Sunday, August 2, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

South africa vs India T20: दक्षिण अफ्रीका ने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत को 76 रन से रौंदा

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 23, 2026
in अंतराष्ट्रीय, खेल
0
South africa vs India T20: दक्षिण अफ्रीका ने ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत को 76 रन से रौंदा

अहमदाबाद, डेविड मिलर के तूफानी अर्धशतक के बाद मार्को यानसेन की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के एकतरफा मैच में रविवार को यहां भारत को 76 रन से रौंदकर इस प्रतियोगिता में उसके अजेय क्रम पर रोक लगा दी।

भारत ने 2024 में वेस्टइंडीज और अमेरिका में हुए पिछले टी20 विश्व कप में एक भी मैच नहीं गंवाते हुए खिताब जीता था जबकि मौजूदा टूर्नामेंट में उसकी यह पहली हार है। यह रनों के लिहाज से भारत की दूसरी सबसे बड़ी हार भी है।

दक्षिण अफ्रीका के 188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत यानसेन (22 रन पर चार विकेट), केशव महाराज (24 रन पर तीन विकेट) और कोर्बिन बॉश (12 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गया। मेजबान टीम की ओर से सिर्फ शिवम दुबे (42 रन, 37 गेंद, तीन छक्के, एक चौके) ही 20 रन के आंकड़े को पार कर पाए।

मिलर ने 35 गेंद में तीन छक्कों और सात चौकों से 63 रन की पारी खेलने के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन, 29 गेंद, तीन छक्के, तीन चौके) के साथ चौथे विकेट के लिए 51 गेंद में 97 रन की साझेदारी की जिससे दक्षिण अफ्रीका ने 20 रन पर तीन विकेट गंवाने के बावजूद सात विकेट पर 187 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंद में तीन छक्कों और एक चौके से नाबाद 44 रन की पारी खेली।

भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन पर तीन विकेट चटकाए जबकि अर्शदीप सिंह ने 28 रन देकर दो विकेट हासिल किए। चक्रवर्ती को एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने चार ओवर में 47 रन लुटाए। हार्दिक पंड्या ने भी चार ओवर में 45 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरे भारत की शुरुआत भी खराब रही और टीम ने पांच रन तक ही अच्छी फॉर्म में चल रहे इशान किशन (00) और तिलक वर्मा (01) के विकेट गंवा दिए।

दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने स्पिन के साथ खुद गेंदबाजी की शुरुआत की और पारी की चौथी गेंद पर ही इशान को मिड ऑफ पर रेयान रिकेल्टन के हाथों कैच करा दिया।

यानसेन के अगले ओवर में तिलक ने भी विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमाया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (15) ने मारक्रम पर चौके के साथ चौथी पारी में मौजूदा विश्व कप में अपना खाता खोला।

कप्तान सूर्यकुमार यादव ने यानसेन पर दो चौकों के साथ शुरुआत की। अभिषेक ने कागिसो रबाडा पर चौका और छक्का जड़ा लेकिन इसके बाद यानसेन की गेंद को हवा में लहरा गए और बॉश ने दौड़ लगाते हुए उनका शानदार कैच लपका।

भारत ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 31 रन बनाए। बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजे गए वाशिंगटन सुंदर (11) ने केशव महाराज पर छक्का जड़ा लेकिन बॉश की गेंद पर डिकॉक को कैच देकर पवेलियन लौट गए।

बॉश के अगले ओवर में सूर्यकुमार ने भी मिड विकेट पर ब्रेविस को कैच थमाया जिससे भारत का स्कोर 51 रन पर पांच विकेट हो गया।

पंड्या और शिवम दुबे ने इसके बाद पारी का आगे बढ़ाया लेकिन बड़े शॉट खेलने के नाकाम रहे जिससे जरूरी रन गति में इजाफा होता रहा।

पंड्या भी दबाव के बीच महाराज की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में बाउंड्री पर स्टब्स को कैच दे बैठे जबकि एक गेंद बाद रिंकू सिंह (00) ने भी लॉग ऑफ पर इसी क्षेत्ररक्षण को कैच थमाया। अर्शदीप (01) ने भी इसके बाद लॉग ऑफ पर स्टब्स को ही कैच थमाया जिससे भारत ने 15वें ओवर में तीन विकेट गंवाए।

भारत को अंतिम पांच ओवर में 100 रन की दरकार थी।

दुबे ने रबाडा पर लगातार दो छक्कों के साथ 16वें ओवर में टीम के रनों का शतक पूरा किया लेकिन इसी ओवर में मिलर ने उनका कैच टपकाया।

अगले दो ओवर में सिर्फ चार रन बने जिससे भारत की बड़ी हार तय हो गई। दुबे ने 19वें ओवर में यानसेन की गेंद पर एनगिडी को कैच थमाया जबकि अगली गेंद पर बुमराह भी पवेलियन लौट गए जिससे भारतीय पारी का अंत हुआ।

इससे पहले मारक्रम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने 20 रन तक ही तीन विकेट गंवा दिए।

बुमराह ने दूसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (06) को बोल्ड करके भारत को पहली सफलता दिलाई जबकि अर्शदीप सिंह ने अगले ओवर में मारक्रम (04) को मिड ऑफ पर पंड्या के हाथों कैच कराया।

रेयान रिकेल्टन (07) ने अर्शदीप पर छक्का जड़ा लेकिन अगले ओवर में बुमराह की गेंद को मिड ऑफ पर शिवम दुबे के हाथों में खेल गए।

मिलर और ब्रेविस ने इसके बाद पारी को संवारा। दोनों बल्लेबाज शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए। मिलर ने चक्रवर्ती का स्वागत लगातार दो चौकों के साथ किया और फिर अर्शदीप पर भी दो चौके मारे। दक्षिण अफ्रीका ने पावर प्ले में तीन विकेट पर 41 रन बनाए।

मिलर ने चक्रवर्ती के अगले ओवर में छक्का मारा जबकि ब्रेविस ने भी इस स्पिनर की लगातार गेंदों पर चौका और छक्का जड़ा। मिलर ने पंड्या जबकि ब्रेविस ने दुबे की गेंद को भी दर्शकों के बीच पहुंचाया।दक्षिण अफ्रीका के रनों का शतक 12वें ओवर में पूरा हुआ।

ब्रेविस ने अगले ओवर में दुबे पर अपना तीसरा छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद को हवा में लहराकर डीप मिडविकेट पर अभिषेक के हाथों लपके गए।

मिलर ने दुबे के इसी ओवर में छक्के के साथ 26 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। स्टब्स ने भी चक्रवर्ती पर छक्का मारा लेकिन मिलर ने लॉन्ग ऑफ पर तिलक वर्मा को कैच थमा दिया। यानसेन भी दो रन बनाने के बाद अर्शदीप की गेंद पर रिंकू सिंह को कैच दे बैठे।

स्टब्स ने अंतिम ओवर में पंड्या पर एक चौके और दो छक्के के साथ टीम का स्कोर 190 रन के करीब पहुंचाया।

Tags: South africa vs India T20
Previous Post

IDFC फर्स्ट बैंक में 590 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी: कर्मचारियों की मिलीभगत से हरियाणा सरकार के खातों में फर्जीवाड़ा

Next Post

Rashmika Mandanna ने विजय देवरकोंडा से शादी की खबरों पर मुहर लगाई

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत
अंतराष्ट्रीय

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

July 31, 2026
नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू
अंतराष्ट्रीय

नेपाल: सांप्रदायिक तनाव फैलने के बाद अधिकारियों ने सप्तरी जिले में कर्फ्यू

July 31, 2026
Next Post
Rashmika Mandanna ने विजय देवरकोंडा से शादी की खबरों पर मुहर लगाई

Rashmika Mandanna ने विजय देवरकोंडा से शादी की खबरों पर मुहर लगाई

Recent Posts

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

BJP का अभियान: 11 से 15 अगस्त, 2026 तक प्रदेशभर में ‘‘हर घर तिरंगा‘‘, तथा 10 से 14 अगस्त तक भव्य ‘‘तिरंगा यात्रा’’

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय मंत्री अनिल के. एंटनी ने शनिवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा‘ केवल...

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

अयोध्या: सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर की दुकानों पर चला बुलडोजर, दुकानदारों में आक्रोश

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर स्थित 26 दुकानों पर प्रशासनिक बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिला...

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

Photo अयोध्या: DM शशांक त्रिपाठी ने चौक स्थित ऐतिहासिक द्वार और साकेत सदन का किया निरीक्षण

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, जिले के समग्र विकास और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी (DM) शशांक त्रिपाठी ने जमुनियाबाग, चौक स्थित...

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

अयोध्या: खाद की कालाबाजारी रोकने को लेकर प्रशासन सख्त, छापेमारी के दौरान दो उर्वरक लाइसेंस निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या के जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के निर्देश पर जिले में उर्वरक बिक्री केंद्रों पर लगातार छापेमारी और आकस्मिक निरीक्षण की...

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group