Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0


मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के घरों में किए गए कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को हस्तिनापुर थाने से करीब 200 मीटर दूर दो मोटरसाइकिलों पर आए छह हमलावरों ने नितिन (24) को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि गोली नितिन के पैर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा तथा अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौत हो गई।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने बताया कि नितिन की हत्या के मामले में आरोपी उत्सव यादव, मिट्ठू और गोल्डी के घरों में किए गए कथित अवैध निर्माण को बुलडोजर कार्रवाई के दौरान ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

घटना के बाद नितिन के परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने से इनकार कर दिया था।

शनिवार सुबह करीब सात बजे परिजनों के साथ करीब 500 लोगों ने हस्तिनापुर के गणेशपुर तिराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाने और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती, वे वहां से नहीं हटेंगे।

सूचना मिलने पर हस्तिनापुर के विधायक एवं राज्य मंत्री दिनेश खटीक मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों तथा परिजनों को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

क्षेत्राधिकारी (सीओ) मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि नितिन का अंतिम संस्कार किया जा रहा है और फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है।

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के माननगर गांव निवासी नितिन दिल्ली पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रहा था। परिजनों के अनुसार, उसने लिखित परीक्षा पास कर ली थी और तीन अक्टूबर को उसका शारीरिक दक्षता परीक्षण होना था। नितिन की शादी करीब चार महीने पहले हुई थी।

पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों के परिवार के सदस्य कथित तौर पर घरों में ताला लगाकर फरार हैं। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान भी उनके घर बंद मिले। कार्रवाई के दौरान एसपी देहात अभिजीत कुमार समेत पांच थानों के पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहे।

Tags: मेरठ नितिन नागर हत्याकांड
Previous Post

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

September 12, 2026

Recent Posts

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के घरों में किए गए...

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर स्थित पुलिस आवास निगम कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पर तैनात यशवंत की लाश बस्ती जिला में पड़ी मिली है।...

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।...

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी)...

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ, प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में स्थित अविका होटल में शनिवार को भीषण आग...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group