Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लखनऊ में गैस सिलेंडर जमाखोरी, गैस एजेंसी मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 16, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
लखनऊ में गैस सिलेंडर जमाखोरी, गैस एजेंसी मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

लखनऊ में गैस सिलेंडर की जमाखोरी व उनकी कालाबाजारी की कोशिश करने के आरोप में गैस की एक एजेंसी की मालक और प्रबंधक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जिला आपूर्ति विभाग द्वारा की गई छापेमारी के बाद आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की संबंधित धाराओं के तहत काकोरी थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, 14 मार्च को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम ने काकोरी इलाके में मोहान रोड के पास स्थित ‘अभिनंदन रिसॉर्ट’ परिसर में छापेमारी की थी।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों को रिसॉर्ट परिसर में खड़े एक ट्रक में रसोई सिलेंडर लदे हुए मिले।

पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों ने वाहन से 14.2 किलोग्राम क्षमता वाले 65 खाली घरेलू गैस सिलेंडर, नौ भरे हुए सिलेंडर और छह किलोग्राम क्षमता वाले 14 खाली सिलेंडर बरामद किए।

अधिकारियों ने बताया कि ये सिलेंडर रिसॉर्ट परिसर में बिना किसी अनुमति के और बिना किसी वैध रिफिल वाउचर या संबंधित दस्तावेजों के जमा किए गए थे।

उन्होंने बताया कि इस मामले में संबंधित गैस एजेंसी की मालिक मंजू कनौजिया, अभिनंदन रिसोर्ट के मालिक सुरेंद्र कुमार और गैस एजेंसी के प्रबंधक इफ्तिदा हुसैन के साथ-साथ जमील अहमद और साहिल नामक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि ट्रक को रिसॉर्ट में इसलिए लाया गया था ताकि सिलेंडरों को इब्राहिमगंज गांव स्थित एक नए गोदाम तक पहुंचाया जा सके।

पुलिस ने बताया कि टीम ने आलमबाग स्थित एजेंसी के गोदाम का भी निरीक्षण किया, लेकिन वह बंद मिला लिहाजा निरीक्षण के समय वहां मौजूद स्टॉक की जांच करना संभव नहीं हो पाया।

पुलिस के मुताबिक, अधिकारियों को पास के ही एक खेत में एक ट्रक भी खड़ा मिला, जिसमें बॉटलिंग प्लांट से लाए गए 360 घरेलू गैस सिलेंडर लदे हुए थे। पुलिस ने बताया कि इन सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है।

Tags: लखनऊ में गैस सिलेंडर जमाखोरी
Previous Post

हरदोई में बिजली गिरने से किसान की मौत, दो बेटे गंभीर रूप से झुलसे

Next Post

नेतन्याहू ने मौत की अटकलों का दिया जवाब, सड़क किनारे कॉफी पीते वीडियो किया जारी

Related Posts

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी
उत्तर प्रदेश

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

July 26, 2026
फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की
उत्तर प्रदेश

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

July 26, 2026
बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
Next Post
Israeli PM बेंजामिन नेतन्याहू किन आरोपों का सामना कर रहे और उन्हें क्षमादान मिलने पर क्या दांव पर लगा होगा?

नेतन्याहू ने मौत की अटकलों का दिया जवाब, सड़क किनारे कॉफी पीते वीडियो किया जारी

Recent Posts

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

अयोध्या: बुकिंग हुई, फिर रद्द भी हुई! रुदौली गैस एजेंसी की अव्यवस्था से उपभोक्ता परेशान, रोज़ हजारों की भीड़

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, रूदौली में संचालित रुदौली गैस एजेंसी की व्यवस्था एक बार फिर पटरी से उतरती दिखाई दे रही है। घरेलू...

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

NEET में मवई के लाल ने लहराया परचम, अयोध्या का नाम किया रोशन

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

अयोध्या, मवई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नेवरा निवासी तहव्वर अंसारी के बेटे फराज अंसारी ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा...

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

बिजनौर की विदुर प्रेरणा स्वदेशी हर्बल TEA , PM मोदी की वाहवाही…, लिखी सफलता की नई कहानी

by Atul Narain Srivastava
July 26, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले की महिलाओं की बनाई ‘विदुर...

फरीदाबाद में प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने पति की गला घोंटकर हत्या की

महोबा में शराब के नशे में धारदार हथियार से हमलाकर गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

महोबा जिले में शनिवार रात एक व्यक्ति ने कथित तौर पर शराब के नशे में विवाद के दौरान धारदार हथियार...

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group