Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कक्षाओं में चैटजीपीटी: छात्रों के सीखने का आकलन अब कैसे करेंगे शिक्षक?

ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360 by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
February 3, 2026
in Featured
0
यूपी में टीजीटी भर्ती परीक्षा दिसंबर-जनवरी में, 7,466 पदों पर होगी नियुक्ति

दुनिया के हर क्षेत्र के साथ साथ उच्च शिक्षा में भी जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (जेनएआई) का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है और छात्र तथा शिक्षक पढ़ाई, सीखने और मूल्यांकन में चैटबॉट्स को शामिल कर रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यह बदलाव केवल तकनीकी नहीं, बल्कि शिक्षा की मूल प्रकृति को प्रभावित करने वाला है।

कनाडा के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के 28 शिक्षकों पर आधारित एक हालिया अध्ययन में पाया गया कि शिक्षा एक निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुकी है। ऐसे समय में यह प्रश्न महत्वपूर्ण हो गया है कि जब एल्गोरिदम मानव संज्ञान को सहारा दे सकते हैं या उसका अनुकरण कर सकते हैं, तब आकलन किस बात का होना चाहिए।

एआई और अकादमिक ईमानदारी पर पिछले 15 वर्षों के शोध की समीक्षा से पता चला कि एआई शिक्षा के लिए दोधारी तलवार है। एक ओर, उन्नत टेक्स्ट जनरेटर और अनुवादक मानव-जैसा लेखन कर सकते हैं, जिससे नकल को पकड़ना और उसका पता लगाना ही कठिन हो गया है। साथ ही, ये उपकरण कभी-कभी गलत जानकारी देते हैं या सामाजिक पूर्वाग्रह भी दोहरा सकते हैं। दूसरी ओर, एआई सीखने को अधिक समावेशी बना सकता है, विशेषकर दिव्यांग छात्रों या अतिरिक्त भाषा सीख रहे छात्रों के लिए।

शोधकर्ताओं का कहना है कि चूंकि सभी एआई टूल्स को रोकना संभव नहीं है, इसलिए शिक्षण संस्थानों को केवल नकल पकड़ने पर ध्यान देने के बजाय नीतियों को अद्यतन करने और जिम्मेदार उपयोग का प्रशिक्षण देने की जरूरत है। अध्ययन में शामिल शिक्षकों ने खुद को अनुशासन लागू करने वाले नहीं, बल्कि ईमानदारी के साथ सीखने के मार्गदर्शक के रूप में देखा।

अध्ययन में तीन प्रमुख क्षेत्रों को चिन्हित किया गया जहां आकलन की सीमाएं तय की जा रही हैं—प्रॉम्प्टिंग, आलोचनात्मक चिंतन और लेखन। शिक्षकों ने प्रॉम्प्टिंग को एक वैध और आकलन योग्य कौशल माना, क्योंकि इसमें स्पष्ट सोच, अवधारणाओं की समझ और सटीक संवाद की आवश्यकता होती है। हालांकि, इसका उपयोग पारदर्शी ढंग से और अपनी बुनियादी समझ के आधार पर होना चाहिए।

आलोचनात्मक चिंतन के संदर्भ में, शिक्षकों ने कहा कि एआई द्वारा तैयार सामग्री की जांच कराना छात्रों की विश्लेषण क्षमता को परखने का प्रभावी तरीका हो सकता है। छात्रों से एआई-जनित तर्कों या सारांशों की कमजोरियां और त्रुटियां पहचानने को कहा जा सकता है।

लेखन को सबसे संवेदनशील क्षेत्र माना गया। विचार-मंथन और व्याकरण सुधार में सीमित एआई सहायता को स्वीकार्य बताया गया, लेकिन चैटबॉट्स से पूरा लेख या तर्क लिखवाने को अस्वीकार्य माना गया। शिक्षकों के अनुसार, लेखन की रचनात्मक प्रक्रिया एक मानवीय गतिविधि है, जिसे मशीनों पर नहीं छोड़ा जा सकता।

अध्ययन में ‘पोस्ट-प्लेज़रिज़्म’ युग की अवधारणा पर भी चर्चा की गई, जिसमें मानव और एआई के सहयोग को स्वतः नकल नहीं माना जाता। शोधकर्ताओं का कहना है कि एआई शिक्षा को बाधित करने के बजाय आकलन और सीखने को मजबूत करने का अवसर भी प्रदान करता है। शिक्षकों ने एआई को खतरे की जगह सुधार के साधन के रूप में अपनाने की वकालत की है।

( द कन्वरसेशन )

Tags: कक्षाओं में चैटजीपीटी
Previous Post

अब उम्र तय करने में जीन की भूमिका पहले से अधिक, बदला है कारण

Next Post

रूस के प्रवक्ता का बयान: भारत से तेल खरीद अनुबंध रद्द करने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली

Related Posts

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक
Featured

बिना सिर खोले ब्रेन ट्यूमर हटाया: भारतीय-अमेरिकी आर्मी सर्जन मेजर पटेल की अनोखी तकनीक

July 31, 2026
क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब
Featured

क्या सख्त भाषा बनाती है बेहतर लीडर? नई रिसर्च में मिला हैरान करने वाला जवाब

July 27, 2026
Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!
Featured

Origin Energy में डेटा सेंध की घटना असामान्य, लेकिन क्या डेटा को सुरक्षित रखने के तरीके मौजूद हैं!

July 24, 2026
एआई-जनित कंटेंट पर लगातार दिखाना होगा पहचान चिन्ह, सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित
Featured

OpenAI के उन्नत मॉडल ने स्वयं एक टेक स्टार्टअप को किया हैक, साइबर सुरक्षा के लिए खतरे का संकेत!

July 23, 2026
Next Post
रूस के प्रवक्ता का बयान: भारत से तेल खरीद अनुबंध रद्द करने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली

रूस के प्रवक्ता का बयान: भारत से तेल खरीद अनुबंध रद्द करने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group