Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में आवास विकास परिषद की योजनाओं के लिये जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
April 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
अयोध्या में आवास विकास परिषद की योजनाओं के लिये जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बुधवार को अयोध्या में उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद की विभिन्न योजनाओं के लिए जारी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।

अदालत ने राज्य सरकार और जिले के अधिकारियों सहित सभी पक्षों को निर्देश दिया कि वे संबंधित स्थ्लों पर यथास्थिति बनाए रखें।

इस मामले की अगली सुनवाई 23 अप्रैल को होगी। न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मनजीव शुक्ला की खंडपीठ ने 11 समान याचिकाओं पर यह आदेश जारी किया।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकीलों ने अपनी दलीलें पूरी कर लीं लेकिन जब जवाब देने के लिए कहा गया तो राज्य सरकार के आवास एवं शहरी विकास विभाग, अयोध्या के जिलाधिकारी और परिषद की ओर से पेश वकीलों ने बुधवार को अपनी दलीलें शुरू करने में असमर्थता जताई।

पीठ ने इस बात पर संज्ञान लिया और कहा कि यह मामला काफी समय से लंबित है और इसमें अनावश्यक स्थगन उचित नहीं होगा।

पीठ ने निर्देश दिया कि अगर राज्य या आवास एवं विकास परिषद अगली तारीख पर अपनी दलीलें पेश करने में विफल रहते हैं तो वे इसके बजाय लिखित दलीलें दाखिल कर सकते हैं।

याचिकाकर्ताओं के मुताबिक, अयोध्या में जमीन अधिग्रहण उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद अधिनियम, 1965 के तहत किया जा रहा है।

याचिकाओं में बताया गया कि इस कानून में यह प्रावधान है कि अधिग्रहण से संबंधित लाभ कानून के तहत उपलब्ध अधिक लाभकारी प्रावधानों के अनुरूप होने चाहिए।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि ‘भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास और पुनर्स्थापन में उचित मुआवजे एवं पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013’ अधिक मुआवजा और पुनर्वास, पुनर्स्थापन व सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन जैसे अतिरिक्त सुरक्षा उपाय प्रदान करता है।

याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि वर्ष 1965 के अधिनियम के तहत जिस तरीके से भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है उससे जमीन मालिकों और किसानों को इन बढ़े हुए लाभों से वंचित होना पड़ेगा और इसके परिणामस्वरूप जमीन का अधिग्रहण बहुत कम कीमतों पर होगा।

पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कहा कि वर्ष 1965 के अधिनियम के तहत अधिग्रहण की प्रक्रिया साल 2013 के कानून की तुलना में कम लाभकारी प्रतीत होती है।

पीठ ने इसे देखते हुए वर्ष 2020 और उसके बाद जारी अधिसूचनाओं के तहत शुरू की गई अधिग्रहण प्रक्रिया पर रोक लगाने का आदेश दिया।

Tags: अयोध्या में आवास विकास परिषद
Previous Post

सुलतानपुर: पंचायत भवन में फंदे से लटका हुआ मिला सहायिका का शव

Next Post

Mirzapur में भीषण सड़क हादसा, आपस में कई गाड़ियों के टकराने से बोलेरो में लगी आग, 11 लोगों की मौत

Related Posts

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

July 26, 2026
बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
Next Post
Mirzapur में भीषण सड़क हादसा, आपस में कई गाड़ियों के टकराने से बोलेरो में लगी आग, 11 लोगों की मौत

Mirzapur में भीषण सड़क हादसा, आपस में कई गाड़ियों के टकराने से बोलेरो में लगी आग, 11 लोगों की मौत

Recent Posts

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

गोरखपुर: प्रेमी को जेल भेजवाया, फिर छुड़ाने थाने पहुँची युवती; मना करने पर पी लिया फिनाइल

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

गोरखपुर स्थित चौरी-चौरा थाना परिसर में शनिवार शाम 22 वर्षीय एक युवती ने जेल में बंद अपने प्रेमी से शादी...

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group