Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बरेली में थाने के गेट पर डिलीवरी बॉय ने किया आत्मदाह का प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 25, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
बरेली में थाने के गेट पर डिलीवरी बॉय ने किया आत्मदाह का प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती

बरेली जिले में दुर्घटना के एक मामले पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल जब्त कर लिये जाने से क्षुब्ध आपूर्तिकर्ता कंपनी के एक प्रतिनिधि ने थाने के गेट के सामने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर क्षेत्र) मानुष पारीक ने बताया कि मंगलवार की रात करीब साढ़े 10 बजे फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत क्षेत्र निवासी अक्षय कश्यप नामक कंपनी प्रतिनिधि ने थाने के गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।

पारीक ने बताया कि कश्यप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका पेट, पीठ, चेहरा और हाथ बुरी तरह झुलस गए हैं मगर उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

उन्होंने बताया कि आग की लपटों से घिरे कंपनी प्रतिनिधि को देख कर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने फौरन आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कश्यप बरेली में कोतवाली के पीछे किराए के मकान में रहता है।

पारीक के मुताबिक कश्यप का कहना है कि वह सोमवार रात करीब आठ बजे गंगापुर में सामान की डिलीवरी देने आया था, वहां उसकी बाइक एक दुकान के बाहर खड़ी थी जिसमें उसने चाभी लगाकर छोड़ दी थी।

कश्यप के मुताबिक इसी दौरान संजय नगर निवासी विकास सागर ने उसकी मोटरसाइकिल लेकर भागने की कोशिश में आकाश नाम के एक युवक को टक्कर मार दी थी, जिससे वह घायल हो गया था।

कश्यप का कहना है कि इस घटना के बाद मौके पर पहुंची बारादरी थाने की पुलिस उसकी मोटरसाइकिल को थाने ले आई थी, जिसकी वजह से उसका सामान डिलीवरी का काम ठप हो गया था।

कश्यप का कहना है कि उसने अपनी मोटरसाइकिल छुड़वाने के लिए कई बार थाने में गुहार लगाई लेकिन उसे उसकी गाड़ी वापस नहीं दी गई।

पारीक ने बताया कि अक्षय की मोटरसाइकिल थाने में ही खड़ी है और उसे बताया गया था कि अगर टक्कर के मामले में कोई शिकायत नहीं हुई तो मोटरसाइकिल एक-दो दिन में मिल जाएगी, लेकिन अगर शिकायत होती है तो अदालत से छुड़वानी पड़ेगी।

उन्होंने यह भी बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

Tags: बरेली में थाने के गेट पर
Previous Post

सरकार ने एक अप्रैल से एथनॉल मिश्रण और न्यूनतम 95 रॉन वाले ई20 पेट्रोल की बिक्री की अनिवार्य

Next Post

कार्यालय आदेश को लेकर उठे विवाद के बाद BSNL के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

Related Posts

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

July 26, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

July 26, 2026
गाजियाबाद में अपनी बुजुर्ग मां की हत्या कर थाने में किया आत्मसमर्पण, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में युवक ने पिता की लाठी से पीट-पीटकर की हत्या, मां घायल

July 26, 2026
हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
Next Post
नए साल पर BSNL ने यूजर्स को तोहफा, लॉन्च की वॉयस ओवर वाईफाई सर्विसेज

कार्यालय आदेश को लेकर उठे विवाद के बाद BSNL के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group