रुपये कार्यक्रम आयोजन पर खर्च होते हैं।

अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल निगरानी का असली महत्व केवल धन बचाने में नहीं, बल्कि कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में भरोसा बढ़ाने में है।

विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘जब अपात्र आवेदक हट जाते हैं तो संसाधन उन लोगों तक पहुंचते हैं जिन्हें सच में मदद की जरूरत है।’’

जिलावार आंकड़े भी इस योजना के दायरे को दिखाते हैं। पीलीभीत में 2025-26 में इस योजना के तहत सबसे अधिक 4,207 विवाह दर्ज किए गए। इसके बाद बिजनौर में 3,071 और महराजगंज में 3,070 शादियां हुईं।

योजना के लिए दुल्हन का उत्तर प्रदेश की निवासी होना, परिवार की वार्षिक आय ‘‘तीन लाख रुपये से कम होना’’और महिला के लिए 18 वर्ष और पुरुष के लिए 21 वर्ष आयु सीमा का होना जरूरी है। अविवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं पात्र हैं। निराश्रित महिलाओं, विधवाओं की बेटियों और दिव्यांग लड़कियों को प्राथमिकता दी जाती है।

भारत में सरकारें कल्याणकारी खर्चों की निगरानी के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की सामूहिक विवाह योजना लोक प्रशासन में आ रहे बड़े बदलाव की झलक देती है, जहां एल्गोरिदम, डेटाबेस और डिजिटल सत्यापन अब बजट और लाभार्थियों जितने ही अहम होते जा रहे हैं।’’

जो योजना जोड़ों को नया जीवन शुरू करने में मदद देने के लिए बनाई गई है, उसके लिए इस वर्ष शायद सबसे अहम आंकड़ा कराए गए विवाहों की संख्या नहीं, बल्कि वह 427.81 करोड़ रुपये हैं जो गलत हाथों में जाने से बच गए।

Tags: उप्र की सामूहिक विवाह योजना
Previous Post

भ्रामक ब्रांड नाम और दावों पर FSSAI की कार्रवाई, आठ खाद्य कंपनियों को नोटिस

Next Post

ओमान तट के पास टैंकर (एमटी) सेलेस्टियल पर सवार भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत

Related Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मुजफ्फरनगर: शिक्षिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में कॉलेज प्रबंधक गिरफ्तार

July 25, 2026
अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश

अमेठी में मालगाड़ी के सात डिब्बे पटरी से उतरे, पायलेट ने सूझबूझ से रोकी ट्रेन

July 25, 2026
Next Post
ओमान तट के पास टैंकर (एमटी) सेलेस्टियल पर सवार भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत

ओमान तट के पास टैंकर (एमटी) सेलेस्टियल पर सवार भारतीय नागरिक की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण मौत

Recent Posts

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group