Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

महोबा जिले में कैंसर से जूझ रहा व्यक्ति पत्नी-बेटे की कब्रों के बीच मृत मिला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
June 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
महोबा जिले में कैंसर से जूझ रहा व्यक्ति पत्नी-बेटे की कब्रों के बीच मृत मिला

महोबा जिले में एक हृदयविदारक घटना में कब्रिस्तान गये एक कैंसर पीड़ित व्यक्ति का शव अपनी पत्नी और छोटे बेटे के कब्रों के बीच पाया गया। अपने परिवार के इन दोनों सदस्यों की मौत के महज 11 दिन बाद मृत पाये गये इस शख्स का एक हाथ अपनी बीवी और दूसरा हाथ बेटे की कब्र पर था।

चरखारी कस्बे के एक कब्रिस्तान में 40 वर्षीय सुबहान अहमद का शव शुक्रवार सुबह मिला। परिवार के सदस्यों के अनुसार उनका एक हाथ पत्नी की कब्र पर और दूसरा छह साल के बेटे की कब्र पर था और जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी आंखें भर आयीं।

उन्होंने बताया कि इस घटना के साथ ही परिवार में 11 दिनों के भीतर तीसरी मौत हुई है, जिससे तीन बच्चे अनाथ हो गए हैं।

मूल रूप से पड़ोसी मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के हरपालपुर के स्टेशन इलाके के रहने वाले सुबहान मुंह के कैंसर से जूझ रहे थे और वह अपनी पत्नी रजिया खातून और अपने चार बच्चों हसनैन, सैफ, रोशनी और आलिया के साथ रहते थे।

परिजन के मुताबिक परिवार पर मुसीबत का दौर 25 मई को शुरू हुआ, जब छह साल का हसनैन उल्टी और दस्त के कारण गंभीर रूप से बीमार पड़ गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि बेटे की हालत देखकर उसकी मां रजिया को गहरा सदमा लगा और तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मां और बेटे को चरखारी में ईदगाह के पास एक कब्रिस्तान में अगल-बगल दफनाया गया था।

परिजन के मुताबिक सुबहान तभी से अपने तीनों बच्चों के साथ चरखारी स्थित अपने ससुराल में रह रहे थे और वह हर सुबह ‘फातेहा’ पढ़ने के लिए अपनी पत्नी और बेटे की कब्रों पर जाते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह हमेशा की तरह घर से यह कहकर निकले थे कि वह कब्रिस्तान में फातेहा पढ़ने जा रहे हैं।

परिवार के सदस्यों के अनुसार सुबहान जब वह कई घंटों तक नहीं लौटे तो रिश्तेदार उन्हें ढूंढते हुए कब्रिस्तान पहुंचे, जहां सुबहान अपनी बीवी रजिया और बेटे हसनैन की कब्रों के बीच मृत पाए गए।

परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘‘बीवी और बेटे की मौत के बाद से सुबहान एक भी दिन फातेहा पढ़ने के लिये कब्रिस्तान जाना नहीं भूलते थे। शुक्रवार को उन्हें वहां उस हालत में पाना दिल तोड़ने वाला था। अब उनके बाकी तीनों बच्चे अनाथ रह गये।’’

सुबहान के साले सलीम ने बताया कि उनके बहनोई के पैर पर किसी कीड़े के काटने जैसा निशान दिखा, जिसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी और पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

चरखारी के थाना प्रभारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि सुबहान को मुंह का कैंसर था और उनकी बीमारी काफी गंभीर थी।

परिजन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार शाम को सुबहान को उनकी पत्नी की कब्र के पास सुपुर्द—ए—खाक कर दिया गया।

इस दुखद घटना की खबर इलाके में तेजी से फैली और हर किसी ने चंद दिनों के अंदर माता—पिता और एक बच्चे की मौत होने से परिवार बिखर जाने पर अफसोस जाहिर किया।

Tags: महोबा जिले में कैंसर से जूझ
Previous Post

मऊ में कॉकरोच जनता पार्टी में शामिल होने से इनकार करने पर चिकित्सक की पिटाई

Next Post

रुदौली में खैरनपुर मदरसे के पास लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म मामले में बुजुर्ग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

July 27, 2026
Next Post
रुदौली में खैरनपुर मदरसे के पास लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

रुदौली में खैरनपुर मदरसे के पास लगी भीषण आग; फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group