विद्युत विभाग ने प्री-पेड मीटर प्रणाली को पूरी तरह समाप्त करने का औपचारिक आदेश जारी कर दिया है। अब सभी स्मार्ट प्री-पेड मीटर सामान्य पोस्ट-पेड मीटर की तरह काम करेंगे।
यह फैसला उन हजारों उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा है जिन्हें प्री-पेड मीटर में रिचार्ज, बैलेंस चेक और अचानक बिजली कटौती की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था।
अब उपभोक्ताओं को मासिक बिल के आधार पर भुगतान करना होगा, ठीक वैसे ही जैसे पुराने पारंपरिक मीटर वाले उपभोक्ता करते हैं।
शिकायतों के समाधान के लिए कैंप लगेंगे, अधिकारी ने उपभोक्ताओं को आश्वासन देते हुए कहा,
“सभी विद्युत उपभोक्ताओं को आगे और भी आश्वस्त करता हूँ कि विद्युत बिल के संबंध में आई शिकायतों के समाधान हेतु जगह-जगह शीघ्र ही आपके क्षेत्र में कैम्प लगाए जाएंगे।
“सभी विद्युत उपभोक्ताओं को आगे और भी आश्वस्त करता हूँ कि विद्युत बिल के संबंध में आई शिकायतों के समाधान हेतु जगह-जगह शीघ्र ही आपके क्षेत्र में कैम्प लगाए जाएंगे।
ये कैंप विशेष रूप से बिलिंग संबंधी शिकायतों, मीटर कन्वर्जन, पुराने बकाए और नई व्यवस्था से जुड़ी अन्य समस्याओं का त्वरित निपटारा करेंगे।