Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, 10 लोगों की मौत

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
March 1, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर झड़प, 10 लोगों की मौत

पाकिस्तान के कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के गेट तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को हुई झड़पों में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

अमेरिका-इजराइल के हवाई हमले में शनिवार को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद ये झड़पें हुईं। सिविल अस्पताल की प्रवक्ता डॉ. सुमैय्या सैयद ने बताया कि अब तक 10 शव अस्पताल लाए गए हैं, जिनमें कुछ शवों पर गोली लगने से घाव के निशान हैं।

ईरान पर इजराइल और अमेरिका के जारी हमलों के बीच जैसे ही ईरान के सर्वोच्च नेता की मौत की पुष्टि हुई, प्रदर्शनकारी वाणिज्य दूतावास की ओर जाने वाली सड़क पर इकट्ठा होने लगे।

सैयद के मुताबिक, करीब 30 घायल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक असद रजा ने कहा कि भीड़ के पुलिस पर हमला करने के बाद स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। हालांकि, एक प्रदर्शनकारी ने बाद में एक टीवी चैनल से बातचीत में दावा किया कि पुलिस ने उन पर गोली भी चलाई।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी जमा हो गए थे और जब वे वाणिज्य दूतावास में घुसने की कोशिश करने लगे तो पुलिस ने गोलीबारी की।

सिंध के गृह मंत्री जिया उल हसन लंजार ने कराची के अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक से तत्काल विवरण मांगा और कहा कि “किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उन्होंने संवेदनशील प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा बढ़ाने, तथा प्रदर्शन के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग तय करने को भी कहा।

मंत्री ने कहा, “कानून प्रवर्तन एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर कड़ी नजर रख रही हैं।”उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

लंजार ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं। हालांकि, उन्होंने उन अटकलों को खारिज किया कि मारे गए लोगों को वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा में तैनात अमेरिकी मरीन ने गोली मारी।

अमेरिकी वाणिज्य दूतावास माई कोलाची रोड पर नौसेना की एक आवासीय सोसाइटी के निकट एक किलेबंद इमारत में है, लेकिन आसपास निम्न-आय वर्ग के इलाके हैं। ईधी वेलफेयर ट्रस्ट के फैसल ईधी ने कहा कि कुछ प्रदर्शनकारी बेहद हिंसक हो गए और उन्होंने उनके स्वयंसेवकों तथा एंबुलेंस पर भी हमला किया।

https://twitter.com/AFGDefense/status/2028014734600266159?s=20

इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने बयान में कहा, “हम कराची और लाहौर में अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के निकट जारी प्रदर्शनों की खबरों पर नजर रख रहे हैं। साथ ही इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास और पेशावर स्थित वाणिज्य दूतावास के सामने प्रदर्शनों के आह्वान की खबरें भी देख रहे हैं।’’

हम पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को सलाह देते हैं कि वे स्थानीय समाचारों पर नजर रखें और व्यक्तिगत सुरक्षा के उपाय अपनाएं।

पुलिस के अनुसार, शिया संगठनों ने खामेनेई की मौत के विरोध में कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च निकालने की घोषणा की थी। इस बीच, खामेनेई की मौत के बाद रविवार को इस्लामाबाद और लाहौर में भी विरोध प्रदर्शनों की खबरें हैं।

खबरों के मुताबिक, इस्लामाबाद में तहरीक-ए-जाफरिया पाकिस्तान ने विरोध प्रदर्शन और अमेरिकी दूतावास का घेराव करने घोषणा की, जिसके बाद अधिकारियों ने ‘रेड जोन’ सील कर दिया और उससे जुड़ी सड़कों पर अतिरिक्त बल तैनात किए।

जिला प्रशासन ने बताया कि इस्लामाबाद में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

लाहौर में प्रेस क्लब के बाहर इजराइल और अमेरिका की ईरान के खिलाफ सैन्य हमले के विरोध में प्रदर्शन जारी हैं। अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई है और इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

वर्ष 1989 से ईरान के सर्वोच्च नेता रहे खामेनेई की शनिवार को अमेरिका-इजराइल के हमलों में मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट में खामेनेई की मौत की सूचना दी और इसके कुछ घंटे बाद ईरान के सरकारी टेलीविजन ने भी इसकी पुष्टि की।

Tags: कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास
Previous Post

इटावा में नाबालिग प्रेमी युगल के शव फांसी के फंदे पर लटकते मिले

Next Post

भदोही में यौन शोषण से परेशान युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

Related Posts

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी
देश

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति
देश

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

August 1, 2026
Next Post
वाराणसी में क्रिकेट टीम में चयन का लालच देकर दो नाबालिग लड़कों से कुकर्म का आरोपी कोच गिरफ्तार

भदोही में यौन शोषण से परेशान युवक ने की आत्महत्या, मामला दर्ज

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group