Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
April 26, 2026
in अंतराष्ट्रीय, देश
0
अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम में गोलीबारी; एक संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और व्हाइट हाउस के अन्य शीर्ष अधिकारियों को व्हाइट हाउस संवाददाताओं के वार्षिक रात्रिभोज कार्यक्रम स्थल से तब सुरक्षित बाहर निकाला गया, जब कई हथियारों से लैस एक व्यक्ति ने होटल के ‘बॉलरूम’ के बाहर गोलीबारी कर दी।

यह घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब आठ बजकर 34 मिनट पर वाशिंगटन हिल्टन होटल में हुई, जब भोजन परोसा जा रहा था। उस समय ट्रंप को व्हाइट हाउस संवाददाता संघ अध्यक्ष वेइजिया जियांग और प्रसिद्ध मेंटलिस्ट ओज पर्लमैन से बातचीत करते देखा गया, जिन्हें इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में प्रस्तुति देनी थी।

सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों और अन्य सुरक्षा कर्मियों ने राष्ट्रपति ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, उपराष्ट्रपति जे डी वेंस और उनकी पत्नी उषा वेंस को चारों ओर घेरा बनाकर उन्हें तुरंत बॉलरूम से बाहर निकाला।

कार्यक्रम में मौजूद कई मेहमान संभवत: स्वाभाविक प्रतिक्रिया के तहत अचानक मेजों के नीचे झुक गए। इन मेहमानों में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पत्रकार और अन्य आमंत्रित लोग शामिल थे।

राष्ट्रपति ट्रंप ने बाद में ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की कि इस रात्रिभोज कार्यक्रम को अगले 30 दिनों के भीतर फिर से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मौजूद ‘सी-स्पैन’ के एक रिपोर्टर ने कहा, ‘‘मुझे सिर्फ बूम, बूम, बूम, बूम की आवाज सुनाई दी और कई मेहमान तुरंत मेजों के नीचे झुक गए।

कुछ घंटों बाद ट्रंप ने व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन करके बताया कि सुरक्षा बलों ने कैलिफोर्निया निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना को याद करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने एक आवाज सुनी और पहले लगा कि कोई ‘ट्रे’ गिर गई है। ऐसा मैंने पहले भी कई बार सुना है। आवाज काफी तेज थी और दूर से आई थी। हमले करने वाला व्यक्ति उस क्षेत्र तक पहुंच ही नहीं पाया। सुरक्षा बलों ने उसे पकड़ लिया।

ट्रंप ने बताया कि एक सुरक्षा अधिकारी पर भी गोली चली, लेकिन उसने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उसकी जान बच गई। होटल के बाहर कई प्रदर्शनकारी ट्रंप प्रशासन और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

वाशिंगटन हिल्टन के बाहर मौजूद ‘सीएनएन’ के एक रिपोर्टर ने कहा कि उसने हमलावर को कुछ ही फुट दूरी से गोली चलाते देखा। संदिग्ध की पहचान 31 वर्षीय कोल टॉमस एलन के रूप में हुई है, जो कैलिफोर्निया का निवासी है।

शनिवार की घटना का उन पर क्या असर पड़ा, इस सवाल पर ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति का काम खतरनाक होता है, लेकिन वह कमजोर नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बारे में ज्यादा सोचना पसंद नहीं करता। मैं सामान्य जीवन जीने की कोशिश करता हूं, हालांकि यह खतरनाक जीवन है। मुझे लगता है कि मैं इसे अच्छी तरह संभाल रहा हूं।

पिछले दो वर्षों में ट्रंप हत्या के दो प्रयासों से बाल-बाल बच चुके हैं। उन पर पहला हमला 13 जुलाई 2024 को पेंसिल्वेनिया के बटलर में एक चुनावी रैली के दौरान और दूसरा 15 सितंबर 2024 को फ्लोरिडा के पाम बीच में हुआ।

ट्रंप ने कहा, ‘‘उस कमरे में रिपब्लिकन, डेमोक्रेट, निर्दलीय, कंजरवेटिव, लिबरल और प्रगतिशील सभी मौजूद थे। रिकॉर्ड तोड़ भीड़ थी।

उन्होंने कहा, ‘‘कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शानदार काम किया, लेकिन आज रात की घटनाओं को देखते हुए मैं सभी अमेरिकियों से अपील करता हूं कि वे अपने मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने का संकल्प लें।

BREAKING: President Trump has shared footage of the White House Correspondents’ Dinner shooting and a photo of the suspect. pic.twitter.com/3H1M7hwKbj

— Collin Rugg (@CollinRugg) April 26, 2026

Tags: अमेरिका: हिल्टन होटल में संवाददाताओं
Previous Post

Video, अलीगढ़ में पाइपलाइन बिछाने के काम के दौरान मजदूर की मिट्टी ढहने से मौत

Next Post

दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका

Related Posts

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार
देश

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

July 28, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी
अंतराष्ट्रीय

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

July 28, 2026
Next Post
दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका

दिल्ली हवाई अड्डे पर ज्यूरिख जाने वाले स्विट्जरलैंड के विमान धुआं उठा, उड़ान भरने से रोका

Recent Posts

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group