लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।
अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के अभिलेखों की संवीक्षा और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) मई के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।
इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून माह में आयोजित की जाएगी। विस्तृत जानकारी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
लिखित परीक्षा परिणाम हेतु लिकं- siupexam25.com/si2025writtent
उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के परिणाम का प्रकाशन बोर्ड की वेबसाइट पर किया गया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नम्बर एवं जन्मतिथि अंकित कर देख सकते हैं ।…
— Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) May 7, 2026



