केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने इस वर्ष देशभर के 22 रीजन में घोषित किए गए हाईस्कूल परिणामों में कुल 93.70 फीसदी छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। इस बार भी परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है और बेहतर प्रदर्शन के साथ अपनी बढ़त कायम रखी है।
रिजल्ट में छात्राओं का पास प्रतिशत 94.99 फीसदी रहा, जबकि छात्रों का 92.69 फीसदी दर्ज किया गया। यानी एक बार फिर लड़कियां पढ़ाई में आगे रही हैं।
छात्र अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइटों cbse.gov.in, results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं। आधिकारिक पोर्टलों के अलावा, परिणाम डिजिलॉकर और उमंग ऐप जैसे प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी देखे जा सकते हैं।




