Friday, September 25, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Ayodhya में रमजान, होली व रामनवमी मेला को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के निर्देश जारी

Atul Narain Srivastava by Atul Narain Srivastava
February 16, 2026
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, जिला मजिस्ट्रेट निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष चन्द्र दर्शन के अनुसार 18/19 फरवरी 2026 से रमजान माह प्रारम्भ होने की संभावना है, जबकि ईद-उल-फितर 20/21 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है।

रमजान के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा सहरी, इफ्तार, तरावीह, पांचों वक्त की नमाज तथा अंतिम शुक्रवार (जमातुलविदा) पर विशेष नमाज अदा की जाएगी। शिया समुदाय की ओर से 19वीं, 20वीं व 21वीं रमजान को जुलूस भी निकाले जाते हैं।

नगर में सुन्नी समुदाय द्वारा सिविल लाइन ईदगाह तथा शिया समुदाय द्वारा इमामबाड़ा राठ हवेली व रानोपाली ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की जाती है। यह पर्व शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में मनाया जाता है।

डीएम ने बताया कि 2 मार्च को होलिका दहन, 4 मार्च को होली तथा 19 से 27 मार्च तक अयोध्या धाम का प्रांतीयकृत चैत्र रामनवमी मेला आयोजित होगा।

पर्वों के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने, धर्मगुरुओं व स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करने तथा थानों पर समय से शांति समिति की बैठकें कराने के निर्देश दिए गए हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पतालों, सीएचसी-पीएचसी में चिकित्सा सुविधाएं, एम्बुलेंस व आपात व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम व नगर निकायों को साफ-सफाई, चूना छिड़काव, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों की मरम्मत तथा जलापूर्ति दुरुस्त रखने को कहा गया है।

विद्युत विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति, ढीले तार व जर्जर खंभों की मरम्मत तथा मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लोक निर्माण विभाग को मस्जिदों, ईदगाहों व प्रमुख मार्गों की मरम्मत, जबकि जल निगम को हैंडपंपों की मरम्मत व रिबोर कराने तथा खुदाई के बाद गड्ढों का समतलीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

नगर निकाय, पंचायती राज व पशु चिकित्सा विभाग को भीड़भाड़ वाले स्थलों व जुलूस मार्गों से निराश्रित पशुओं को हटाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने को कहा गया है।

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लागू निषेधाज्ञाओं का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा। पर्वों के दौरान नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय को कंट्रोल रूम बनाया गया है, जहां आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

Tags: Ayodhya में रमजानहोली व रामनवमी मेला
Previous Post

प्रदेश में कई अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी, चला सघन तलाशी अभियान

Next Post

अयोध्या में अब न रहे कोई भूखा; संकल्प के साथ लीला हरि फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

Related Posts

उत्तर प्रदेश

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

September 24, 2026
अयोध्या

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

September 24, 2026
अयोध्या

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

September 24, 2026
अयोध्या

रुदौली: बोर्ड बैठक का विवाद थाने पहुंचा, EO की तहरीर पर पालिका अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

September 24, 2026
Next Post

अयोध्या में अब न रहे कोई भूखा; संकल्प के साथ लीला हरि फाउंडेशन ने वृद्धाश्रम में कराया भोजन

Recent Posts

WhatsApp Advanced Chat Privacy को लेकर वायरल दावा भ्रामक, Meta AI आपकी WhatsApp चैट कब पढ़ सकता है?

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

Meta AI आपकी पूरी WhatsApp चैट अपने-आप नहीं पढ़ता; लेकिन यूजर जब @Meta AI के जरिए उसे बुलाता है, कोई...

ऑस्ट्रेलिया के Medicare आंकड़ा पोर्टल में OpenAI के AI एजेंट की अनधिकृत पहुंच

ऑस्ट्रेलिया के Medicare सिस्टम में OpenAI एजेंट की सेंध, AI की जवाबदेही पर उठे सवाल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

ऑस्ट्रेलिया की Medicare प्रणाली से जुड़े एक सरकारी डेटा पोर्टल में जून 2026 में OpenAI के एक AI एजेंट द्वारा...

अयोध्या: पटरंगा थाना क्षेत्र में मिठाई लेकर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, बाइक की चेन उतरने से दुर्घटना की आशंका

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क हादसे में 29 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मिठाई लेकर बाइक...

UPSC सिविल सेवा परीक्षा के पेपरवार अंक फिर होंगे सार्वजनिक? CIC ने की 2018 से व्यवस्था बहाल करने की सिफारिश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 24, 2026
0

नयी दिल्ली, 24 सितंबर (भाषा) केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को प्रत्येक पेपर...

अयोध्या में कल गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, जमुनिया बाग से निकलेगी शोभायात्रा

by Atul Narain Srivastava
September 24, 2026
0

अयोध्या, श्री गणेश उत्सव के अंतिम चरण में शुक्रवार को अयोध्या में भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन किया...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group