Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ: शिक्षक द्वारा फोन पर छात्रा के साथ आपत्तिजनक बातचीत करने पर मामला दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
May 16, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

लखनऊ विश्वविद्यालय ने एक शिक्षक द्वारा फोन पर कथित रूप से एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक और अपमानजनक बातचीत किये जाने एवं परीक्षा से पहले कथित तौर पर प्रश्नपत्र दिखाने का दावा किये जाने के बाद जांच कर प्राथमिकी दर्ज करायी है।

हालांकि, आरोपी शिक्षक ने सभी आरोपों से इनकार किया और दावा किया कि विश्वविद्यालय के भीतर और विद्यार्थियों के बीच ‘‘आंतरिक राजनीति’’ के कारण उसे झूठा फंसाया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के सूत्रों ने कहा कि मामला तब सामने आया जब छात्रा ने कथित घटना के बारे में प्रशासन को सूचित किया और फोन पर बातचीत के कथित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए।

शुक्रवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में, विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि वह ऐसे मामलों में ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं करने’’ की नीति का पालन करता है और संस्थान की गरिमा एवं शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करने वाले किसी भी आचरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Join Our Whatsapp Group

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुलपति जे पी सैनी ने विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।

विश्वविद्यालय ने कहा कि यह कदम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने और आरोप सही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

उसने कहा कि परीक्षा नियंत्रक ने ऑडियो क्लिप में किए गए कथित पेपर लीक के दावों के संबंध में संबंधित शिक्षक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी शिक्षक, छात्रा और कुछ अन्य विद्यार्थियों के बयान शुक्रवार को प्रॉक्टर कार्यालय में दर्ज किए गए तथा जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा।

आरोपी शिक्षक की पहचान प्राणीशास्त्र विभाग में सहायक प्रोफेसर परमजीत सिंह के रूप में की गई है । उन्होंने ‘कहा, ‘‘मैं इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करता हूं। विश्वविद्यालय के भीतर और विद्यार्थियों के बीच आंतरिक राजनीति के कारण मुझे इस मामले में निशाना बनाया जा रहा है एवं फंसाया जा रहा है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने एक बयान में आरोप लगाया कि वायरल ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर शिक्षक द्वारा विद्यार्थी के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां और परीक्षा प्रश्न पत्र लीक होने से संबंधित दावे हैं।

अभाविप ने आरोपी शिक्षक को तत्काल बर्खास्त करने और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अभाविप (लखनऊ विश्वविद्यालय इकाई) के अध्यक्ष जय श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन, स्थानीय पुलिस और उत्तर प्रदेश सरकार को परीक्षा की शुचिता और यौन उत्पीड़न से संबंधित कड़े प्रावधान लागू करने चाहिए और आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार करना चाहिए।

लखनऊ-

लखनऊ यूनिवर्सिटी के वायरल रंगीले प्रोफेसर परमजीत सिंह के ख़िलाफ़ विवि प्रशासन ने दी तहरीर !! pic.twitter.com/SxVac4gJjy

— Gaurav Singh Sengar (@sengarlive) May 15, 2026

Tags: लखनऊ: शिक्षक द्वारा फोन
Previous Post

भदोही में बेकाबू डीजे वाहन ने बारातियों को कुचला, एक महिला की मौत, दो घायल

Next Post

प्रतापगढ़: अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से किशोरी सहित दो श्रद्धालुओं की मौत, चार अन्य घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

प्रतापगढ़: अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से किशोरी सहित दो श्रद्धालुओं की मौत, चार अन्य घायल

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group