Saturday, September 12, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कार्यालय आदेश को लेकर उठे विवाद के बाद BSNL के दो वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 25, 2026
in उत्तर प्रदेश, देश
0

एक चर्चित कार्यालय आदेश के सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के चलते भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनल) बोर्ड के निदेशक विवेक बंजल के प्रयागराज दौरे को निरस्त किए जाने के बाद दो वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की खबर है।

सूत्रों के मुताबिक कम से कम दो वरिष्ठ अधिकारियों को तबादला आदेश मिले हैं। हालांकि सूत्रों ने कहा कि इन विभागीय तबादलों को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

सूत्रों के अनुसार जिन दो अधिकारियों का तबादला किया गया है उनमें जोगेश्वर वर्मा और बृजेंद्र कुमार सिंह हैं जो प्रयागराज में तैनात थे। बृजेन्द्र को आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम में स्थानांतरित किया गया है, जबकि जोगेश्वर को राष्ट्रीय दूरसंचार क्षेत्र में स्थानांतरित किए जाने की संभावना है।

आर्थिक तौर पर कठिन हालात से गुजर रहे सार्वजनिक उपक्रम बीएसएनल के इन अधिकारियों को संभवतः उस कार्यालय आदेश के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है जिसके सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बंजल की 25 फरवरी से प्रयागराज की दो दिवसीय यात्रा रद्द हो गयी थी।

बीएसएनएल की वेबसाइट के अनुसार, बंजल 1987 बैच के भारतीय दूरसंचार सेवा के अधिकारी हैं और उन्हें इस क्षेत्र का 34 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

बीएसएनएल के एक सूत्र ने बताया कि कि जोगेश्वर ने विवादित कार्यालय आदेश पर हस्ताक्षर किये थे जिसमें बंजल की यात्रा के लिए लगभग 20 कार्य सौंपे गए थे। इनमें लगभग 50 अधिकारियों को संगम में पवित्र डुबकी लगवाने का काम भी शामिल था।

विस्तृत आदेश में छह पुरुषों और दो महिलाओं के लिए ‘स्नान किट’ का विवरण दिया गया था। साथ ही कार्यालय आदेश में घाट पर सामान्य उपयोग के लिए एक चादर और सूखे मेवे और फलों के कटोरे, बंजल के उपयोग के लिए होटल और सर्किट हाउस में शेविंग किट, तौलिया, अंत:वस्त्र, टूथपेस्ट, ब्रश, साबुन, शैम्पू, कंघी और तेल की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये गये थे।

बीएसएनएल के एक सूत्र ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “मुद्दा यह है कि जिन अधिकारियों को चूक का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है, अगर उन्होंने अपनी मर्जी से वह काम किया है तो वह निश्चित रूप से जिम्मेदार हैं, लेकिन अगर उन्होंने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ऐसा किया तो इसका जिम्मेदार कौन है? ऐसा संभव है, इसलिए इन अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश को अदालत में चुनौती दिए जाने की संभावना अधिक है।

बीएसएनल इंडिया ने 21 फरवरी को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “बीएसएनल के पास वरिष्ठ अधिकारियों की यात्रा के सिलसिले में स्पष्ट दिशानिर्देश मौजूद हैं। इनका पालन न करने का एक मामला सामने आया है। यह मामला बीएसएनल के पेशेवर मानकों और मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

पोस्ट में कहा गया, “संबंधित लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की गई है। इसके अलावा, मौजूदा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसएनल कर्मचारियों को याद दिलाया जाता है कि वे इस बारे में तय आचरण, नियमों और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।

Tags: कार्यालय आदेश को लेकर उठे विवाद
Previous Post

बरेली में थाने के गेट पर डिलीवरी बॉय ने किया आत्मदाह का प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती

Next Post

BSP विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ और बलिया परिसर पर आयकर की छापेमारी; मंत्री दिनेश सिंह ने छापेमारी का किया विरोध

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन न होने पर मुख्य सूचना आयुक्त को अवमानना नोटिस

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

September 12, 2026
Next Post

BSP विधायक उमा शंकर सिंह के लखनऊ और बलिया परिसर पर आयकर की छापेमारी; मंत्री दिनेश सिंह ने छापेमारी का किया विरोध

Recent Posts

गोरखपुर के सहारा स्टेट इलाके में बंद मकान से सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

गोरखपुर जिले में सहारा एस्टेट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में एक आईआईटी इंजीनियर का शव उसके फ्लैट से बरामद किया गया।...

जोमैटो ने COD ऑर्डर पर लगाया नया ‘पे ऑन डिलीवरी फीस’, स्विगी पर अभी शुल्क नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

नयी दिल्ली, ऑनलाइन ऑर्डर पर खाद्य एवं पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाले मंच जोमैटो ने ‘कैश ऑन डिलीवरी’ (सीओडी)...

Meerut : अविका होटल में भीषण आग, होटल का सामान और दो वाहन जलकर खाक

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

मेरठ, प्रदेश के मेरठ में परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी इलाके में स्थित अविका होटल में शनिवार को भीषण आग...

Saudi Arabia : ड्रोन हमले के बाद सऊदी अरब ने प्रमुख तेल पाइपलाइन बंद की, हूतियों ने द्वीप पर किया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

काहिरा, सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि उसने ड्रोन हमले के एक दिन बाद एक प्रमुख तेल पाइपलाइन को...

पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका महिला एशिया कप के फाइनल में, भारत से होगा खिताबी मुकाबला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 12, 2026
0

दुबई, कप्तान फातिमा सना के नाबाद 47 रन और चार विकेट के हरफनमौला प्रदर्शन के बावजूद श्रीलंका ने महिला एशिया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group