Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिहार में दुर्लभ खनिजों का भंडार मिला, 14 ब्लॉक की नीलामी जल्द

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 19, 2026
in देश
0
बिहार में दुर्लभ खनिजों का भंडार मिला, 14 ब्लॉक की नीलामी जल्द

बिहार के खान एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में दुर्लभ खनिज तत्वों का भंडार मिला है और इनके व्यावसायिक खनन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण दुर्लभ खनिजों के 14 ब्लॉक की पहचान की है जिनकी नीलामी जल्द शुरू होने की संभावना है।

कुमार ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ‘‘ इनमें पैलेडियम, टाइटेनियम, ग्लॉकोनाइट, कोबाल्ट और अन्य खनिज शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि बांका जिले में कोबाल्ट मिला है और इसकी भी जल्द नीलामी की जाएगी। भागलपुर जिले के बटेश्वरस्थान क्षेत्र में दुर्लभ मृदा तत्वों (आरईई) के महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं। इसके अलावा जिले में क्रोमाइट के भंडार की भी संभावनाएं जताई गई हैं।

Join Our Whatsapp Group

उल्लेखनीय है कि आरईई 17 प्राकृतिक धात्विक तत्वों का समूह है। इनका इस्तेमाल मुख्य रूप से मिसाइल, रडार, लड़ाकू विमान, ड्रोन और सैन्य संचार उपकरणों, इलेक्ट्रिक वाहन, स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी स्क्रीन, स्पीकर, कैमरा लेंस और हार्ड डिस्क में होता है।

ये तत्व पृथ्वी की सतह पर पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं लेकिन इनके आर्थिक रूप से उपयोगी सघन भंडार अपेक्षाकृत कम मिलते हैं। इन तत्वों में लैंथेनम, सेरियम, प्रसीओडाइमियम, नियोडाइमियम, प्रोमेथियम, समेरियम, यूरोपियम, गैडोलिनियम, टर्बियम, डिस्प्रोसियम, होल्मियम, एर्बियम, थुलियम, यिटरबियम, ल्यूटेशियम, स्कैंडियम और यिट्रियम शामिल हैं।

केंद्र सरकार नवादा जिले में वैनाडियम युक्त मैग्नेटाइट और इल्मेनाइट के एक खनन ब्लॉक तथा रोहतास जिले में ग्लॉकोनाइट के तीन ब्लॉकों की नीलामी करने जा रही है।

सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉरपोरेशन (एमएसटीसी) ने इनके लिए खनन बोलियां आमंत्रित की हैं और 20 मई के बाद नीलामी प्रक्रिया शुरू होगी।

मंत्री ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों, विशेषकर झारखंड से सटे दक्षिणी बिहार क्षेत्रों में व्यापक खनिज अन्वेषण गतिविधियां चल रही हैं। इसके तहत हवाई सर्वेक्षण, उपग्रह चित्रण, पुराने आंकड़ों के विश्लेषण और जमीनी अध्ययन किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जमुई जिले के सोनो क्षेत्र में सोने के भंडार होने के संकेत मिले हैं। वहां सर्वेक्षण जारी है और रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।’’

कुमार ने बताया कि बांका जिले के पिंडारक क्षेत्र में तांबे के भंडार मिले हैं और इसके खनन की व्यवहार्यता का आकलन किया जा रहा है।

Tags: बिहार में दुर्लभ खनिजों
Previous Post

पेट्रोल, डीजल के दाम 90 पैसे बढ़े, एक सप्ताह में दूसरी बार वृद्धि

Next Post

एलएसजी के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में हर विभाग में सुधार करना होगा राजस्थान रॉयल्स को

Related Posts

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
Next Post
एलएसजी के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में हर विभाग में सुधार करना होगा राजस्थान रॉयल्स को

एलएसजी के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में हर विभाग में सुधार करना होगा राजस्थान रॉयल्स को

Recent Posts

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर में विक्षिप्त महिला से दुष्कर्म, सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले में एक मंदिर के बाहर सो रही 35 वर्षीय मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला से कथित तौर पर...

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group