मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाने की पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ करने और अपशब्द कहने के आरोप में पूर्व मंत्री के बेटे समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सुधीर कुमार बालियान के बेटे आर्यमन रघुवंशी (28) और एक अन्य युवक शौर्य गुप्ता (18) के रूप में हुई।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने शनिवार को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उल्लेखनीय है कि सुधीर कुमार बालियान वर्ष 1991 में भाजपा के टिकट पर जिले की खतौली विधानसभा सीट से चुनाव जीते थे और उन्हें कल्याण सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया था।



