Saturday, July 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

केरल: RSS-BJP कार्यकर्ताओं पर बम हमला मामला: माकपा के 10 कार्यकर्ताओं को 25 साल की सजा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 18, 2026
in देश, राजनीति
0
शाहजहांपुर: आपराधिक मामले छिपाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष का निर्वाचन रद्द, चार साल तक चुनाव लड़ने पर रोक

केरल, कन्नूर की एक सत्र अदालत ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के 10 कार्यकर्ताओं को नवंबर 2011 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं के वाहन पर बम फेंककर उनकी हत्या का प्रयास करने के लिए शनिवार को विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग अवधि के लिए कुल 25 साल की सजा सुनायी।

लोक अभियोजक यू. रमेशन ने बताया कि तलिपरम्बा के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रशांत के. एन. ने भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 10 लोगों को अलग-अलग अवधि की सजा सुनायी।

अभियोजक ने बताया कि अदालत ने निर्देश दिया है कि दूसरे आरोपी टी. वी. बिनु उर्फ ​​उरुंबन बिनु को एक के बाद एक सजा काटनी होंगी, क्योंकि बम फेंकने वाला वही था। उन्होंने बताया कि इस प्रकार उसे कुल 25 साल जेल में रहना होगा।

अभियोजक के मुताकि, शेष नौ आरोपियों -एम. ​​के. प्रदीपकुमार, पी. पी. सत्यन, पी. वी. बाबूराज (माकपा पंचायत सदस्य), ई. वी. विनोद कुमार, विजयन, के. पी. सुरेश, टोबी, जनार्दनन के. वी. और शिवप्रकाश- को अधिकतम 10 वर्ष की सजा काटनी होगी।

अभियोजक ने बताया कि अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 2.6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।अभियोजक ने बताया कि यह घटना 27 नवंबर, 2011 को तिमिरी कॉलेज के पास आरएसएस-भाजपा कार्यकर्ताओं के वाहन पर बम फेंके जाने के बाद हुई।

उन्होंने बताया कि इलाके में आरएसएस की शाखा खोलने को लेकर हुई तीखी बहस के बाद बम फेंका गया था। उन्होंने बताया कि घटना से एक दिन पहले दोनों पक्षों के बीच इलाके में झड़प हुई थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, वाहन में 30 कार्यकर्ता सवार थे, जिनमें से नौ हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए।

Tags: केरल: RSS-BJP कार्यकर्ताओं पर बम हमला
Previous Post

CBI ने 1.6 करोड़ रुपये के ‘डिजिटल अरेस्ट’ मामले में इंडसइंड बैंक के सहायक प्रबंधक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार

Next Post

होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय मालवाहक जहाजों पर ईरान ने की गोलीबारी; मार्ग बदलने के लिए किया मजबूर, ईरान के राजदूत तलब

Related Posts

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान
देश

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

July 25, 2026
Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव
अयोध्या

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

July 25, 2026
Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल
अंतराष्ट्रीय

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
Next Post
होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय मालवाहक जहाजों पर ईरान ने की गोलीबारी; मार्ग बदलने के लिए किया मजबूर, ईरान के राजदूत तलब

होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय मालवाहक जहाजों पर ईरान ने की गोलीबारी; मार्ग बदलने के लिए किया मजबूर, ईरान के राजदूत तलब

Recent Posts

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

Ayodhya में IMA ने आयोजित किया मेडिकल एजुकेशन कार्यक्रम, विशेषज्ञों ने साझा किया आधुनिक चिकित्सा तकनीक का अनुभव

by Atul Narain Srivastava
July 25, 2026
0

अयोध्या में भारतीय चिकित्सा संघ (IMA) की ओर से चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों से डॉक्टरों को...

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

Up का सारनाथ का प्राचीन बौद्ध स्थल यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में हुआ शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

आज दक्षिण कोरिया के बुसान में आयोजित विश्व धरोहर समिति के 48वें सत्र में एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत 2025-26 चक्र के लिए...

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

इशान-तिलक का तूफान, भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से रौंदकर जीती T20 श्रृंखला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत...

कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि सिर्फ इसलिए कि महिलाएं सक्षम हैं, उन...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group