Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इटावा में परीक्षण के दौरान यूएवी दुर्घटनाग्रस्त, कोई जनहानि नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 5, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

इटावा जिले में सैफई हवाई पट्टी से परीक्षण उड़ान के दौरान एक मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) का प्रोटोटाइप नियंत्रण खोने के बाद पास के खेत में गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शुक्रवार शाम उस समय हुई, जब एलएटी एयरोस्पेस कंपनी नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति से सैफई हवाई पट्टी पर अपने यूएवी प्रोटोटाइप का परीक्षण कर रही थी। परीक्षण के दौरान तकनीकी खराबी आने से यह नियंत्रण से बाहर हो गया और नंदपुर गांव के पास एक खेत में जा गिरा।

हादसे के बाद खेत में गिरे विमान को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन दल की मदद से मलबे को सुरक्षित किया।

अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कंपनी को परीक्षण के लिए पूर्व अनुमति दी गई थी और तकनीकी खामी के कारण यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या खड़ी फसल को नुकसान नहीं हुआ है और न ही इससे कानून-व्यवस्था पर कोई खतरा है।

कंपनी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि हादसा ग्राउंड रोल परीक्षण के दौरान तेज हवा के कारण नियंत्रण खोने से हुआ। कंपनी ने प्रभावित किसान से संपर्क कर उसे पूरा मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया है।

इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि युद्ध के वातावरण में अचानक एक बड़े ड्रोन का गेहूं के खेत में गिरने से इटावा जिले के सैफई इलाके के नंदपुर गांव में दहशत और अफरातफरी मच गई।

उन्होंने कहा, “अगर ये किसी सरकारी परीक्षण अथवा प्रयोग का हिस्सा है तो प्रदेश के नागरिकों को पहले से सूचना देकर आगाह करना चाहिए था।

सपा प्रमुख ने मांग की है कि सरकार इस मामले में जांच करे और किसान के खेत में हुई आर्थिक हानि और मानसिक आघात का आंकलन-मूल्यांकन करके उसे यथोचित मुआवजा दे।

Tags: इटावा में परीक्षण के दौरान
Previous Post

बुलंदशहर में तीन नाबालिगों ने 10 माह की बच्ची को अगवा किया, दो घंटे में सकुशल बरामद

Next Post

प्रतापगढ़ में मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
Next Post

प्रतापगढ़ में मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक युवक की गोली मारकर हत्या

Recent Posts

UP Lawyers : वकीलों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, CM योगी की बड़ी घोषणा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश के अधिवक्ताओं के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। प्रदेश में हाईकोर्ट से लेकर...

गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में सहपाठी समेत चार के खिलाफ FIR

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली में 17 वर्षीय छात्रा द्वारा कथित तौर पर सहपाठी की प्रताड़ना से परेशान...

क्या बिल्ली-कुत्ते को भी हो सकता है बर्ड फ्लू? H5 वायरस से पालतू जानवरों को ऐसे बचाएं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

घर में आराम से सो रही आपकी बिल्ली या आपके साथ खेलता कुत्ता—क्या उसे भी बर्ड फ्लू हो सकता है?...

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की...

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group