Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

शाहजहांपुर में संपत्ति के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 15, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

शाहजहांपुर जिले में संपत्ति के विवाद में हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सौरभ दीक्षित ने बुधवार को बताया कि मदनापुर थाना क्षेत्र के बरी खास गांव में मंगलवार देर रात हमलावरों ने श्याम सुंदर (25) नामक युवक की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी जबकि उसके भाई बृजमोहन के सिर पर किसी वजनदार वस्तु से प्रहार करके घायल कर दिया।

दीक्षित ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि श्याम सुंदर तथा उसका भाई अपने नाना के घर पर रहते थे। उन्होंने बताया कि नाना के कोई बेटा नहीं था, ऐसे में उन्होंने अपने नाती श्याम सुंदर के नाम पर अपनी संपत्ति की वसीयत कर दी थी और इसी को लेकर नाना के भतीजे की श्याम सुदंर से रंजिश थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को श्याम सुंदर अपने खेत पर जानवरों का चारा काटने गया था तभी वहां उसके नाना के भतीजे धनवीर सिंह से उसकी कहासुनी हो गई।

उन्होंने बताया कि उस वक्त तो श्याम सुंदर अपने घर चला आया लेकिन देर रात आरोपी धनवीर सिंह अपने साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसे बाहर बुलाकर गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

दीक्षित ने बताया कि हमलावरों ने श्याम सुंदर के भाई बृजमोहन के सिर पर किसी भारी चीज से वार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग गए। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी धनवीर सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गंभीर रूप से घायल बृजमोहन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

Tags: शाहजहांपुर में संपत्ति के विवाद
Previous Post

बलिया: बलात्कार पीड़िता से मोबाइल फोन पर अश्लील बातें करने का आरोपी इंस्पेक्टर निलंबित

Next Post

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post
sanketik photo

रोहिंग्या और बांग्लादेशियों समेत 250 लोगों को ले जा रही नौका अंडमान सागर में डूबी

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group