Wednesday, November 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0


दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया कप के सेमीफाइनल में शुक्रवार को यहां पाकिस्तान को आठ गेंद शेष रहते चार विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह पक्की कर ली।

गत चैंपियन श्रीलंका का सामना रविवार को होने वाले फाइनल में भारत से होगा। श्रीलंका ने पिछले एशिया कप के फाइनल में भारत को हराकर पहली बार खिताब अपने नाम किया था।

पाकिस्तान को पांच विकेट पर 130 रन पर रोकने के बाद श्रीलंका ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए 18.4 ओवर में छह विकेट पर 134 रन बनाकर जीत दर्ज की।

श्रीलंका ने दूसरे ओवर में पांच रन तक दो विकेट गंवा दिए थे और टीम 6.2 ओवर में चार विकेट पर 33 रन बनाकर संकट में थी। इसके बाद हर्षिता समरविक्रमा (31 गेंद में 36 रन) और कविशा दिलहारी (33 गेंद में 33 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला।

यह साझेदारी टूटने के बाद निलाक्षिका सिल्वा (नाबाद 18) और कौशिनी नुथ्यांगा (नाबाद 10) ने दबाव के क्षणों में आक्रामक बल्लेबाजी की और आठ गेंद शेष रहते टीम को लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

पाकिस्तान के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ फातिमा सना ने चार विकेट लिए, लेकिन 3.4 ओवर में 38 रन भी दिए। सादिया इकबाल और उम्म-ए-हानी को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले फातिमा ने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 36 गेंद में नाबाद 47 रन की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। उन्होंने गुल फिरोजा (21) के साथ पांचवें विकेट के लिए 38 गेंद में 40 रन और तुबा हसन (नाबाद 12) के साथ छठे विकेट के लिए 24 गेंद में 38 रन की अटूट साझेदारी की।

सलामी बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार ने शुरुआती ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंद में 24 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए, लेकिन कप्तान चामरी अटापट्टू की गेंद पर विकेटकीपर कौशिनी ने शानदार कैच लपककर उनकी पारी का अंत किया।

मुनीबा अली (दो), आयशा जफर (सात) और सदफ शम्स (आठ) बल्ले से खास योगदान नहीं दे सकीं।, शवाल ने शुरुआती ओवरों और फातिमा ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर इसकी भरपाई की।

पाकिस्तान की टीम 16 ओवर के बाद पांच विकेट पर 92 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन फातिमा ने गर्मी और उमस के कारण बल्लेबाजी के लिए मुश्किल परिस्थितियों में तेजी से रन जुटाए। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण उन्हें कई बार फिजियो की मदद भी लेनी पड़ी।

पाकिस्तान ने अंतिम पांच ओवर में 47 रन जोड़े। श्रीलंका की ओर से अटापट्टू और चामुंडी प्रबोधा ने दो-दो विकेट लिए, जबकि सुगंधिका कुमारी को एक सफलता मिली।

Tags: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका
Previous Post

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

Next Post

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

Related Posts

sanketik photo
अंतराष्ट्रीय

ईरान ने भारत समेत चार देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी छूट, चीन, इराक और कतर भी सूची में शामिल

November 4, 2026
खेल

कोहली के 74 रन, भारत ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

November 4, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों पर किया कब्जा

November 4, 2026
अंतराष्ट्रीय

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से ठीक पहले ईरान के केश्म द्वीप पर बमबारी, वाशिंगटन ने की हमलों की पुष्टि

November 3, 2026
Next Post

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

Recent Posts

sanketik photo

ईरान ने भारत समेत चार देशों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने की दी छूट, चीन, इराक और कतर भी सूची में शामिल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

तेहरान, ईरान ने भारत समेत चार देशों के जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के मामले में अपनी पाबंदियों से...

सुलतानपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार, तीन को लगी गोली; अवैध खनन रोकने गई राजस्व टीम पर हमले का मामला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

सुलतानपुर जिले में बुधवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि...

कोहली के 74 रन, भारत ने बारिश से प्रभावित पहले वनडे में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

ऑकलैंड , स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की 74 रन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने बुधवार को यहां बारिश...

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बरेली एसएसपी को अनावश्यक न्यायिक नाराजगी का सामना कराने पर जताया खेद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
November 4, 2026
0

प्रयागराज, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अनावश्यक रूप से न्यायिक नाराजगी का सामना कराने के लिए...

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत, कांग्रेस के दोनों सदनों पर किया कब्जा

by admin
November 4, 2026
0

वाशिंगटन, अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी ने ऊपरी सदन सीनेट के साथ-साथ निचले सदन प्रतिनिधि सभा में भी बहुमत हासिल कर...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group