Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोरखपुर में बंद दुकान के अंदर क्षत-विक्षत मिला प्रिंटिंग प्रेस संचालिका का शव

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 15, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

गोरखपुर के गोलघर इलाके में एक बंद दुकान के अंदर बुधवार को 25 वर्षीय एक महिला का शव पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने कहा कि उसके सिर में चोट के निशान हैं जिससे उसकी हत्या किये जाने का संदेह है।

पुलिस के अनुसार मृत महिला की पहचान गंगोत्री यादव के रूप में हुई है, जो जिला पंचायत कार्यालय के पास एक प्रिंटिंग प्रेस चलाती थी।

पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों ने परिसर से दुर्गंध आने की पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दुकान के एक केबिन के अंदर से उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

पुलिस के मुताबिक, दुकान करीब तीन दिन से बंद थी, जब कैंट थाने के अधिकारियों ने शटर खोला, तो उन्हें शव सड़ी-गली अवस्था में मिला।

गंगोत्री के भाई रमेश यादव ने कहा कि वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी और परिवार उसकी शादी की तैयारी कर रहा था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं उससे आखिरी बार रविवार को मिला था। जब उसने अगले दिन फोन का जवाब नहीं दिया, तो हम चिंतित हो गए।’ महराजगंज से उसके भाई समेत परिवार के सदस्य तुरंत गोरखपुर पहुंच गये हैं।

पुलिस ने कहा कि अंग्रेजी में स्नातकोत्तर गंगोत्री लगभग एक दशक से गोरखनाथ इलाके में किराए के मकान में रह रही थी तथा प्रिंटिंग व्यवसाय शुरू करने से पहले उसने एक शिक्षिका के रूप में काम किया था।

जांचकर्ता अनिल गुप्ता नामक एक व्यक्ति की भूमिका की जांच कर रहे हैं, जो कथित तौर पर पिछले आठ वर्षों से उनके साथ काम कर रहा था।

पुलिस ने कहा कि फिलहाल उसका पता नहीं चल सका है तथा पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर निमेश पाटिल ने कहा कि पीड़ित के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या का संदेह जताया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद पता चलेगा।

Tags: गोरखपुर में बंद दुकान के अंदर क्षत-विक्षत
Previous Post

सीबीएसई ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए

Next Post

सुलतानपुर में पुलिस ने ट्रक से 15 क्विंटल गांजा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

July 28, 2026
23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग
उत्तर प्रदेश

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

July 28, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post
सुलतानपुर में पुलिस ने ट्रक से 15 क्विंटल गांजा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सुलतानपुर में पुलिस ने ट्रक से 15 क्विंटल गांजा किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

लखनऊ में विधायक निवास परिसर में भाजपा पूर्व मंत्री की भवन से गिरकर मौत

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नानक राम भुर्जी (68) की मंगलवार को हजरतगंज...

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group