अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र के भेलसर रहीमगंज मार्ग पर खराब सड़क की पीडब्ल्यूडी विभाग द्दारा मरम्मत की जारी रही थी एनएच 27 के निकट भेलसर गांव के पास कार्य चल रहा था तभी डामर ड्रम मिक्सर मशीन में अचानक आग लग गई और मशीन धूधू कर जलने लगी।
काला धुंआ उठता देखकर लोगों में हड़कंप मच गया।आग की काली लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी।
घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह,का0 हमराही दुर्गा प्रसाद के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी।
भेलसर चौकी प्रभारी युवराज सिंह ने तत्प्रता दिखाते हुए सबसे पहले अति व्यस्त भेलसर रहीमगंज मार्ग पर राहगीरों के आवागमन को बंद कराया और फायर ब्रिगेड की टीम के कर्मचारियों सद्दाम हुसैन,अमित वाजपेयी, अमित कुमार व चालक राकेश मिश्रा के मौके पर पहुंचने पर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया जिससे समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
आग पूरी तरह से बुझ जाने के बाद चौकी प्रभारी ने आवागमन को बहाल कराया। आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है हालांकि आशंका जताई जा रही है कि मशीन में तकनीकी खराबी या अधिक गर्म होने के कारण आग लगी होगी।
घटना के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई, लेकिन पुलिस कर्मियों और दमकल कर्मियों की तत्परता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया जिससे स्थिति जल्द ही सामान्य कर ली गई।










