अयोध्या में नवागत जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने भगवान रामलला के दर्शन-पूजन के बाद विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। सर्किट हाउस में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जहां अधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए औपचारिक चार्ज हैंडओवर किया।
पदभार संभालने के बाद डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि रामनगरी में कार्य करने का अवसर उनके लिए गौरव की बात है। उन्होंने अयोध्या को अंतरराष्ट्रीय ख्याति की नगरी बताते हुए श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही।
डीएम ने स्पष्ट किया कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। साथ ही जनपद में चल रहे विकास कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया जाएगा।
उन्होंने सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया। इसके साथ ही जनता की समस्याओं की सुनवाई और उनके त्वरित समाधान को प्रशासन की प्राथमिकता बताया।




