अयोध्या, पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़,पारदर्शी एवं प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम ने थाना पटरंगा का त्रैमासिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाने की समस्त शाखाओं एवं व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों का विस्तृत अवलोकन कर उनके रख-रखाव एवं सुव्यवस्थित संधारण की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया और साथ ही राजकीय संपत्ति, मालखाना में रखे गए माल, शस्त्रागार में उपलब्ध हथियारों की सुरक्षा एवं रख-रखाव का गहन परीक्षण किया।
इसके अलावा महिला सुरक्षा से संबंधित महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर वहां दर्ज शिकायतों की निस्तारण की प्रक्रिया तथा रिकॉर्ड संधारण की समीक्षा की गई। CCTNS कार्यालय का भी निरीक्षण करते हुए डिजिटल रिकॉर्ड की स्थिति को परखा तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।
थाना परिसर की साफ-सफाई, अनुशासन एवं समग्र व्यवस्था का भी मूल्यांकन किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को शीघ्र दुरुस्त करने तथा सभी अभिलेखों को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से रखने के निर्देश संबंधित पुलिसकर्मियों को दिए।
सीओ ने स्पष्ट करते हुए कहा कि थाना स्तर पर कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन को त्वरित निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

