Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0


लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के किसी भी बेटे को पार्टी में किसी छोटे-बड़े पद पर रहते हुए राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

उन्होंने हालांकि वकालत की पढ़ाई कर रही अपनी भतीजी को भविष्य में पार्टी की जिम्मेदारी सौंपे जाने की संभावना खुली रखी है।

मायावती ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा के पूर्व सदस्य अशोक सिद्धार्थ के राजनीतिक और सामाजिक जीवन से ‘संन्यास’ लेने की घोषणा के बाद अपने भतीजे एवं सिद्धार्थ के दामाद आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त कर दिया था। उन्होंने इससे पहले सिद्धार्थ को भी बसपा से बाहर कर दिया था।

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से मुक्त किए जाने के दो दिन बाद शनिवार को ‘एक्स’ पर एक लंबे और भावुक पोस्ट में अपने फैसले के कारण बताए तथा परिवार से जुड़े भविष्य के राजनीतिक फैसलों को भी स्पष्ट किया।

उन्होंने कहा कि अविवाहित होने के कारण उन्हें अपने सगे भाई-बहनों में से किसी एक और अंततः सबसे छोटे भाई आनंद कुमार को अपने साथ रखने की जरूरत पड़ी।

आनंद मायावती की देखभाल करने के साथ लंबे समय से पार्टी की अहम जिम्मेदारियां भी निभा रहे हैं।

मायावती ने कहा, अब उनके परिवार के लोग भी इसका लाभ उठाएं तो यह पार्टी और आंदोलन के हित में सही नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा अंतिम फैसला और प्रतिज्ञा है कि आनंद कुमार के खासकर किसी भी बेटे को बसपा में किसी छोटे-बड़े पद पर बने रहकर राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भविष्य में आनंद कुमार को उनकी मदद के लिए किसी अन्य सदस्य की जरूरत पड़ती है, तो वह अपनी इकलौती बेटी कुमारी दीपिका आनंद की मदद ले सकते हैं, जो इस समय वकालत की पढ़ाई कर रही हैं।

मायावती ने कहा कि दीपिका की ईमानदारी, वफादारी और कार्यक्षमता को देखते हुए भविष्य में उन्हें पार्टी में जरूरत के अनुसार जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर दीपिका इसके लिए तैयार नहीं होती हैं, तो आनंद कुमार पार्टी की आम सहमति से दलित वर्ग के किसी अन्य कर्मठ कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।

बसपा सूत्रों के अनुसार, आनंद कुमार पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।

मायावती ने उन्हें 2017 में पहली बार इस पद पर नियुक्त किया था और उस समय यह शर्त रखी थी कि वह कभी सांसद, विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। मायावती ने कहा कि आनंद कुमार अपने दोनों बेटों या भविष्य में उनके बच्चों में से किसी को भी अपनी जिम्मेदारी नहीं सौंपेंगे।

उन्होंने इसे पार्टी और आंदोलन के हित में समय की जरूरत बताया।

चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती ने बसपा संस्थापक कांशीराम का जिक्र करते हुए कहा कि वह परिवारवाद के खिलाफ उनके रुख पर कायम हैं। उन्होंने कहा कि अपनी सुरक्षा और अन्य परिस्थितियों के कारण उन्हें आनंद कुमार को अपने साथ रखना पड़ा लेकिन वह किसी भी तरह के मोह के कारण पार्टी को नुकसान नहीं पहुंचने देंगी।

मायावती ने कहा कि युवाओं को प्राथमिकता देने की नीति के तहत पार्टी संगठन में ‘जेन-जी’ की करीब 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रक्रिया लंबे समय से जारी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब के आगामी विधानसभा चुनावों में सर्वसमाज के कर्मठ एवं युवा प्रतिभाओं को उम्मीदवार बनाने को प्राथमिकता देने के निर्देश पर भी अमल किया जा रहा है, ताकि नई पीढ़ी के जरिए आंबेडकरवादी राजनीति और संवैधानिक मूल्यों को आगे बढ़ाया जा सके।

Tags: Mayawati का बड़ा ऐलान
Previous Post

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026

Recent Posts

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के...

मेरठ नितिन नागर हत्याकांड: हत्या के आरोपी मिट्ठू के घर पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ में दिनदहाड़े युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के घरों में किए गए...

Basti : गोरखपुर में तैनात यशवंत की गला दबाकर हत्या, बस्ती में अलग-अलग जगह मिली बाइक और शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर स्थित पुलिस आवास निगम कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर पर तैनात यशवंत की लाश बस्ती जिला में पड़ी मिली है।...

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।...

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी)...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group