Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: सार्वजनिक परीक्षा में अंक की जानकारी गोपनीय नहीं

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 11, 2026
in उत्तर प्रदेश
0

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक आदेश में कहा कि सार्वजनिक परीक्षा में अंक की जानकारी गोपनीय नहीं होती और इसके लिए किसी तीसरे पक्ष की सहमति लेनी आवश्यक नहीं है, जिसके अंक की जानकारी आरटीआई आवेदक द्वारा मांगी गई है।

न्यायमूर्ति अजित कुमार और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने महाप्रबंधक, ‘डीजल लोकोमोटिव वर्क्स’ के जरिए केंद्र सरकार द्वारा दायर रिट याचिका आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए यह टिप्पणी की।

अदालत ने कहा, “अगर एक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक की जानकारी दूसरे उम्मीदवार द्वारा मांगी जाती है तो वह कोई गोपनीय निजी सूचना नहीं है, जिसके लिए सूचना के अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा आठ के तहत तीसरे पक्ष की सहमति आवश्यक हो।

अदालत ने कहा, “अगर एक बाहरी व्यक्ति यह सूचना मांगता है तो विभाग गोपनीयता का आधार ले सकता है। हालांकि, जहां तक उत्तर पुस्तिका की प्रतियों का प्रश्न है, इसमें परीक्षकों के हस्ताक्षर आदि हो सकते हैं, इसलिए उनके नाम आदि को उजागर करना उचित नहीं होगा।

रेलवे ने वर्ष 2008 में विधि सहायक के पद के लिए परीक्षा आयोजित की थी।

संतोष कुमार नाम के एक उम्मीदवार ने स्वयं समेत तीन उम्मीदवारों को दिए गए अंकों के बारे में आरटीआई कानून के तहत जानकारी मांगी थी।

हालांकि उसे अंक उपलब्ध नहीं कराए गए, लेकिन किसी भी दिन उत्तर पुस्तिका देखने की अनुमति दे दी गई थी।

इस निर्णय के खिलाफ उसने केंद्रीय सूचना आयोग में अपील की, जिसने आवेदक को उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था।

अदालत ने 26 फरवरी को दिए आदेश में कहा कि जहां सूचना निजता पर आक्रमण ना करे और उसे जनहित में उजागर किया जा सकता है, तो उसे अवश्य उजागर किया जाना चाहिए।

पीठ ने कहा कि एक सार्वजनिक परीक्षा में अंक की सूचना देना एक उम्मीदवार की निजता पर हमला नहीं है और कोई जांच लंबित रहने पर ही ऐसी सूचना रोकी जा सकती है।

अदालत ने हालांकि, उत्तर पुस्तिका की प्रतियां उपलब्ध कराने के संबंध में कहा कि अधिकारी इन प्रतियों को उपलब्ध कराने को बाध्य नहीं हैं क्योंकि इससे विभिन्न अन्य सूचना प्रकट होगी जो सार्वजनिक नहीं हैं।

Tags: सार्वजनिक परीक्षा में अंक
Previous Post

मोदी 13 मार्च को गुवाहाटी से पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी करेंगे

Next Post

क्लाउडसेक की रिपोर्ट: नई प्रौद्योगिकी से यूपीआई सुरक्षा को चकमा दे रहे हैं साइबर ठग

Related Posts

उत्तर प्रदेश

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
Next Post

क्लाउडसेक की रिपोर्ट: नई प्रौद्योगिकी से यूपीआई सुरक्षा को चकमा दे रहे हैं साइबर ठग

Recent Posts

Yemen Houthi : बाब अल-मंदेब के मायून द्वीप पर हूतियों का कब्जा, सऊदी अरब ने किया हवाई हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

काहिरा, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले रणनीतिक बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य...

BRICS Summit 2026: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा प्रस्ताव, स्थानीय मुद्राओं में व्यापार बढ़ाने पर जोर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नई दिल्ली, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने शुक्रवार को ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार में स्थानीय मुद्राओं के इस्तेमाल...

मथुरा जंक्शन से चोरी 5 महीने के बच्चा (सूर्या) सकुशल बरामद, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

मथुरा में यहां रेलवे स्टेशन के बाहर से पांच महीने के बच्चे का अपहरण करने के आरोप में मध्यप्रदेश के...

Allahabad High Court: नाबालिग अपहरण मामले में 7 साल की सजा पाने वाला आरोपी बरी, उम्र तय करने पर निचली अदालत को फटकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा पाए...

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group