Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बुलंदशहर में तीन नाबालिगों ने 10 माह की बच्ची को अगवा किया, दो घंटे में सकुशल बरामद

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 5, 2026
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कथित तौर पर 10 महीने की बच्ची को बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों ने अगवा कर लिया, जिसे पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो घंटे में बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार यह घटना शनिवार की है। बच्ची को अगवा करने वाले तीनों नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गलतफहमी में बच्ची को अपने एक परिचित की बच्ची समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को अपराह्न लगभग एक बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना जहांगीराबाद के जसर गांव में 10 महीने की बच्ची का तीन मोटरसाइकिल सवारों ने अपहरण कर लिया है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की।

उन्होंने कहा कि जिजले में जांच शुरू कराई गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे व अन्य तरीकों से खोजबीन शुरू करने पर दो घंटे में ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी तीनों नाबालिग जहांगीराबाद कस्बे के ही रहने वाले हैं। इन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने भ्रमवश बच्ची को अपने रिश्तेदार की बच्ची समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे।

एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि इस प्रकरण में बच्ची की मां की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहनतापूर्वक जांच की जा रही है। सिंह ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Tags: बुलंदशहर में तीन नाबालिगों
Previous Post

ईरान के साथ भुगतान की कोई समस्या नहीं, कच्चे तेल की आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित

Next Post

इटावा में परीक्षण के दौरान यूएवी दुर्घटनाग्रस्त, कोई जनहानि नहीं

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

September 14, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

September 14, 2026
Next Post

इटावा में परीक्षण के दौरान यूएवी दुर्घटनाग्रस्त, कोई जनहानि नहीं

Recent Posts

अयोध्या: पटरंगा में आमने-सामने बाइक की टक्कर, 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

by Atul Narain Srivastava
September 14, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में रविवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में 45 वर्षीय एक व्यक्ति की...

नोएडा में मन्नत पूरी न होने पर पंडित को बनाया बंधक, एक लाख रुपये की फिरौती मांगी; दो गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नोएडा में एक धार्मिक अनुष्ठान के बाद मनोकामना पूरी नहीं होने से नाराज दो लोगों ने एक पंडित को कथित...

2013 रेप केस में तरुण तेजपाल ने गोवा की कोर्ट में किया सरेंडर, कहा- न्याय मिलेगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

पणजी, तहलका’ पत्रिका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में सुनायी गयी 10 साल...

महोबा में जहर खिलाने का शक होने पर पत्नी की त्रिशूल से हत्या, आरोपी पति हिरासत में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बांदा से सटे महोबा जिले के कुलपहाड़ क्षेत्र के रंगौलिया बुजुर्ग गांव में सतना जेल से पैरोल पर छूटे एक...

बलिया के बांसडीह कोतवाली पर तैनात कांस्टेबल परितोष मिश्रा का शव पोखऱे में मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले के बांसडीह रोड थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी का शव सोमवार को संदिग्ध हालात में एक तालाब से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group